Home Punjab>Ludhiana पंजाब: गौ माता के कटे सिर के बाद अब कटी टांग हुई बरामद, देखें वीडियो

पंजाब: गौ माता के कटे सिर के बाद अब कटी टांग हुई बरामद, देखें वीडियो

0

लुधियानाः EWS कॉलोनी से एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ समय पहले इस इलाके में गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ कि कुछ दिनों बाद उसी जगह पर अब गौ माता की कटी हुई टांग बरामद हुई है। इस घटना को लेकर  इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता की टांग कब्जे में ले ली है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बता दें कि कुछ दिन पहले इसी जगह पर गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया था। वही कुछ दिनों बाद आज फिर शरारती अनसरों द्वारा उसी जगह पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की गई। इसको लेकर एक बार फिर से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here