Blog

  • Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कोटीसेखां: मोगा के कोटीसेखां रोड पर गांव जेनर के पास रविवार घनी धुंध के कारण एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के दौरान कार से टकरा गया और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे के बाद पीछे से आ रहे एक सब्जी से भरे ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह भी पलट गया। हादसे के दौरान कार चालक ज्ञान सिंह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    सूचना मिलने पर पुलिस और एस.एस.एफ. की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किए। मौके पर मौजूद एक एस.एस.एफ. अधिकारी ने बताया कि सब्ज़ियों वाला एक ट्रक मोगा से जम्मू-कश्मीर जा रहा था जबकि कार सवार मोगा की तरफ जा रहा था।

    यह हादसा घनी धुंध के कारण ओवरटेक करते समय हुआ और जानमाल का नुकसान होने से बच गया। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : बस्ती दानिशमंदा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से नशे की ओवरडोज को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। मोहल्ले के लोगों ने इलाके में नशा बिकने के आरोप लगाए है।

    उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में आए दिन युवकों की मौते हो रही हैं। 20 साल पहले भी बस्ती के यही हालात बने थे। तब लोग एकजुट होकर सड़कों पर निकले थे जिससे कई सालों तक यहां पर नशे के केस कम रहे। अब फिर से लोगों को एकजुट होकर निकलने की जरूरत है।

    मृत के परिवार में शोक का माहौल है। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत के परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए भाजपा नेता शीतल अंगुराल सहित कई नेता पहुंचे हैं। भाजपा नेता शीतल ने मौके पर पहुंचकर कहा कि एक मां की गोद से एक बच्चा चला गया।

    एक महीने पहले उनके भजीते विकास का कत्ल किया गया था। शीतल अंगुराल ने कहा कि – ‘नौजवानों की मौत को लेकर मां-बाप रोते हैं, रास्ते रोकते हैं। बढ़ रही वारदातों के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है’। लोगों ने कहा कि पहले शहर का काजी मंडी मोहल्ला नशे का गढ़ था।

  • Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर CP Swapan Sharma ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर CP Swapan Sharma ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हथियार सप्लाई और उगाही मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इसको लेकर सीपी स्वपन शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी प्रेस कांफ्रेस के जरिए दी।

    सीपी ने बताया कि आरोपियों का मुख्य काम लोगों को डराना और फिरोती मांगना था। करीब एक महीने पहले उनकी टीम ने सूचना के आधार पर नरेश सेठी को गिरफ्तार किया था जो मुल रूप से तामिलनाडु का निवासी है और अब लुधियाना रह रहा था। करीब 6-7 महीने पहले फायरिंग के पर्चे दर्ज होने के बाद से पटियाले फरार हो गया था। इसको गिरफ्तार करने के बाद जांच में सामने आया कि नरेश सेठी गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है और उसने जालंधर और रुरल एरिया में रैकी भी की थी और किसी से फिरोती भी मांगी थी जिसका केस दर्ज हो गया था। पिछले दिनों सलेम टाबरी से एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी और इस केस में जतिन को काबू किया गया। जतिन से जांच में पता चला कि वह मुकुल मट्टू जो जेल में बंद है के टच में था और उसी ने जतिन को अवैध हथियार दिए थे जो गोल्डी बराड़ के संपर्क में हैं।

    आरोपियों ने गुड़गांव में भी एक बिजनेसमैन को धमकी दी हुई थी और इन्होंने उस बिजनेसमैन को टारगेट करना था जिनकी साजिश को नाकाम करते हुए उन्हें काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 10 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 14 केस दर्ज हैं। उन्होंने साफ किया कि सभी हथियार बॉर्डर पार से आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब में दहशत फैलाने की इजाजत नहीं हैं और पुलिस की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।

  • Indigo की Flight को मिली बम से उड़ान की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Indigo की Flight को मिली बम से उड़ान की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

