Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अमेरिका भेजने के नाम पर 9.88 लाख की ठगी, मामला दर्ज

पंजाबः अमेरिका भेजने के नाम पर 9.88 लाख की ठगी, मामला दर्ज

0

लुधियानाः  श्री माछीवाड़ा साहिब में विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, उसकी तालाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि मुखत्यार सिंह ने अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 36 लाख रुपए मांगे गए थे। 16 लाख रुपए एडवांस लिए गए। इसके बाद अमेरिका नहीं भेजा गया। दबाव बनाने पर आरोपी ने दुबई का टूरिस्ट वीजा लगवाकर उन्हें धोखे में रखा।

जब रजिंदर ने दबाव बढ़ाया तो दोनों पक्षों में राज़ीनामा हो गया था। जिसके तहत 16 लाख रुपए में से 6 लाख 12 हजार रुपए वापस किए गए। बाकी के 9 लाख 88 हजार रुपए वापस नहीं किए गए। जिसके बाद पीड़ित राजिंदर ने 30 अक्तूबर 2023 को पुलिस के पास शिकायत दी। शिकायत की जांच पड़ताल की गई। जिसमें मुखत्यार सिंह आरोपी पाया गया। लिस ने इस केस में हंबोवाल बेट के रहने वाले मुखत्यार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ साथ मानव तस्करी रोकथाम एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया। इसकी अगली जांच समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here