Blog

  • NEET scam case : 9 स्टूैंड को EOU ने भेजा नोटिस, गुजरात के गोधरा से जुड़ें है तार

    NEET scam case : 9 स्टूैंड को EOU ने भेजा नोटिस, गुजरात के गोधरा से जुड़ें है तार

    नई दिल्ली। देश भर में मेडिकल में दाखिले के लिए इस साल हुई NEET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्र सरकार अब छात्रों को भरोसा देने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ इंसाफ होगा। हालांकि NEET 2024 का नतीजा आने और उसमें ग्रेस मार्क्स दिए जाने, फिर ग्रेस मार्क्स हटाए जाने से जुड़े जो फैसले हुए उसको लेकर छात्र देश कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

    गोधरा कांड में एक स्कूल का प्रबंधक व शिक्षक गिरफ्तार 
    नीट के गोधरा कांड में एक स्कूल का प्रबंधक, प्रिंसिपल और शिक्षक मिलकर छात्रों को नीट परीक्षा पास कराने के आरोप में पकड़े गए हैं। आरोपियों से सात लाख रुपये की नकदी और 2.30 करोड़ रुपये के चेक बरामद किए गए हैं, जो यह बता रहा है कि छात्रों को डॉक्टर बनाने के लिए भारी रकम वसूली जा रही थी। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले में व्यापक पैमाने पर कोई गड़बड़ी न होने और अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। 

    नीट पेपर लीक के कनेक्शन कहां-कहां से जुड़े
    बिहार के पटना में एक घटना से सबका ध्यान नीट पेपर लीक की तरफ खींचा। यहां सॉल्वर गिरोह ने एक प्राइवेट स्कूल में कुछ स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र को रटवाया था। इसी स्कूल से जले हुए प्रश्नपत्रों को यानी एग्जाम पेपर के टुकड़े भी मिले थे। इसके बाद पटना से एग्जाम में पेपर लीक की बातें सामने आने लगीं। इस मामले में ईओयू की ओर से एक्शन लिया गया और अब तक सिर्फ बिहार से ही 14 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • मीडिया को दोषारोपण करने की बजाय बददी पुलिस सुधारे अपनी कार्यप्रणाली

    पत्रकार के विरुद्व कार्यवाही करने की धमकी देना सही नहीं: डा. किशोर

    बददी/ सचिन बैंसल : पुलिस जिला बददी अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने की बजाय उसकी कमियों को उजागर करने वाली मीडिया को ही निशाना बना रही है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश की बजाय यह बात जा रही है कि पुलिस यहां पर अपने काम सही ढंग से निष्पादन करने में नाकाम रही है। अगर मीडिया ने कुछ सच लिखा या खुलासा किया है तो उस पर चिंतन मनन होना चाहिए लेकिन उल्टा मीडिया कर्मियों को दोष देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडने का प्रयास किया जा रहा है। बददी पुलिस को उक्त नसहीतें देते भारत के सबसे बडे पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया (एन.यू.जे) के पदाधिकारियों ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है।

    आज यहां जारी प्रेस बयान में एन.यू.जे (इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा, प्रदेश महामंत्री रुप किशोर, कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, सुरेंद्र शर्मा, विपिन, आरुणि पाठक, प्रदेश सह सचिव सचिन बैंसल, बीबीएन जर्नलिस्टस एसोएिशन के अध्यक्ष श्याम मौदगिल, प्रेस क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष सतविंद्र सैणी, सचिव अनिल कपूर, कोषाध्यक्ष मनीष पाल सिंह ठाकुर, हरिराम धीमान, अनवर, अजय रतन, श्वेता, जसविंद्र सैणी, पवन कौशल, तरुण गुप्ता, सुरेंद्र सोनी, बालकिशन शर्मा आदि ने कहा कि नालागढ़ के एक पत्रकार ने पुलिस की नाकामी व नालायकी को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बददी व नालागढ़ पुलिस को उस खबर का आत्मावलोकन करना चाहिए था कि यह हादसा क्यों हुआ व किसकी गलती थी।

    नालागढ़ में महिला के साथ गलत काम होता है और दो माह तक मामला दर्ज नहीं होता तो इसमें किसका दोष है यह हर कोई जानना चाहता है। बददी पुलिस में महिला अधिकारी होने के बाद भी पीडिता को न्याय क्यों नहीं मिला इसकी न्यायिक जांच की मांग प्रेस संगठनों ने उठाई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर पत्रकार ने गलत खबर छापी है तो उसको नोटिस दिया जाना चाहिए था न कि पुलिस द्वारा उसको परोक्ष अपरोक्ष रुप से धमकाना चाहिए था। मीडिया की स्वतंत्रता पर आजादी लगाने के लिए पुलिस ने सेवानिवृत हो चुके जांच अधिकारी का विडियो दबाव में जारी करवाया  जो कि मामले में कुछ गोलमाल होने को दर्शाता है। रुप किशोर ठाकुर ने कहा कि इस मामले की सीआईडी व विजिलैंस को जांच करनी चाहिए कि आरोपियों को बचाने के लिए बददी पुलिस ने क्या क्या दबाब डाले व उनको क्यों बचाए जाने की कोशिश हुई।

