Blog

  • गांव लौट रहे ग्रामीण पर चली गोलियां, पूर्व सरपंच और साथियो पर FIR दर्ज 

    हरियाणा : पलवल के मित्रोल गांव में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने समय पर गाड़ी भगा ली। जिस कारण इस घटना मे कोई जानी  नुकसान नहीं हुआ। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पूर्व सरपंच सहित छह नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    जानकारी देते हुए मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मित्रोल गांव निवासी नरेश ने थाने में दी शिकायत दी थी कि वह देर शाम पलवल अपने गांव वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह अपने घर के निकट पहुंचा, तो बाइक पर औरंगाबाद गांव निवासी कोमल, बृजेश व हेमंत सवार थे। उसने बाइक को देखकर जैसे ही गाड़ी रोकी, तो पीछे एक गाड़ी से औरंगाबाद गांव निवासी पूर्व सरपंच हरदीप, धीरज व पवन उतर कर सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    पीड़ित ने गाड़ी के आगे आई बाइक में टक्कर मार घर की तरफ गाड़ी भाग ली। आरोपी अपनी बाइक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। नरेश ने बताया कि 22 जनवरी को भी श्रीराम की रैली निकालने के दौरान भी पीड़ित पर हमला हुआ था। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस को दी थी। मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • लुधियाना: दोस्त की कोठी लेकर चुनाव मे प्रताप बाजवा ने कसी कमर , देखे वीडियो  

    लुधियाना: दोस्त की कोठी लेकर चुनाव मे प्रताप बाजवा ने कसी कमर , देखे वीडियो  

    लुधियाना :  कोंग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा में लुधियाना में अपने दोस्त की कोठी लेकर अपना डेरा डाल लिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह यही रहेंगे और लुधियाना से ही पूरे पंजाब की केपेंन को चलाएगे। प्रत्याशी के नामांकन भरने या चुनाव प्रचार के बाद वह शाम तक वापिस आ जाया करेंगे। 

    बाजवा ने कांग्रेस छोड़ अन्य पार्टियों में जाने वाले नेताओ पर तंज कस्ते हुए कहा कि यह वह लोग है जो विजिलेंस के केसों में फंसे है। कुछ ऐसे नेता भी है जो नीले रंग के नोटों के पीछे लग कर पार्टी छोड़ गए। यदि बात की जाए भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू की तो बिट्टू की कोई पहचान नहीं है। सिर्फ स्व. बेअंत सिंह के कारण लोग उसे जानते है।

    जब बिट्टू को पता चल गया था कि वह चुनाव हार जाएगा इसलिए उसने लुधियाना चुना। लेकिन अब पिछले 10 साल में यहां भी उसका वही हाल रहा। लेकिन फिर भी यदि बिट्टू या उनका परिवार कांग्रेस से खुश नहीं हो सकता तो मेरा मानना है कि कोई भी परिवार खुश नहीं किया जा सकता। बाजवा ने कहा कि बिट्टू ने विजिलेंस के डर  से भाजपा ज्वाइन की है।

  • पंजाबः 10 मई को छुट्टी का ऐलान

    चंडीगढ़ : 10 मई को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर सरकार ने छुट्टी का एलान किया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक दफ्तरों में अवकाश रहेगा। पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में 10 मई भी शामिल है।

    बता दें कि परशुराम जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया होने की वजह से अनसुलझे विवाह भी होते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना की खरीद करना बेहद शुभ माना जाता है

    भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक भगवान परशुराम भी हैं। जिनका जन्मोत्सव वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 10 मई को शुक्त पक्ष की तृतीया तिथि है। महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे।

  • जालंधर : 600 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    जालंधर : 600 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    जालंधर (ENS) : देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 600 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रनजोत उर्फ काला निवासी महा सिंह नगर फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। 

    एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीआईए स्टाफ की टीम हाईटेक नाका फिल्लौर के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने लुधियाना की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर जेके-03एच-4470 को रुकने का इशारा किया। तो ट्रक चालक घबरा गया और ट्रक को लिंक रोड की ओर मोड़ने लगा। 

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने अपने साथियों सहित ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक की बॉडी में लदे पी.ओ.पी. के सफेद बैग को उतारकर चेक किया, तो 25 किलो के 24 बोर कुल 600 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। 

