Blog

  • पंजाब : सिलेंडर ब्लास्ट से 2 बच्चों सहित 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना : बस्ती जोधेवाल के इलाका भारती कलोनी में रात करीब 10.45 बजे एक मकान में सिलेंडर फट गया। धमकाने की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हुए। चीख पुकार सुन जब लोग मकान में घुसे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। 2 बच्चों सहित परिवार के कुल 4 लोग घायल होकर जमीन पर पड़े थे। घायलों की पहचान पति राहुल, पत्नी पूजा, बेटा वंश(7) और बेटी अन्नया (1) के तौर पर हुई है।

    घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। लोगों की मदद से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाका निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि राहुल की पत्नी पूजा कमरे में खाना बना रही थी। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था। अचानक से गैस लीक की बदबू आने लगी।

    उसने सिलेंडर तुरंत पानी की बाल्टी में रख दिया। देखते ही देखते तुरंत कमरे में सिलेंडर फट गया। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के सभी सदस्य कुल 4 फीसदी झुलस गए है। झुलसे परिवार को चंडीगढ़ 32 सैक्टर अस्पताल में रैफर किया गया है।

  • पंजाबः पूर्व अकाली मंत्री का बेटा, युवती सहित 5 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को एक होटल से रेड मारकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। फिलहाल, सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा परकेश सिंह अपने 4 साथियों के साथ शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास एक निजी होटल में रुके हुए थे। यहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर रेड डाली।

    इस दौरान शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के साथ होटल से चिट्टे के युवती समेत 5 को लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो की पहचान परकैश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह लंगाह के पास 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवती (19) अवनी पुत्री विकास नेगी गांव, सांगला किनौर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल, नरखेरिया, पटियाला, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल कांसल, सेक्टर-1 चंडीगढ़, बलबिंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह गांव नड्‌डा, नयागांव, मोहाली के रूप में हुई है। सभी आरोपी शिमला के ओल्ड बंस स्टेंड के पास पंचायत घर के पास होटल सन-एन स्नो में कमरा नंबर 46 में ठहरे हुए थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।

  • आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक प्रीति योग रहेगा| साथ ही आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इसके अलावा आज भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आज नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यवसाय के वर्तमान गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। परिवार  के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

    मिथुन राशि: आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। आज कार्य क्षेत्र में अपना और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। अगर आप लेखक है तो आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आज अपनी उर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भी उचित दिन है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामला हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    सिंह राशि: आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज सभी काम सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोकाटाकी करना और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आज ऑफिस के कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर में त्यौहार संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। घर में भी साज सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आय की स्थिति मध्यम रहने की वजह से बजट का ध्यान जरूर रखेंगे। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। आज किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको तलीभुनी चीजें खाने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाये, करोबार में बरकत होगी।

    मकर राशिः आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम सामने आने वाले हैं। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

    कुंभ राशिः आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय बीतेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

    मीन राशिः आज अकारण शुरू हुई समस्यायें माता की कृपा से पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। आज सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ भी बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल चढाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • माता नैना देवी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मे लगी आग, देखे वीडियो 

    श्री आनंदपुर साहिब : नवरात्रि के पहले दिन माता नैना देवी में पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना मांड्याली गांव के पास हुई, जो मां नैना देवी के रास्ते में पड़ता है। 

    बताया जा रहा कि चलती हुई गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले की गाड़ी को एक तरफ खड़ा कर आग बुझाने की कोशिश की जाती। देखते ही देखते आग की लपटों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया । इस दौरान गाड़ी मे स्वर लोग बाल बाल बच गए।

  • लुधियाना : चौंकी रामगढ़ का मुंशी 1,15,000 की रिश्वत के मामले मे गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    लुधियाना : विजिलेंस की टीम ने कमिशनरेट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी रामगढ़ में मुख्य मुंशी के तौर पर तैनात हवलदार सुखदेव सिंह को दो किश्तों में 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया उपरोक्त पुलिस मुलाज़ीम को जनकपुरी, लुधियाना शहर के निवासी कपिल ओबरॉय की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

    शिकायत की पड़ताल के दौरान पता लगा कि मुलजिम हवलदार सुखदेव सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मिल कर शिकायतकर्ता के चाचा स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को पुलिस चौकी रामगढ़ में लेकर आया। 

    जहा चोरी का स्क्रैप समान खरीदने के बहाने उसे धमकी देकर पीड़ित के लड़के दीपक गर्ग से 65,000 और 50,000 रुपए की दो किश्तों में 1,15,000 रुपए की रिश्वत की रकम ज़बरदस्ती लेकर स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को बिना किसी कानूनी कार्यवाही किये छोड़ दिया।

    पड़ताल के दौरान यह भी पाया गया है कि रिहाल नाम के एक व्यक्ति के रिश्तेदार सोबू ने उपरोक्त कैलाश गर्ग को चोरी स्क्रैप का समान बेचा था और इस स्क्रैप बेच कर सोबू ने उससे 2,82,000 रुपए की रकम प्राप्त की थी।

    रिकार्डिंगों के अनुसार उक्त हवलदार सुखदेव सिंह ने भी सोबू के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही न करने के बहाने रिहाल से 5 लाख रुपए की रिश्वत की माँग की थी, जिसने डीलर कैलाश गर्ग को चोरी का स्क्रैप बेच कर 2,82,000 रुपए लिए थे। 

    जांच के दौरान उक्त मुलाज़ीम सुखदेव सिंह पर रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोष साबित हो गए हैं और दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले मे पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज ए.एस.आई. बरिन्दरजीत सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • जालंधर : इस इलाके मे घर पर चले ईट पत्थर , देखे Live

