Home Punjab>Ludhiana Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

0
Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर पर भी हमले की कोशिश, देखें वीडियो

लुधियानाः रविवार देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिस ने तुरंत आरोपियों को बाहर निकालकर ओपीडी को बंद कर लिया। देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा- देर रात तो दो पक्ष लड़ाई झगड़े का केस लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। दोनों पक्ष बस्ती जोधेवाल थाना क्षेत्र से आए थे। एमएलआर कटवाने आए थे।

डॉक्टर ने कहा- हमने पर्चा करने से मना नहीं किया, सिर्फ इतना कहा था कि आप पहले इलाज करवा लें, फिर पर्चा भी दर्ज कर लिया जाएगा। मगर पर्चा कटवाने पर अड़े पक्ष के साथ इतने युवक आए थे कि उन्होंने सरकारी प्रॉपटी को नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने डॉक्टर और स्टाफ पर हमला करने की कोशिश भी की।

महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब मामला बढ़ा तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया था। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी थाना डिवीजन नंबर-2 की पीसीआर की टीम आधा घंटा लेट क्राइम सीन पर पहुंची। रात में मेरे साथ एक डॉक्टर काम पर है, मगर हमारी सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here