Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों ने खोदी दीवार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

पंजाबः सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों ने खोदी दीवार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

0

लुधियानाः केंद्रीय जेल के बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, इस जेल के बाथरूम में दीवार खोदने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद दो कैदियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि आरोपी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस में प्रेमचंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ जय अथॉरिटीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दर्ज मामले के मुताबिक आरोपियों ने बैरेक में बने बाथरूम के अंदर दीवार की 8-10 ईटों निकालकर बड़ा सा छेद कर दिया था। वहीं सहायक जेल सुपरिडेंट द्वारा जेल की चैकिंग की गई तो पता चला कि दोषी प्रेम चंद और सरब ने जेल के अंदर एनबी वार्ड की बैरक नबंर 5 में बने बाथरूम से 8 से 10 ईंटे निकालकर बड़ा छेद किया हुआ था। जिन्होंने ऐसा करके जेल की इमारत को नुकसान पहुंचाया और जेल नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here