Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों ने मचाया उत्पाद, प्रिंसीपल ने लिया एक्शन

पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों ने मचाया उत्पाद, प्रिंसीपल ने लिया एक्शन

0

लुधियानाः जिले के सरकारी स्कूल की एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो 2 माह पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूल की पोल खोल दी है। दरअसल, वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों की हरकत ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है। वीडियो के अनुसार विद्यार्थी स्कूल के बैंच-बोर्ड की तोड़फोड़ कर रहे है। इस वीडियो के बाद प्रिंसीपल ने एक्शन ले लिया है।

दरअसल, स्कूल प्रिंसिपल ने पत्र लिखकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जारी पत्र में विद्यार्थियों के नाम देकर इनके खिलाफ बनती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ हीं स्कूल में किए गए नुक्सान की भरपाई की भी मांग की है। बता दें कि सीएम भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के तमाम प्रयास कर रही है। इसे लेकर कई तरह की योजनाओं पर काम किए जा रहे है। लेकिन इस वीडियो ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here