Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू ने चन्नी पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री का काफिला रोकने की बताई वजह 

पंजाबः भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू ने चन्नी पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री का काफिला रोकने की बताई वजह 

0

लुधियानाः जिले से सासंद रवनीत सिंह बिट्टू कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद बीते दिन शताब्दी ट्रेन के जरिए शहर पहुंचे। जहां लोगों ने फूलों की बारिश करके बिट्टू का जोरो-शोरों से स्वागत किया। वहीं भाजपा में शामिल होते ही सुर बदल गए है। इस दौरान बिट्टू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है। बिट्टू ने आरोप लगाए है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिरोजपुर का दौरा करना था उस समय उनका काफिला रोकने के पीछे चरणजीत सिंह चन्नी की शरारत थी।

उन्होंने 15-20 लोग भेज कर मोदी का काफिला रुकवाया था। मौसम खराब होने के चलते मोदी हैलीकाप्टर छोड़ कर सड़क के रास्ते फिरोजपुर पहुंच पंजाब में नए प्रोजैक्ट्स का ऐलान करने जा रहे थे। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उस दिन पंजाब को बार्डर प्रदेश होने के कारण सबसिडी देने का भी ऐलान करना था। बिट्टू ने कहा कि अब तक पंजाब में कई बड़ी इंडस्ट्री लग चुकी होनी थी। गोबिंदगढ़ को स्टील हब आफ इंडिया मोदी ने बनाना था। चन्नी ने पंजाब का सबसे बड़ा नुक्सान किया है। मोहाली में आई.टी हब बनना था। बता दें 5 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here