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर फिलौर में केस दर्ज किया गया।  आरोपी रणजोध सिंह उर्फ ​​काला के  रिकार्ड की छानबीन करने पर पता चला कि वह जम्मू जेल में बंद तस्कर हरविंदर सिंह बसी उर्फ ​​हैप्पी पुत्र भाग सिंह निवासी गांव गारा फिलौर ने जेल से यह खेप मंगवाई थी। जिसे आरोपी ने फिलौर निवासी माही को आगे सप्लाई करनी थी, यह खेप गारा निवासी हरविंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी की हवेली तक पहुंचनी थी। जहां रणजोध सिंह उर्फ ​​काला को 40 हजार रूपये मिलने थे।

  • सस्ता हुआ सोने, आई भारी गिरावट

    सस्ता हुआ सोने, आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। इसकी कीमतों में गिरावट लगातार जारी है और ये अपने हाई लेवल से 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। अक्षय तृतीया पर्व से पहले सोने के दाम कम होते जा रहे हैं। बता दें ईरान और इजरायल में युद्ध शुरू होने के बाद एक दम से Gold Price आसमान पर पहुंच गए थे, लेकिन युद्ध लंबा ना खिंचने के संकतों के बीच इसकी कीमत में गिरावट आनी शुरू हुई और ये लगातार जारी है।

    सोनी की कीमत में बीते हफ्ते करीब 800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद MCX पर इस सोने का जून वायदा भाव घटकर 70,677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते अप्रैल महीने की शुरुआत में इसकी कीमत आसमान पर पहुंच गई थी और 10 ग्राम का भाव 73,958 रुपए के हाई लेवल पर था। लेकिन इसके बाद से गोल्ड के दाम में आई गिरावट पर नजर डालें, तो अब तक सोना अपने इस हाई लेवल से 3,281 रुपए सस्ता हो गया है।

    जैसे की भू-राजनीतिक हालातों के मद्देनजर Gold Price में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, तो इसी क्रम में बीते कुछ समय से पहले रूस-यूक्रेन वार और फिर इजरायल-हमास जंग के दौरान इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, तो वहीं अप्रैल महीने में इजरायल-ईरान के बीच इसकी कीमत रॉकेट की रफ्तार भागती हुई नजर आई थी। लेकिन, अब इसमें राहत मिली है और देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी गोल्ड रेट में कमी आई है। बीते शुक्रवार को ये 2301 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि 1 औंस में करीब 28 ग्राम होता है।

    खास बात ये है कि वैश्विक तनाव कम होने के बाद सोने के दाम में गिरावट ऐसे समय पर आई है, जबकि आने वाले कुछ दिनों में देश में अक्षय तृतीया का पर्व सेलिब्रेट किया जाना है. Akshaya Tritiya 10 मई को है और इस दिन सोने की खरीदारी का खासा महत्व है और माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर Gold खरीदना बेहद शुभ होता है। सोने के दाम आसमान में पहुंचने पर इस दिन खरीदारी में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में दाम में गिरावट के चलते अब बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।

  • नाबालिग लड़की ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, जानें मामला

    नाबालिग लड़की ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, जानें मामला

    रायपुरः छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-हुईखदान-गंडई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 14 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी बहन को फोन पर लड़कों से बात करने के लिए डांट लगाई थी, जिसके बाद नाबालिग ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छुईखदान थाना क्षेत्र के अमलीडीहकला गांव में हुई घटना में आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है। 

    लड़की ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह और उसका भाई (18) घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम पर बाहर गए थे। इसी दौरान लड़के ने उसे मोबाइल फोन पर लड़कों से बात करने का दावा करते हुए डांट लगाई और कहा कि वह अब फोन का इस्तेमाल न करे।

    पुलिस ने बताया कि लड़की ने गुस्से में आकर भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जो कि सोया हुआ था, उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लड़की नहाने चली गई और कपड़े पर लगे खून के धब्बों को साफ कर दिया, लेकिन बाद में उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है।

    इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने लड़की से पूछताछ की तो किशोरी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • अपने राजनीतिक जीवन में हम ने पहले समाज सेवा फिर राजनीति को दी प्राथमिकता: देवेंद्र कुमार भुट्टो

    अपने राजनीतिक जीवन में हम ने पहले समाज सेवा फिर राजनीति को दी प्राथमिकता: देवेंद्र कुमार भुट्टो

