Blog

  • Mine Collapse से 7 की हुई मौ’त, कई लोग मलबे में फंसे

    Mine Collapse से 7 की हुई मौ’त, कई लोग मलबे में फंसे

    नई दिल्ली : शहर के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की खदान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है।

    अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

  • इस हत्याकांड में Ram Rahim को Punjab-Haryana HC से मिली बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उसे दोष मुक्त करार दिया है। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने उसकी अपील पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है। इस मामले में अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है। रणजीत सिंह सिरसा डेरे का प्रबंधक था। एक शक की वजह से 22 साल पहले रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी।  रणजीत सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

    एक गुमनाम साध्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में राम रहीम की जांच की मांग की गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। ये वही गुमनाम चिट्ठी है जिसे सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र ‘पूरा सच’में छापा। जिसकी वजह से 24 अक्तूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर हमला कर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र की मौत हो गई थी।  

    पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने बेटे के पक्ष में फैसला सुनाकर केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने राम रहीम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे। हालांकि, शुरुआत में इस मामले में डेरामुखी का नाम नहीं था लेकिन 2003 में जांच सीबीआई को सौंपने के बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान के आधार पर डेरा प्रमुख का नाम इस हत्याकांड में शामिल हुआ था। 2021 में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम सिंह को 20 साल की सजा हुई है। इन दिनों राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है।  

  • United Airlines Flight के इंजन में लगी आग, देखें वीडियो

    United Airlines Flight के इंजन में लगी आग, देखें वीडियो

    शिकागोः अमेरिका में सोमवार एयरबस A320 की विमान के एक इंजन में उड़ान भरते ही आग लग गई। शिकागो में ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में यह हादसा हुआ। फ्लाइट में 148 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे, जो सुरक्षित हैं। आग की सूचना मिलते ही विमान को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसमें सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स को 45 मिनट तक रोक दिया गया।

    अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यूनाइटेड एयरलाइंस 2091 फ्लाइट ने भारतीय समय अनुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे शिकागो से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरी थी, तभी यह हादसा हुआ। अब एविएशन इमिग्रेशन अथॉरिटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी और उनके लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। दूसरी फ्लाइट ने घटना के 4 घंटे बाद उड़ान भरी।

    इसके अलावा 25 मई को स्पिरिट एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट NK270 जमैका से फ्लोरिडा जा रही थी, तभी उसकी मशीनरी में कुछ दिक्कत आ गई। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया कि विमान को पानी में उतारा जाएगा। हालांकि, पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को वापस जमैका एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

  • Fake Registration को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 39 मुकदमे दर्ज, देखें वीडियो

    Fake Registration को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 39 मुकदमे दर्ज, देखें वीडियो

    हरिद्वारः फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मामले में हरिद्वार पुलिस ने कारवाई कर 4 लोगों गिरफ्तार कर लिया है जबकि 39 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारधाम यात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन के तार दूसरे राज्यों तक जुड़े हुए है। इस बड़े गिरोह पर कारबाई करने के लिए ब हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है।

    फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में अभी तक उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में करीब 39 मुकदमे दर्ज हो चुके है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अकेले हरिद्वार में इस मामले में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हुए जबकि 4 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। 

    एसएसपी हरिद्वार ने बताया की इस मामले के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं, जिसमे राजस्थान, केरला महाराष्ट्र सहित कई प्रदेश शामिल है। उन्होंने कहा की कई एजेंसियां उनके रडार पर है जिनके खिलाफ सबूत जुटा कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

  • Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटे निकलती हुई दिखाई दीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि मेट्रो के पैंटोग्राफ में आग लग गई। घटना के समय ट्रेन रुकी हुई थी। आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो के इंजीनियरों ने आग को बुझाकर पेंटोग्राफ को बदला। वहीं, कुछ ही समय बाद ट्रेन के ऊपर पेंटोग्राफ में आग लगने का वीडियो वायरल होने लगा।

    आखिर हुआ क्या था?

    ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लगने की घटना की दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तरफ से पुष्टि की गई। वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो ने कहा कि वीडियो के में जिसमें एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिखाई दे रही है। यह स्पष्ट करना है कि यह घटना आज शाम लगभग 6:21 बजे राजीव चौक स्टेशन पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन से संबंधित है। डीएमआरसी ने आगे कहा कि मौजूदा घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। ऐसा कभी-कभी ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री के फंसने के कारण होता है।

    बड़े हादसे का कितना खतरा?

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इससे यात्रियों को कोई सुरक्षा खतरा या खतरा नहीं होता है। हालांकि, इस मामले में सटीक कारण की आगे जांच की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया कि प्रभावित पेंटोग्राफ को तुरंत सेवा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के बाकी पेंटोग्राफ की जांत के बाद लगभग 5 के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इससे पहले ट्रेन के ऊपर लगी आग के बाद लोगों काफी पैनिक हो गए थे। वहीं, कई यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

    पेंटोग्राफ क्या होता है?

