Home Punjab>Ludhiana पंजाब : 2 दुकानदारों में हुई झड़प, बाजार बंद कर लोगों ने लगाया धरना, देखें CCTV

पंजाब : 2 दुकानदारों में हुई झड़प, बाजार बंद कर लोगों ने लगाया धरना, देखें CCTV

0

लुधियाना : मालीगंज बाजार में 2 गारमेंट्स दुकानदार आपस में भिड़ गए। मारपीट की वीडियो भी सामने आई। रोष स्वरूप बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके धरना भी दिया। मारपीट में सागर नामक युवक के काफी चोटें आई है। मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक दुकानदार के करिंदों ने फाड़ दिए। जानकारी देते हुए दलजीत सिंह टक्कर ने कहा कि उनकी दुकान का नाम सहगल सन्स है। वह गारमेंट्स का काम करते है। पड़ोस में एक अन्य दुकानदार है, उसके दुकान पर कुछ बदमाश युवक काम पर रखे है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

वह युवक अक्सर बाजार में किसी न किसी दुकानदार के साथ झड़प करते रहते है। उनका कर्मचारी सागर दुकान पर मौजूद था। इतने में पड़ोसी दुकानदार करिंदें उनकी दुकान के बाहर आए। उन लोगों ने सागर को बाहर बुलाया। सागर से बातचीत करने के बहाने अचानक से उन लोगों ने उस पर थप्पड़ों और मुक्कों से हमला कर दिया। दलजीत ने कहा कि हमलावर कई बार सागर को घुरते रहते थे। घुरने के कारण ही सागर की उन लोगों से मारपीट हुई है।

दलजीत ने बताया कि हमलावरों ने दुकान में घुस कर सामान की तोड़फोड़ की है। उधर, दूसरे पक्ष के बाम्बे फैशन दुकान के मालिक प्रभजोत सिंह ने कहा कि युवकों की आपस में किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। थाना में आए है। जल्द ही मामला हल हो जाएगी। प्रभजोत ने कहा कि जिनसे झड़प हुई है वह उनके बाउंसर नहीं लीगल सुरक्षा कर्मी है। थाना डिवीजन नंबर 4 के सब इंस्पैक्टर पर्दयूमन कुमार ने कहा कि घटना स्थल का दौरा किया है। पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here