    क्या था मामला
    11-2-2024 को थाना नालागढ़ में मामला दर्ज हुआ था।  शिकायत थी रेप किया एक महिला के साथ। जिसके बाद 20-02-2024 को 9 दिन बाद रेप का मामला दर्ज किया। महिला ने कोर्ट में ब्यान दिया फिर जाकर एफआईआर दर्ज की पुलिस ने। जिसके बाद जांच अधिकारी ने 2-04-2024 को रपट दर्ज की मुझ पर पुलिस अधिकारियों का दबाव आ रहा था कि आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं करना है और उसी माह रिटायरमेंट ले ली। महिला ने कोर्ट में भी शिकायत दी थी कि पुलिस समझौता करने के लिए दबाव बना रही है और जेल में डालने की धमकी दी जा रही है। इस मामले को नालागढ़ के कुछ पत्रकारों ने उजागर किया था। वहीं बददी पुलिस प्रमुख इल्मा अफरोज के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान तत्कालीन आईओ का विडियो जारी हुआ जिसमें पुलिस के बडे अधिकारियों के किसी तरह के दबाव को नकारा गया। एसपी ने कहा कि बददी पुलिस नियमों कानूनो व संविधान अनुसार सही काम कर रही है व हर मामले की शिददत से जांच करती है।

  • युवती का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार 

    युवती का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार 

    बदमाश ने कॉल कर कहा- वीडियो और फोटो डिलीट कर दो, मैं फोन वापस कर दूंगा

    लुधियाना: बाइक सवार तीन अपराधियों ने काम से घर लौट रही एक लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। लड़की ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पायी। यह घटना लोहार रोड विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना के कार्यालय के पास हुई। यह घटना पास की एक किराने की दुकान में लगे निगरानी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड की गई। घायल लड़की की पहचान रीना कुमारी के रूप में की गई। रीना ने बताया कि वह काम से लौटी थी। अचानक उसके पीछे चल रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसने पीछा किया, लेकिन बदमाश उसे धमकी देकर भाग गये। 

    वह अक्सर ढाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आयी थी, लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुनी थी। रीना के मुताबिक लुटेरों के एक साथी ने उन्हें फोन किया। उसने उससे सोशल नेटवर्क से उसकी फोटो हटाने के लिए कहा, जिसके बाद वह उसका फोन वापस कर देगा। रीना ने कहा कि लुटेरे फोन करते रहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। पुलिस कमिश्नर की मांग है कि लुटेरों को पकड़ा जाए ताकि महिलाएं सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। 

  • ऊना के इंदिरा स्टेडियम में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 21 जून शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और जिला आयुष विभाग के सहयोग से इंदिरा स्टेडियम में सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सफल आयोजन को लेकर आयुष और जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि योग शिविर में विभाग के चिकित्सक एवं योग शिक्षक आसन, ध्यान व योग क्रियाएं करवाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।
  • ऊना जिले में 19 को होगा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का आगाज, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

    ऊना जिले में 19 को होगा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का आगाज, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सरकार की नवोन्वेषी महिला हितैषी योजना – इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून को विधिवत आगाज होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करेंगे। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।

    यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान में प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे।

    बता दें, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते 3 महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7 हजार 280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
  • उप मुख्यमंत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार 16 जून को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज़ बढे़ड़ा में आम लोगों के लिए आयोजित होने वाले निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। कार्यक्रम के उपरांत उप मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे गोंदपुर जयचंद के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा।

  • PUNJAB के पड़ोसी राज्य में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

    PUNJAB के पड़ोसी राज्य में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

    हरियाणा। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा के झज्जर इलाके में आज शाम करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप आने से लोग घर से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार को हरियाणा के झज्जर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.70 उत्तर और देशांतर 76.66 पूर्व तथा 5 किलोमीटर की गहराई पर मौजूद था।

     जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी तरह के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। वहीं, इससे पहले बीते शुक्रवार हिमाचल के कुल्लू में भी भूकंप आया था। जिसका रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 आंकी गई थी। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान होने की सूचनी नहीं मिली थी।

  • Chandigarh : यूजीसी नेट परीक्षा के कारण 23 जून को अब होगी इग्नू की परीक्षा

    Chandigarh : यूजीसी नेट परीक्षा के कारण 23 जून को अब होगी इग्नू की परीक्षा

    चंडीगढ़। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की पूरे भारत में जून 2024 सत्रांत परीक्षायें अभी चल रही हैं, जो 15 जुलाई तक चलेंगी। क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत पूरे हरियाणा में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं, जहाँ इग्नू की परीक्षायें आयोजित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 18 जून को यूजीसी नेट के एग्जाम के कारण इग्नू का एग्जाम अब 23 जून को कर दिया गया है। इग्नू के अन्य सभी परीक्षायें पहले से निर्धारित डेट शीट के

    इग्नू ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुये एक नोटिफिकेशन जारी कर 18 जून के एग्जाम को 23 जून को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से संशोधित डेटशीट और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है।

  • एक्शन मोड सीएम योगीः VIP कल्चर को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

    एक्शन मोड सीएम योगीः VIP कल्चर को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

    गोरखपुर। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड़ में चल रहे हैं। वहीं, आज कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक की और शासन के बड़े अधिकारियों के साथ VIP कल्चर को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त लहजे में कई अफसर को फटकार भी लगाई। साथ ही गोरखपुर में सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए VIP कल्चर को लेकर अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश दिये। निर्देश में प्रेशर हॉर्न और हूटर उतारने के आदेश दिये हैं। 

  • Jalandhar: बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के  खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar: बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने बीते दिन घरेलू और औद्योगिक बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई। नए दाम 16 जून से लागू हो जाएंगे। वहीं बिजली बढ़ौतरी को लेकर कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर विरोध जताया है।  

    हालांकि बढ़ाए गए दामों में सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सिर्फ उन 300 यूनिट को 10-12 पैसे प्रति यूनिट महंगा किया है जो सरकार जनता को मुफ्त दे रही है। यानी जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। इस बोझ को राज्य सरकार खुद वहन करेगी।