    पेंटोग्राफ एक यंत्र होता है। यह ट्रेन की छत पर लगा होता है। यह ट्रेन को तारों से करंट के जरिए कनेक्ट करता है। इसके जरिये ही ट्रेन के इंजन को बिजली मिलती है। ट्रेन चलते समय पेंट्रोग्राफ की मदद से ही तारों यानी ओवरहेड वायर (OHE) से रगड़कर चलती है। यह पेंटोग्राफ एयर प्रेशर से संचालित होते हैं।

  • Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    अंबाला : पंजाब और हरियाणा के किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम के किसान आंदोलन-2 को सोमवार को 105 दिन हो गए हैं। बढ़ते तापमान के बीच किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती तब तक किसानों ने बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान किया है।

    किसान नेताओं की रिहाई के लिए 28 मई को पंजाब में 16 जगहों पर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों व नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। परिवहन मंत्री असीम गोयल के घर का घेराव किया जाएगा। सुबह शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। इसमें दोनों मंचों ने प्रदेश सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई को लेकर कार्यक्रम पर चर्चा की।

    किसान नेताओं ने कहा कि धरना दोपहर 12 से 4 बजे तक दिया जाएगा, जिसमें मुख्य मांग साथी किसानों की रिहाई रहेगी। उन्होंने भगवंत सरकार को चेतावनी दी कि वह भाजपा की बी टीम न बने और पंजाब में गुंडागर्दी कर लोकतंत्र की हत्या न करे।

  • IPL खत्म होते ही जय शाह का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

    IPL खत्म होते ही जय शाह का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने पर केकेआर की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली है। केकेआर की टीम ने आईपीएल का तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 का खिताब जीता था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को ‘गुमनाम नायक’ बताते हुए घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया कराने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि हमारे सफल टी20 सीजन के गुमनाम नायक ग्राउंड्समैन हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए। 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड पर काम करने वाले मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन एक्स्ट्रा ग्राउंड पर काम करने वालों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। 

  • Punjab-Chandigarh समेत 15 जगहों पर NIA की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab-Chandigarh समेत 15 जगहों पर NIA की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की गई इस छापेमारी में एनआईए की टीम ने इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आरोपी भारतीय युवाओं को रोजगार के झूठे वादे पर विदेश ले जा रहे थे। यहां से युवाओं को ले जाकर मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों की ओर से नियंत्रित और संचालित रैकेट के हिस्से के रूप में गोल्डन ट्रायंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड), लाओस और कंबोडिया सहित अन्य स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

    विदेश ले जाकर जबरन कराते थे ठगी

    जांच एजेंसी का कहना है कि यहां से युवाओं को धोखे से ले जाकर विदेश में उनसे क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, फर्जी ऐप के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगी, हनी ट्रैपिंग और अन्य तरह से साइबर फ्रॉड कराया जा रहा था। टीम ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 15 स्थानों पर छापा मारने के बाद वडोदरा के मनीष हिंगू, गोपालगंज के प्रह्लाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नबियालम रे, गुरुग्राम के बलवंत कटारिया (बॉबी कटारिया) और चंडीगढ़ के सरताज सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों के पास से मिले कई डिवाइस और डॉक्युमेंट्स

    एनआईए और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कई डॉक्युमेंट्स, डिजिटल डिवाइस, हैंडराइटिंग रजिस्टर, कई पासपोर्ट और फर्जी विदेशी एंप्लॉइमेंट लेटर सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। एनआईए का कहना है कि अलग-अलग राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पुलिस बलों की ओर से 8 नई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

    विदेशी तस्करों संग मिलकर अवैध रूप से पार कराते थे सीमा 

    जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से लाओस एसईजेड तक भारतीय युवाओं को अवैध रूप से सीमा पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सक्रिय तस्करों के साथ कॉर्डिनेट कर रहे थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी एक संगठित तस्करी सिंडिकेट में शामिल थे जो रोजगार के झूठे वादे पर भारतीय युवाओं को लुभाने और विदेशों में तस्करी करने में लगे हुए थे।

  • सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह आज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब ड्डू माजरा में उन्हें सिक्को से तौला जा रहा था। सिक्कों से तौलते समय अचानक ही कांटा टूट गया और रितु सिंह गिर गई। उनके सर पर कांटे का एक भाग लगा। जिससे उनके सर पर गहरी चोट आई। चुनाव प्रचार के दौरान साथ मे मौजूद समर्थको ने उनके सर से खून निकलता देख उसे कपड़े से ढक दिया व उन्हें हॉस्पिटल ले गए।

  • Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां,  देखें वीडियो

    Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसर :  एडवोकेट विनीत महाजन पर एक बार फिर हमला हुआ है। तकरीबन सुबह 8 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 अज्ञात आए और चार राउंड फायर कर फरार हो गए। विनीत महजान ने बताया कि सुबह वे गोपाल मंदिर में पूजा कर अपने होटल आशीर्वाद में आया था। उनकी पत्नी भी साथ थी। दोनों ने होटल में भी पूजा की और घर की तरफ निकल पड़े।

    बटाला रोड पर आशीर्वाद होटल के साथ गोपाल मंदिर की तरफ जाने वाली गली से वे गुरज रहे थे। इसी दौरान संत सिंह सुखा सिंह पब्लिक स्कूल के आगे से वे गुजर रहे थे, इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने कार को ओवर टेक कर पिस्टल तान दी।आरोपियों ने 4 फायर उन पर किए। 2 गोलियां कार के शीशे पर लगी हैं, जबकि 2 गोलियां मिस हुई। पुलिस ने चारों खोल बरामद कर लिए हैं।

    विनीत महाजन ने बताया कि उन्हें ये भी नहीं पता कि आरोपियों ने उनका पीछा कब करना शुरू किया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। SHO अनिल कुमार ने बताया कि विनीत महाजन के कुछ पुराने झगड़े हैं। शुरुआती जांच में ये हमला रंजिशन लग रहा है। सभी मामलों की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस ने मौके से 4 खोल बरामद किए हैं।