Blog

  • पंजाबः इस कालोनी में चोरों ने पुजारी को बनाया निशाना, देखें वीडियो 

    बठिंडाः शहर मेें चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला शिव कालोनी से सामने आया है। जहां बाइक सवार स्नेचर पुजारी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के पास शिव कालोनी में किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो झपटमार उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

    इस दौरान बाइक पर सवार होकर स्नेचर आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस दे दी है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आशुतोष शर्मा ने बताया कि वो हरपाल नगर में स्थित गीता भवन मंदिर में पुजारी हैं। 

  • पंजाबः गली में सीवरेज के पानी से स्कूली बच्चे और इलाका निवासी हुए परेशान, देखें वीडियो

    बठिंडाः खेता सिंह बस्ती हरदेव नगर इलाके के लोग सीवरेज की समस्या से परेशान चल रहे है। लोगों का कहना है कि बस्ती की गली नंबर 2 में काफी समय से सीवरेज का पानी गलियों में भरा होने से काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि गली में गंदे पानी के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस मामले को लेकर वह प्रशासन से कई बार गुहार भी लगा चुके है। वहीं सीवरेज की समस्या को लेकर जहां मोहल्ला निवासी परेशान नजर आ रहे है, वहीं इलाके के अंतगर्त आते स्कूल की प्रिंसीपल भी इस समस्या से परेशान है।

    स्कूल प्रिंसीपल का कहना है कि उनके स्कूल के बाहर काफी दिनों से सीवरेज का पानी खड़ा है। इसी पानी की परेशानी के चलते स्कूल में बच्चों को आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते स्कूल के कई बच्चे बीमार हो चुके है। इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि सीवरेज पानी की समस्या का जिक्र आज बठिंडा के विधायक जगरूप गिल ध्यान में लाया गया है।

    जब बठिंडा की खेता सिंह बस्ती हरदेव नगर गली नंबर दो के लोगों ने बताया कि सीवरेज की समस्या के चलते पानी उनके घरों में घुस जाता है। वहीं गली में लगी मच्छी मोटरों में भी पानी चला जाता है। लोगों का कहना है कि हालात ये हो गए है कि पीने के पानी से भी वह परेशान हैं और गंदे पानी से भी परेशान हैं, हमने इसकी शिकायत कांग्रेस की एमसी को भी बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि आप आम आदमी पार्टी की एमसी को बताया जाए। उन्होंनेक हा कि वह एमसी नहीं है। जिसके बाद आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग इकट्ठे होकर नगर निगम के एमसी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने समस्या को हल करने की गुहार लगाई।  

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया युवक पर हमला, सिर पर लगे 56 टांके, देखें CCTV

    13 को युवक ने जाना विदेश

    लुधियानाः योधेवाल बस्ती थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने तेजधार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में हमलावार युवक को लहुलूहान करके मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि 13 मार्च को युवक ने विदेश जाना है, लेकिन उससे पहले हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए नरेश ने बताया कि वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए स्कूल गया था।

    इस दौरान जब वह वापिस आ रहा था तो हमलावारों ने उस पर धात सहित अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। राहुल के पिता ने बताया कि वह हमलावारों में से 2 युवकों को पहचानता है, जिसमें लविश और अनमोल शामिल है। पीड़ित ने कहा कि दोनों के साथ मिलकर अज्ञात हमलावारों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उसके बेटे के सिर पर 56 टांके लगे है। पीड़ित ने प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि लोगों के शोर मचाने पर हमलावार मौके से फरार हो गए। उनका कहना है कि अगर लोग शोर ना मचाते तो हो सकता था कि वह उनके बेटे को जान से मार देते। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों को पता लग गया था कि उनके बेटे ने विदेश जाना है।

    जिसके चलते उससे पहले हमलावारों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि उसने इस घटना से पहले 4 जनवरी को पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद उन्हें यह कहा गया कि दोनों पक्षों में आपसी फैसला हो जाएगा। पीड़ित ने कहा कि इस घटना के 2 माह पर हमलावारों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 31 दिसंबर को कहीं घूमने जाने था, जिसको लेकर लविश और अनमोल के साथ उनके बेटे का विवाद हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे ने साइप्रस जाना है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह खुद को आग लगाकर खत्म कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • जालंधर के बाद कुल्लू बना पंजाब का ये जिला, पड़े ओले, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। कल से पंजाब में हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं आज दोपहर से हो रही तेज बारिश के साथ जालंधर सहित बठिंडा में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बठिंडा में मलोट रोड बल्लुआना टोल प्लाजा के पास और परसराम नगर में ओलावृष्टि हुई, वहीं शहर में ना तो बारिश हुई और ना ही ओलावृष्टि हुई है। जबकि कुछ जगह पर खेतों में किसानों की गेंहू की फसल खराब होने की सूचना मिली है।

  • कपूरथलाः इस मामले में सरपंच सहित 12 पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार 

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर वीरवार को युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात सहित 12 आरोपियों पर सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट में FIR दर्ज कर ली है। और एक आरोपी सरपंच को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वारदात से पहले शाम को गांव तलवंडी मेहमा में दोनों गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट भी हुई थी।

    जिसमें मृतक युवक का पिता गंभीर घायल हुआ था। इससे संबंधित FIR थाना सदर में भी दर्ज की गई है। डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि सिविल अस्पताल में युवक की हत्या मामले में 4 हमलावर 10 दिन पहले ही जेल से बाहर है। इन पर 15 माह पहले गांव तलवंडी मेहमा में ही एक पुलिस कर्मी की हत्या करने का आरोप है।