    लखनऊ एयरपोर्ट से डायवर्ट की गई फ्लाइट

    नई दिल्ली : दिल्ली से उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उड़ान के बीच में ऐसे धमकी मिलने के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया है। विमान को तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। सुबह 9:17 बजे लखनऊ में फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। फ्लाइट नंबर 6E 6650 ने 222 पैंसेजर्स के साथ दिल्ली से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट पश्चिम बंगाल से बागडोगरा के लिए जा रही थी।

    अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    जब फ्लाइट जा रही थी उसी दौरान इसमें बम की सूचना मिली। इंडिगो की इस विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया। ये प्लेन आज सुबह 9:17 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुबह करीबन 8:46 बजे विमान में बम की जानकारी दी थी। सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को देखते हुए विमान को सुरक्षित रुप से लैंड करवाया गया और सुरक्षित एजेंसियां भी तुरंत हरकत में आ गई।

    टिश्यू पेपर पर लिखी थी धमकी

    शुरुआत जांच में सामने आया कि किसी ने टिश्यू पेपर पर लिखा था कि – प्लेन में बम है। इस घटना से पूरे विमान में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में फ्लाइट की तुरंत एमरजेंसी करवाई गई। एसीपी ने बताया कि – फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर छोड़ा हुआ था। इस पर लिखा था कि – ‘विमान में बम है’। विमान बागडोगरा की ओर जा रहा था। लखनऊ में इमरजेंसी लैडिंग के बाद विमान की जांच की गई। इंडिगो की इस फ्लाइट में 222 पैसेंजर्स और 8 नवजात बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर्स भी फ्लाइट में शामिल थे। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रहे हैं।    
  • तेज रफ्तार डंपर ने पहले 2 कारें रौंदी और बाद में टोलकर्मी को घसीटकर किया घायल, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार डंपर ने पहले 2 कारें रौंदी और बाद में टोलकर्मी को घसीटकर किया घायल, देखें वीडियो

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने जानलेवा रूप दिखाया। मोठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरी टोल प्लाजा पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। बेकाबू डंपर ने टोल प्लाजा पर खड़ी दो कारों को रौंद दिया और ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार डंपर अचानक टोल लेन में घुस आया। सबसे पहले उसने एक कार को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी। देखते ही देखते दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।

    भयावह दृश्य तब सामने आया जब डंपर की चपेट में आए टोल कर्मी रमाकांत रिछारिया वाहन के नीचे फंस गया। डंपर चालक वाहन रोकने के बजाय कर्मी को काफी दूरी तक घसीटता ले गया‌। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन तेज रफ्तार डंपर मौत बनकर दौड़ता रहा। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डंपर ने बिना ब्रेक लगाए टोल लेन में घुसकर तबाही मचा दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल टोल कर्मी रमाकांत रिछारिया को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और वे जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेमरी टोल प्लाजा पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्पीड कंट्रोल, सेफ्टी बैरियर और निगरानी व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार आए दिन जानलेवा साबित हो रही है।

  • Greenland लेने की जिद्द पर अड़े Donald Trump, अपने देश के लोग बने अमेरिकी राष्ट्रपति के दुश्मन

    Greenland लेने की जिद्द पर अड़े Donald Trump, अपने देश के लोग बने अमेरिकी राष्ट्रपति के दुश्मन

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर दावेदारी और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई बड़े अमेरिकी नेताओं ने ट्रंप की इस नीति की तीखी आलोचना भी की है। इसे अमेरिका की प्रतिष्ठा, आर्थिक हितों और नाटो गठबंधन के लिए भी खतरा बताया है। इसके साथ ही हाल के सर्वे में यह पता चला है कि अमेरिकी जनता में ट्रंप की इस महत्वकांक्षा को काफी समर्थन मिल रहा है। यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए ट्रूप्स भी भेजने शुरु कर दिए हैं।

