Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें CCTV 

पंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें CCTV 

0

लुधियानाः न्यू ग्रीन सिटी में दो गुटों में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुई। वहीं घर पर जमकर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश घर पर ईंटें बरसा रहे हैं और गेट पर दात से हमला कर रहे हैं। पहले पक्ष का आरोप है कि उनके घर पर हमला करने वाले लोग ड्रग्स का कारोबार करते हैं और इस वजह से उनकी अपने आस-पड़ोस में किसी से भी नहीं बनती। जिसके चलते उन्होंने बाहर से गुंडों को बुलाकर उनके घर पर हमला कराया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उसे और उसके उनका परिवार इन हमलावारों से जान का खतरा है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर, इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बेटी का उसके लड़के के साथ संबंध था। जिसके कारण वह हर जगह उसके बेटे को यह कहकर ताना मारता था कि उसकी बहन उसके साथ रहती थी। उन्होंने आरोप लगाए है कि इसी के चलते उसके बेटे ने अपने दोस्तों को बुला लिए और उसके घर पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि घर में उस शख्स द्वारा गैरकानूनी काम भी किया जा रहा है, इस बीच उन्होंने पुलिस से न्याय की भी मांग की है। वहीं, पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here