  • पंजाबः ई-रिक्शा पर हो रही लूट की वारदातों पर नकेल कसने के लिए एक्शन में आई पुलिस, की ये कार्रवाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कुछ हफ्ते पहले  ई-रिक्शा में यात्रियों को लूटने का मामला सामने आया था, जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए ई-रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पीड़ितों को उनका सामान लौटाया था। लेकिन अब जिले में ऐसी कई घटनाएं लगातार हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाकर अनजान रास्तों पर ले जाते हैं और उनसे लूटपाट करते हैं और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब अमृतसर पुलिस एक्शन में आ गई है।

    जिसमें अमृतसर पुलिस की ओर से हर ई-रिक्शा पर एक नंबर लगाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी हरपाल सिंह ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा से बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए अमृतसर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यह पहल की गई है। जिसमें प्रत्येक रिक्शे पर एक मोबाइल नंबर और एक पर्सनल नंबर लिखा होगा ताकि अगर कोई यात्री उसमें बैठता है, उसका कोई सामान छूट जाता है या ई-रिक्शा यात्री के साथ कोई गलत हरकत करता है तो यात्री उस नंबर को नोट करके पुलिस को सूचित कर सकता है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

  • पंजाबः आसमानी बिजली गिरने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    गली खेल रहे बच्चों में मची भगदड़

    मोगाः पंजाब में दो दिन से हो रही बारिश के चलते तापमान में जहां गिरावट देखने को मिली है। वहीं आसमानी बिजली गिरने से मौत की जानकारी भी सामने आई है। बीते दिन कपूरथला में खेतों में काम कर रहे युवक पर आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं मोगा में भी बीते दिन आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने से गली में खेल रहे 5 बच्चे बाल-बाल बच गए।

    बताया जा रहा है कि आसमानी बिजली गिरने से सड़क पर रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। आसमानी बिजली गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गली में खेल रहे बच्चे परीक्षित, शिवांश, विवान और रिद्धि ने बताया कि उन्होंने गली की टाइल्स पर सफेद जैसी कोई चमकदार चीज गिरी हुई देखी। इस पर वे तुरंत पीछे हट गए। जिस स्थान पर बच्चों ने बिजली गिरने का बताया। वहां सीमेंट इंटरलॉकिंग टाइल्स पर एक छोटा सा प्रिंट था।

    यह जानकारी देते हुए प्रवेश गोयल ने बताया कि जिस समय आसमानी बिजली गिरी उस समय यशपाल जिंदल के घर पर एक मैकेनिक काम कर रहा था। एक मैकेनिक ड्रिलिंग कर रहा था, अचानक उसे ड्रिल में करंट महसूस हुआ और उसने अचानक ड्रिल फेंक दी। उनके ठीक सामने हरीश बंसल के आवास की टीवी और पानी की मोटर जल गई।

  • पंजाबः बाइक सवार हमलावारों ने घर पर किया हमला, देसी कट्टा फेंककर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः सलेम टावर थाने के अधीन आते चिट्टी कॉलोनी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते देर रात बाइक सवारों द्वारा घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी का देसी कट्टा घर के अंदर ही रह गया। बताया जा रहा है कि आरोप मौके से फरार होने के चलते हथियार वहीं छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपियों ने घटना के दौरान फायरिंग भी की। कहा जा रहा है कि देर रात से बदमाशों ने जोगिंदर सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया।

    लेकिन लाइट न होने के कारण उन्होंने गेट नहीं खोला। जोगिंदर के मुताबक आरोपी घर के दरवाजे के ऊपर से उस पर हमला करना चाहता था लेकिन अचानक उसका देसी कट्टा घर के अंदर गिर गया। असला अंदर गिरने के चलते आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट कर उसकी कई टांगें तोड़ दी थीं। फिलहाल उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में एक बार फिर से बदलते मौसम और तेज हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं जालंधर में हो रही बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। शहर में हो रही ओलावृष्टि की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है सड़क ओलावृष्टि की सफेद चादर में लिपटनी शुरू हो गई। 

    बता दें कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में मौसम विभाग द्वारा आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट का कहा गया है। वहीं आज सुबह से ऑरेंज अलर्ट के बीच पंजाब ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके बाद दोपहर 2.45 बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

  • पंजाबः घर में घुसकर हमलावारों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव खानपुर में हमलावारों को पुलिस को कोई खौफ नहीं। जिसके चलते प्रशासन की परवाह किए बिना सरेआम हमलावारों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने पीड़ित परिवार के घर में भी तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका लड़का गांव में किसी के घर गया था, लेकिन गांव के युवकों ने हमारे लड़के के साथ मारपीट की और दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद हमलावार तेजधार हथियारों के साथ उनके घर के मेन गेट को नुकसान पहुंचाते हुए उनके घुस गए और घरेलु सामान की तोड़फोड़ की। आरोप है कि घर के अंदर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया।

    व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना कुलगड़ी पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जांच तो की लेकिन इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें इस मामले को लेकर इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी ओर जब एनकाउंटर के पत्रकार ने थाना प्रभारी से बात करनी चाहिए तो वह मामले को टालते हुए नजर आए। वहीं इस घटना को लेकर जब उच्च अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर कई सवाल खड़े हो रहे है। पीड़ित परिवार द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।