    ट्रंप की हुई आलोचना

    इससे अब ट्रांस-अटलांटिक रिश्तों में तनाव भी बढ़ चुका है। ट्रंप की इस नीति पर अमेरिका की राजनीतिक हलकों में कड़ी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसको पागलपन और स्टूपिड ही बता दिया है। सिनेटर मार्क केली ने एक्स पर लिखा कि – ‘यूरोपीय देशों के ट्रूप्स ग्रीनलैंड में अमेरिका से बचाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोचिए और अब ट्रंप हमारे साथियों पर टैरिफ लगा रहे हैं इससे आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे ताकि वो ऐसी जगह हासिल कर पाएं जिसकी हमे जरुरत नहीं है। राष्ट्रपति हमारी रेपुटेशन और रिलेशनशिप्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे हम सुरक्षित हो रहे हैं। यदि कुछ नहीं बदला तो हम हर दिशा में दुश्मनों से घिरे अकेले रह जाएंगे। कांग्रेस के रिपब्लिकन्स को ट्रंप के खिलाफ खड़े होना चाहिए’।

    अमेरिका की जनता हुई ट्रंप के खिलाफ

    खबरों की मानें तो ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के इरादे को अब अमेरिका की जनता से भी बहुत समर्थन मिल रहा है। सिर्फ 17% अमेरिकी ही ट्रंप के इस दावे का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में 5 में से 1 अमेरिकी भी पूरी तरह से सहमत नही हैं। सिर्फ 10 में से 1 अमेरिकी ही यह चाहता है कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई करे। ज्यादातर अमेरिकी चाहे रिपब्लिकन हो या फिर डेमोक्रेट, सैन्य हस्तक्षेप और बल प्रयोग के भी खिलाफ है। सर्वे में बड़ी घरेलू असहमति भी दिखी है। अब लोग ट्रंप की कूटनीतिक इच्छाओं को भी खारिज कर रहे हैं। यह सर्वे वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के एक हफ्ते बाद किया गया था। इससे यह साफ हो गया है कि ट्रंप की योजना को घरेलू स्तर पर मजबूत ब्रेकिंग नहीं मिल रही है।
  • गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ा, बुरी तरह मारपीट कर बाल-मूंछ काटी

    गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ा, बुरी तरह मारपीट कर बाल-मूंछ काटी

    नागौरः रियां बड़ी में बीती देर रात को गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ लिया और उनसे मारपीट करते हुए सिर के बाल और आधी मूंछें काट दी। सूचना पर पहुंची थांवला पुलिस ने भीड़ से बचाकर युवकों को हिरासत में लिया।

    जानकारी के अनुसार, लाडपुरा गांव के पास छापर क्षेत्र में ग्रामीणों ने 4 संदिग्ध युवकों को आवारा गायों को एक जगह इकट्ठा करते हुए देखा। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों को घेरकर पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गायों को बेचने के उद्देश्य से इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे इससे पहले भी इस इलाके से गौ तस्करी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    जैसे ही गौ तस्करी की बात सामने आई तो ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने चारों युवकों की पिटाई कर दी और सबक सिखाने के लिए उनका मुंडन कर दिया। एक आरोपी की आधी मूंछ और भौंह भी काट दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरपंच जगाराम रावत ने थांवला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लाडपुरा निवासी दिनेश साटिया, ओमप्रकाश साटिया, कालू साटिया और दौलतपुरा निवासी प्रकाश धानका के रूप में की है। पुलिस चारों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Punjab News: Goldy Brar गैंग के 10 गुर्गे काबू, 2 Austrian Glock Pistol समेत 12 हथियार बरामद

    Punjab News: Goldy Brar गैंग के 10 गुर्गे काबू, 2 Austrian Glock Pistol समेत 12 हथियार बरामद

    लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हथियार सप्लायर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। 3 हफ्तों की लगातार कार्रवाई में पुलिस ने 10 शूटर और सप्लायर को गिरफ्तार कर 12 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की। आरोपियों से पुलिस ने 2 ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल समेत 10 अन्य अत्याधुनिक हथियार जब्त किए।