    कुटलैहड़ के कोटला,धुंधला के जन संपर्क अभियान में बोले भाजपा प्रत्याशी, उप चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही कांग्रेस सरकार

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत कोटला और धुंधला में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जनसभाएं करके जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि अपने तीस वर्ष के लम्बे राजनीतिक सफर में हमने पहले समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। और राजनीति को समाजसेवा का जरिया बनाकर जनता के बीच गए है। हमारा उद्देश्य केवल कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। भुट्टो ने कहा  राज्य में अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं है अब राज्य की जनता को पहली जून का इंतजार है। जब केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 पार के नारे को सार्थक करके प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे व हिमाचल में सभी उपचुनावों पर भाजपा जीत का परचम लहराकर भाजपा सरकार को बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे। इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर एक मत भाजपा के पक्ष में डाल कर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाई अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवी बार पांच लाख की बढ़त से जीत का परचम लहराएंगे।

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताए। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मैं आपके बीच बीते तीस वर्षो से लगातार सेवा करता आ रहा हूं। लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओ को यह चुभन हो रही है। अगर कोई परिवार बीते दिनों में आर्थिक सहायता देने की बात सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है। तो कांग्रेस मित्र आचार संहिता के उलंघन की बात कर रहे है। और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाने की बात कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर ही समाज सेवा से हुआ था। तीस वर्षो से लगातार कुटलैहड़ की जनता के साथ उनके सुख दुख में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहा हूं, और समय समय में जनता को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहा हूं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में यह उप चुनाव भी कांग्रेस सरकार की उपज है, अगर हमारे काम किए होते तो आज न तो राज्य सरकार अल्पमत में होती और न ही मुख्यमंत्री को सरकार बचाने के लिए सड़कों पर घूमना पड़ता। 

    भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भरकम आर्थिक सहायता राज्य सरकार को प्रदान की गई, फिर भी राज्य सरकार की आर्थिक तंगी नहीं गई। 14 माह में 28 हजार करोड़ का कर्ज लेकर राज्य सरकार केवल मित्रों को खुश करने में लगी रही और राज्य की जनता त्राहि त्राहि करती रही। भुट्टो ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री , महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रति माह, दो रुपए किलो गोबर, सौ रुपए किलो दूध 14 माह में नहीं सरकार ने खरीदा। लेकिन जैसे ही राज्य सरकार के साथ खेला हुआ। वैसे ही चहेतों को रेवड़ियां बांटने और गारंटियों को पूरा करने के लिए कैबिनेट बैठकें शुरू हो गई थी। तव सरकार की आर्थिक तंगी कहां गई थी।

    देवेंद्र भुट्टो ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हिंदुत्व की लड़ाई हर कोई लड़ रहा है फिर हमें श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर श्री रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा घर में दीपक जलाने और श्री राम के जय घोष पर पाबंदी क्यों ? आखिर जब हम हिंदू हैं, तो फिर भगवान के साथ राजनीति क्यों। भुट्टो ने कहा कि जिस सरकार में भगवान के साथ सरकार राजनीति करना शुरू कर देती है। उस सरकार का पतन जल्द हो जाता है। और यह प्रभु श्री राम जी ने ही राज्य सरकार के साथ खेला किया है और भगवान के साथ राजनीति करने का फल राज्य सरकार भोग रही है।  इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,ठाकुर जगदेव चंद, मोहन लाल ठाकुर के अलावा सेंडको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    अयोध्या श्री राम मंदिर उद्घाटन पर हर घर जल रहे थे दीपक,हम घर में बैठे थे खामोश
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 22 जनवरी को जब श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा था और शाम के समय हर घर श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर हर घर घी के दीपक जल रहे थे। उस दिन हम परिवार सहित घर में खामोश बैठे थे। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा यह आदेश पारित किया था कि अगर 22 जनवरी को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस विधायकों ने अपने घर में घी के दीपक जलाए तो हाई कमान को गलत संदेश जाएगा। भुट्टो ने कहा कि को पार्टी सरकार प्रभु श्री राम जी का गुणगान नहीं कर सकती है। श्री अयोध्या नहीं जा सकती है। श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी मनाने का इंकार कर सकती है। उस सरकार और पार्टी से जनता क्या उम्मीद कर सकती है। 

