Home Punjab>Ludhiana पंजाब : हमलावरों ने लोहा कारोबारी पर किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंजाब : हमलावरों ने लोहा कारोबारी पर किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

0

लुधियाना : बीती रात एक लोहा कारोबारी के साथ उसके पड़ोसी और उनके वर्करों ने जमकर मारपीट की। फैक्ट्री के बाहर खड़ी आर्टिका कार भी तोड़ दी गई। कारोबारी की बाजू कई जगह से फ्रैंक्चर हो गई। मारपीट की वीडियो भी सामने आई है। जानकारी देते हुए शिमलापुरी निवासी लोहा कारोबारी जवाहर लाल ने कहा कि सुआ रोड नजदीक एस.आर माडल स्कूल नजदीक उनकी फैक्ट्री है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

देर रात वह काम खत्म करके फैक्ट्री में कार पार्क करके घर जाने लगे थे। तभी उनके पड़ोसी और उसके वर्करों ने उन पर धावा बोल दिया। जवाहर ने कहा कि हमलावरों ने ईंट,पत्थर और लकड़ी के डंडों से हमला किया। जवाहर ने कहा कि उनके पड़ोसी का लकड़ी का आरा है। अक्सर उनकी गाड़ियां उसकी फैक्ट्री तक लगी रहती है। उस कारण उन्हें अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कत होती है।

बीते दिन पड़ोसी को वाहन अपनी हद में पार्क करने के लिए समझाया। इसी बात को लेकर उन लोगों ने पहले उससे सुबह भी गाली गलोच की। लकड़ी का आरा होने के कारण ही हमलावरों ने डंडे से हमला किया। हमलावरों की संख्या करीब 50 के लगभग होगी। जवाहर मुताबिक इस संबंधी वह चौकी कंगनवाल में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here