Home Punjab>Ludhiana पंजाब :  स्कूल में छात्रों में हुई खूनी झड़प पहुंची सड़क पर, देखें CCTV

पंजाब :  स्कूल में छात्रों में हुई खूनी झड़प पहुंची सड़क पर, देखें CCTV

0

लुधियानाः जिले के निजी स्कूल में 2 छात्रों के बीच झड़प सड़क पर खून में बदल गई। स्कूल में दोनों में पक्षों हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यह विवाद बाद में सड़क पर आ गया। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद हादसे में घायल हुए दोनों पक्ष सिविल अस्पताल ईलाज करवाने के लिए पहुंचे। हादसे की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।

एक पक्ष के पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाए है कि स्कूल में दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों के बीच समझौता करवा दी थी। इसी बीच जब उनका लड़का ट्यूशन गया तो कुछ नौजवानों ने उस पर हमला दिया। जिसके बारे में उसने घर आकर बताया और जब कैफे में वीडियो लेने गया तो करीब दो दर्जन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक का आरोप है कि पहले पक्ष के लड़के ने उसे धक्का दिया और उसकी पगड़ी फेंक दी। जिसके बाद गुस्से में आकर बाकी लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से न्याय की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here