    जालंधर (ENS) : माडल हाउस इलाके के एक घर पर ईट पत्थर चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मोहल्ले मे कुछ युवक रोजाना चौक पर खड़े रहते थे। अक्सर परिवार के लोग युवको को ऐसा करने से मना करते थे। 

    परिवार के लोगो ने आरोप लगाया कि रंजिश के तहत युवको ने घर पर तेजधार हथियारों और ईटो से धावा बोल दिया। यह घटना दोपर 3 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : फर्जी डिग्री के मामले में विवादों में घिरा आप नेता परमिंदर संधू, देखें वीडियो

    लुधियाना : आप पार्टी से यूथ विंग के जिला कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह संधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्शन परमिंदर सिंह संधू एडवोकेट की फर्जी डिग्री के मामले में विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, एडवोकेट डेविड गिल ने किस बात का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि एडवोकेट परविंदर सिंह संधू 12वीं फेल है और उन्होंने एडवोकेट की फर्जी डिग्री ली हुई है। डेविड गिल का आरोप है कि परमिंदर संधू की फर्जी डिग्री में आप विधायक गुरप्रीत गोगी शाहिद कई अधिकारियों की उन्हें सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग को शिकायत करने के बाद सामने आई है।

    डेविड गिल बताया कि वह एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। दरअसल, हाईकोर्ट में याचिका टायर की थी जिसमें उन्होंने कहा कि लुधियाना में फर्जी डिग्री के वकीलों का मामला सामने आया है। डेविड गिल का आरोप है कि काफी संख्या में फर्जी डिग्री लेकर लोग एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। परमिंदर संधू को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बारे में उन्हें 2019 में पता लगा था। डेविड गिल ने कहा कि परमिंदर संधू ने 2018 में चुनाव लड़े थे और उसमें जीत हासिल कर वह बार एसोसिएशन का मेंबर बना। गिल ने आरोप लगाया कि उस समय परमिंदर संधू छोटा हाथी चलता था उसके बाद वह एडवोकेट बन गया। गिल ने कहा जब संधू के मामले को लेकर उन्होंने इन्वेस्टिगेशन की और उसके बाद पी नंबर की बार काउंसिल से आरटीआई ली।

     गिल का आरोप है कि वह पी नंबर उसका नहीं है बल्कि पटियाला के प्रिंस रूप नामक व्यक्ति का है। गिल का आरोप है कि जब परमिंदर के डॉक्यूमेंट की जब बार एसोसिएशन से जांच की गई तो पता चला कि वे डॉक्यूमेंट उसके है ही नहीं। गिल ने आरोप लगाए हैं कि 2018 में परमिंदर जब बार एसोसिएशन का मेंबर बना तो उसके बाद उसने उक्त डॉक्यूमेंट को खुर्द-बुर्द कर दिया था। इसके बाद गिल ने इस मामले को लेकर 2021 में बार एसोसिएशन पंजाब एंड हरियाणा को शिकायत दी थी। जिसके बाद पांच नंबर की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें  हरीश राय टडडा और सीएमओ मुंजाल शामिल थे।

    इस संबंध मे जब परमिंदर संधू से संपर्क साधा, तो उनका फ़ोन किसी और ने उठाया, यदि वह इस मामले मे अपना पक्ष रखना कहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। बता दें कि चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद ही संधू को नामजद किया गया है। जांच के बाद डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी ), 465 (जालसाजी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया है। 11 नवंबर 2022 को दीपक प्रजापति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोपी को नामजद किया गया था।

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश व अंधेरी के आसार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। वही मौसम विभाग के मुख डॉक्टर कुलविंदर कौर गिल ने भी आसार जताया हैं कि 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा इन दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा इसमें कुछ कमी जरूर आएगी, लेकिन मौजूदा हालात की बात करें तो तापमान 34 से 35 डिग्री के करीब चल रहा है, जो अप्रैल में रहने वाले सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। जाहिर है कि इस बार गर्मी पहले से ही ज्यादा पड़ने लगी है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

  • पंजाब : टेंपो और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो 

    श्री मुक्तसर साहिब – पंजाब में सड़क हादसों में आए दिन मामले सामने आते रहते है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से सड़क हादसों में मौत की खबरे भी सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। गिदड़बाहा में एक टेम्पो और मारुति कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है।

    हादसा इतना भयनाक था कि 2 की मौत हो गई । टेम्पो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। टेंपो सवार व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है और कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान हरदीप कौर  पत्नी राज सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गिदड़बाहा के डीएस जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।

  • श्री  राम  ग्राम संगठन ने मतदान में सहभागिता और मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का दिया संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाता सहभागिता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला के स्वयं सहायता समूह(एचएचजी) लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को श्री राम ग्राम संगठन ने ऊना की ग्राम पंचायत सुनेहरा में स्वीप गतिविधियां आयोजित करके लोगों को जागरूकता संदेश दिया।

    श्री राम ग्राम संगठन ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे सभी युवा मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि जिले में एक भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे। वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होता है तथा सभी मतदाताओं की सहभागिता आवश्यक है। सभी नागरिक अपने वोट के महत्व को समझें और अपने मत का प्रयोग करें।
    इसके अतिरिक्त ग्राम संगठन ने यह भी बताया कि 85 से अधिक बुजुर्ग व्यक्तियांे व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट डालने के लिए फॉर्म 12डी की सुविधा उपलब्ध है। पोलिंग स्टेशन पर भी इन व्यक्तियों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर व वॉलंटियर्स की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।