Home Punjab>Ludhiana पंजाब : मामूली बात को लेकर बैंक मैनेजर को घसीट कर पीटा, देखें वीडियो

पंजाब : मामूली बात को लेकर बैंक मैनेजर को घसीट कर पीटा, देखें वीडियो

0

लुधियाना : राहों रोड के इलाके में गत शाम घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल पड़ोस में रहने वाली महिला को लगने से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त महिला ने अपने पति व आधा दर्जन साथियों सहित उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चे के पिता को उनके घर के बाहर से घसीटते हुए अपने घर में ले जाकर पिटाई की। हमले में रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह प्राइवेट बैंक में मैनेजर है।

शनिवार की शाम वह बैंक से छुट्टी कर घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसके बेटे का क्रिकेट खेलने के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ विवाद हुआ है। जिसके बाद वह उनसे उनके घर पर माफी मांगने गया। जैसे ही वह वापिस लौटा तो उक्त महिला अपने पति व अन्य साथियों के साथ उनके घर में आ गई और उससे हाथापाई करने लगी। तभी हमलावर रविंदर को घसीटते हुए अपने घर में ले गए। जहां पर उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल रविंदर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here