    27 फरवरी को भाजपा पक्ष में मत दान करके हमने हिंदू होने का निभाया फर्ज:राजेंद्र मलांगड़,
    कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने 27 फरवरी को हम ने राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करके हिंदू होने का फर्ज निभाया है। और हमने जो कुछ किया है। हम उससे संतुष्ट भी है। मलांगड़ ने कहा कि जब से देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरे है। कुटलैहड़ में कांग्रेस के कुछ नेता अभद्र भाषा बोल रहे हैं। लेकिन समय बलवान होता है।  कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बढ़त से जीत होगी। और केंद्र में तीसरी बार 400 पार करके बन रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास बनाएंगे। 
  • दोस्त की गर्लफ्रेंड पर नजर रखना पड़ा महंगा, हुआ खौफनाक अंजाम

    फतेहपुरः यूपी के जिला फतेहपुर में दोस्त ने अपने ही दोस्त की गर्लफ्रेंड पर नजर रखना पड़ा महंगा। उसके दोस्त ने युवक की हत्या कर दी। युवक की हत्या उसी के दोस्त ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की। इसके बाद शव के मुंह को ईंट से कुचल दिया और नहर में फेंक दिया। 

    यूपी के फतेहपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्त की गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के कारण युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद चेहरे को ईंट से कुचलकर शव को नहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव की है। यहां गांव के पास 4 दिन पहले नहर में शव मिला था। जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू की।

    जांच के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपना जुल्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मेरा गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेरा दोस्त मेरी गर्लफ्रेंड पर नजर रखने लगा था। जब ये बात मुझे पता चला तो बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी को लेकर साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक पर शव लादा और 13 किलोमीटर दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया। शव की पहचान न हो सके, इसकी वजह से चेहरे को ईंट से कुचल दिया था। पुलिस ने इस पूरी वारदात को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य मे कच्छा चोर गिरोह हुआ सक्रिय , इलाके मे फैली दहशत 

    पंजाब के पड़ोसी राज्य मे कच्छा चोर गिरोह हुआ सक्रिय , इलाके मे फैली दहशत 

    हरियाणा : जिला हिसार के ग्रामीण क्षेत्रो मे कच्छा चोर गिरोह ने लोगो की नाक मे डैम किया हुआ है। अग्रोहा गांव कुलेरी में बीती रात कच्छाधारी गिरोह ने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरो के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं। वे शरीर पर केवल कच्छा पहने हुए थे

     कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सो रहा था। तभी रात करीब 2 बजे कच्छा पहने हुए 2 चोर उसके कमरे में घुसे। उन्होंने उसकी जेब से पर्स निकाला। जिसमे 7 हजार रुपए थे।  

    दूसरी वारदात मे सुरेन्द्र ने बताया कि वह अनाज की खरीद फरोख्त का काम करता है।  मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और 2 मई की शाम 4 बज के 10 मिनट पर आये और गेहूं के दो बैग (55 KG एक बैग) उठाकर ले गये। इनमें से एक बैग खुल गया था। वह उसे वहीं रखकर नंगथला रोड की तरफ चले गये। इसके बाद फिर से 3 मई को सुबह सवा 5 बजे आए और गेहूं के बैग उठाकर ले गये। पुलिस चोरो की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • बच्चे का नग्न अवस्था में मिला शव, मर्डर की आशंका 

    बच्चे का नग्न अवस्था में मिला शव, मर्डर की आशंका 

    हरियाणा : सोनीपत में आज तालाब में एक बच्चे का शव मिलने  का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय बच्चा गांव खरखौदा से 3 दिन से लापता था। बच्चे शव मिलने नग्न अवस्था मे मिलने से प्रशासन मे हड़कंप मच गया। 

    खरखौदा के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले सोनू का बेटा कार्तिक (8) शुक्रवार को घर के बाहर खेलने गया था। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार ने बच्चे की तलाश मे खोज की,  लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 

    रविवार सुबह लोगों ने बस स्टैंड के पास तालाब में एक बच्चे का शव नग्न हालत में पड़ा देखा। जिसकी सुचना पुलिस को मिली तो लापता कार्तिक के परिजन को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्चे के कपड़े आसपास कहीं पड़े नहीं मिले। 

    ACP जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि शव लापता कार्तिक का है। बच्चे की मौत का  कारण पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सामने आएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।