    यह गिरोह पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी, उगाही और सुपारी किलिंग में सक्रिय था। गैंग राज्य में दहशत का माहौल बनाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि वह राज्य से गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी। वहीं ​ इस मामले में सीपी स्वपन शर्मा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

  • Rajkumar Rao ने Reveal किया बेटी का नाम, तस्वीर शेयर कर फैंस को दिया खास Surprise

    Rajkumar Rao ने Reveal किया बेटी का नाम, तस्वीर शेयर कर फैंस को दिया खास Surprise

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी का स्वागत किया है। इन दिनों एक्टर अपना पेरेंटहुड पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। 15 नवंबर 2025 में उनकी बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखा दी है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा बेटी का हाथ थामे नजर आए।

    बेहद खास है बेटी का नाम

    राजकुमार राव और पत्रलेखा ने तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि – ‘हाथ जोड़कर और पूरे दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं पार्वती पॉल राव’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    फैंस और सेलेब्स उनकी पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। तारा सुतारिया ने दिल बनाया है। दीया मिर्जा ने लिखा कि – ‘पार्वती से मिलने के लिए इंतजार कर रही हूं’। इसके अलावा सोनम खुराना, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर ने प्यार दिया है।

    पार्वती नाम का अर्थ

    भगवान शिव की पत्नी और गणेश कार्तिकेय की मां का भी नाम पार्वती है। इस शब्द को संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ है पहाड़़ों की बेटी। मां पार्वती हिंदू धर्म में शक्ति और करुणा के मेल का प्रतीक मानी जाती है। बच्चे का नाम पार्वती रखने का अर्थ है धैर्य, शक्ति और शांति जैसे गुणों को अपनाना।

    2021 में हुई थी दोनों की शादी

    बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। कपल ने चंडीगढ़ में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छे से जी रहे हैं। उन्होंने अपनी चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर बेटी का स्वागत किया है। अब दोनों बेटे की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार राजकुमार राव फिल्म ‘मालिक’ में नजर आए थे। साल 2026 में वह ‘टोस्टर’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वो रमाकांत के रोल में भी होंगे।
  • Punjab News: चुनाव दौरान हुई खूनी झड़प में कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ितों ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव दौरान हुई खूनी झड़प में कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ितों ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    आप कार्यकर्त्ता बोले – 10 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो हाईवे जाम करेंगे

    अमृतसरः शहर के गांव पंडोरी वड़ैच में पंचायत चुनाव के दौरान एक हिंसक घटना सामने आई थी। इस घटना में आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने मिलकर हमला किया। इस हमले के दौरान 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोप लगाया जा रहा है कि, एक युवक की उंगलियां भी कटी हैं। इसके अलावा, इटली से गांव आए एक NRI परिवार को भी बुरी तरह पीटा गया। हमले के दौरान मौके के सरपंच पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पीड़ितों ने कहा कि जब पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें मजबूरन विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, लेकिन हैरानी की बात है कि FIR दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इटली वासी पीड़ित ने कहा कि वह जब भी पंजाब आता है तो उसे धमकी दी जाती है कि वह उसे जान से मार देंगे और इसी के चलते वह गांव भी नहीं आता और शहर में ही कहीं छुपकर रहता है।

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है और कांग्रेस नेताओं को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 10 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो थाने का घेराव किया जाएगा और नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

    वहीं, जॉइंट एक्शन फ्रंट पंजाब ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की। कमेटी ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों, पार्षद और सरपंच के साथ मजबूती से खड़े हैं और अगर 10 दिनों के अंदर प्रशासन ने न्याय नहीं दिया, तो एक बड़ा सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ अज्ञात लोग हथियारों से हमला कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक चुप है। अब देखने यह होगा कि पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।