Blog

  • गगरेट में कांग्रेस भाजपा में होगी कांटे की टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा इलाके में कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर होगी ऐसे संकेत मिल रहे है , दोनो दल एक दूसरे पर कई तरह के आरोप जरूर लगा रहे हैं लेकिन इस पर निर्णय गगरेट की जनता करेगी, आज की तारीख में राजनीतिक दलों से ज़ुड़े नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपण कर रहे पर यह कटु सत्य है कि आम जनमानस चुप्पी साधे हुए है। हालांकि कर्मचारियों की बात करें तो उनमे से काफी का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो सकता है क्योंकि सरकार ने जो ओल्ड पैंशन प्रदेश में लागू कर दी है और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है।

    इस चुनाव में आम मतदाता प्रत्याशियों के व्यवहार पर ही वोट डालेगा इस पर एक महत्वपूर्ण बात यह भी देखी जाएगी कौन से प्रत्याशी का लोगों से आम जनमानस से किस तरह का व्यवहार रहा है और उनके करिन्दों ने लोगों से क्या अच्छा व्यवहार किया है या बुरा व्यवहार किया है। इन सारी बातों को देखकर ही मतदाता अपनी वोट करेगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। याद रहे आज का मतदाता बहुत जागरुक है। कोई भी किसी के खिलाफ जितना मर्जी झूठा प्रचार कर ले लेकिन यह पब्लिक है। सब जानती है आज गगरेट का मतदाता कुछ ऐसे मूड में दिखाई दे रहा है, चुनाव में यह बात भी सबसे महत्वपूर्ण होगी कि नम्रता पूर्ण व्यवहार किसका रहा है किसने अपने कार्यकर्ता को सम्मान दिया है किसने आम जनमानस की भावनाओं की कदर की है यह सारी बातें इस चुनाव में विशेष कर उप चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत करेंगी।

  • ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड ने सिक्कों से भरे 82 बोरे पकड़े , सिक्कों के साथ नोट भी शामिल, देखें वीडियो

    ट्रेजरी में किए जमा 
    किसी मंदिर में चढ़ावे का धन लुधियाना ले जाकर मार्किट में चलाए जाने का दावा
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनाव आचार संहिता के बीच फ्लाइंग स्क्वाड ने एक पिकअप वैन से सिक्कों से भरे 82 बोरों की खेप पकड़ी है। इन बोरों में काफी संख्या में नोट भी शामिल हैं। बताया जाता है कि पकड़े गए सिक्कों में छोटे से लेकर बड़े किस्म के सभी प्रकार के सिक्के हैं जबकि दस रुपए के नोट भी बड़ी संख्या में हैं। इसके अलावा कुछ बड़े नोट भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने नाके के दौरान जब एक पंजाब नंबर पिक अप वैन को रोककर उसकी जांच की , तो उसमे से यह सिक्कों से भरे 82 बोरे बरामद हुए। फ्लाइंग स्क्वायड के अनुसार पकड़े गए सिक्कों की कीमत सात से आठ लाख रुपए है। इन सिक्कों के जिले के एक बड़े मंदिर में पिछले छ महीने से चढ़ाए गए चढ़ावे से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिन्हें लुधियाना ले जाकर मार्किट में चलाया जाना था। संजीव कुमार अधिकारी फ्लाइंग स्क्वैयाड टीम ने बताया कि इस तथ्य की भी बारीकी से जांच की जा रही है। 

  • ऊना मे रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए एएसआई निर्मल पटियाल सस्पेंड

     ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में रिश्वत मामले में गिरफ्तार एएसआई निर्मल पटियाल को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर कोर्ट ने आरोपित को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। आरोपित की ओर से जमानत के लिए कोर्ट में अपील भी दायर की है, जिसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। रिश्वत मामले में संलिप्त पाए जाने की सूरत में एएसआई को सस्पेंड करने की पुष्टि ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की है। विजिलेंस की टीम रंगे हाथों पकड़ा था। गौर रहे कि यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग ऊना की ओर से अमल में लाई गई थी। आरोपित एएसआई निर्मल पटियाल ने किसी मामले को लेकर रिश्वत की मांग की थी।

    इसके चलते संयोजित तरीके से विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था। बता दें कि एएसआई पटियाल पुलिस थाना हरोली में कार्यरत था। आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया। विजिलेंस ने 3,000 रुपये नकद लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अंकिश कुमार उर्फ मोनू निवासी भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना की शिकायत पर अमल में लाई गई थी। डीएसपी विजिलेंस ऊना कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है बिजीनेलेंस ने 3,000 रुपए नगद लेते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

  • जालंधर: Bittu Pardesi पर सेहत विभाग ने दी दबिश, देखे वीडियो

    पापड़ी चाट से छिपकली निकलने के ग्राहक ने लगाए थे आरोप

    जालंधर (ENS): माडल टाउन जोहल मार्किट के चौक पर स्थित मशहूर चाट की दुकान Bittu Pardesi पर गत रात्रि ग्राहक ने चाट से छिपकली निकलने पर हंगामा किया था। 

    जिसे लेकर सेहत विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आज बिट्टू परदेसी की दुकान पर दबिश दी। डिस्ट्रिक्ट हैल्थ अफसर डॉ सुखविंदर सिंह के निर्देशों पर फ़ूड सेफ्टी अफसर रशु महाजन ने टीम को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए चटनी और पापड़ी चाट के सैंपल भरे। 

    बता दे कि गत रात्रि शिव नगर निवासी विशांत मलिक 10:00 बजे के करीब बिट्टू परदेसी से पापड़ी चाट पैक करवा कर घर लेकर गया था। इस दौरान जैसे ही उसने घर जाकर पापड़ी चाट का लिफाफा खोल कर बर्तन में डाला तो चटनी से एक बड़ी छिपकली निकली। इसके बाद वह तुंरत मामले की शिकायत लेकर बिट्टू परदेसी की दुकान पर पहुंचे। 

    जिसके बाद अपने बचाव के लिए दुकानदार ने मार्किट के प्रधान को बुला लिया। प्रधान ने पहले तो ग्राहक के हाथ जोड़े लेकिन जब ग्राहक नहीं माना, तो बतमीजी पर उतर आया। जब उसे पता चला कि मीडिया पहुँच गई है , तो प्रधान दुकान बंद करवा कर गाड़ी मे बैठ कर रफ्फू चक्कर हो गया। ग्राहक अपनी फरियाद लेकर दुकान के बाहर ही खड़ा रहा।

  • जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, सुशील रिंकू के करीबी अश्विनी कांग्रेस में शामिल 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत चन्नी ने वेस्ट हल्के में भाजपा को बड़ा झटका दिया है।  चन्नी ने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के दाहिने हाथ माने जाने वाले अश्विनी जंगराल सहित बड़ी संख्या में परिवार को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया है। कांग्रेस में शामिल होते ही अश्विनी ने दावा किया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को वेस्ट से भारी मतों से जिताएंगे। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान अश्विनी जंगराल के नेतृत्व में एक बड़ी सभा हुई और इस सभा के दौरान लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को समर्थन देने की घोषणा की। 15 साल तक सुशील कुमार उनके करीबी दोस्त रहे हैं और चुनाव का लगभग सारा काम वहीं देखते रहे हैं, लेकिन रिंकू के बार-बार दल बदलने के कारण जंगराल ने उनका साथ छोड़ दिया।

    अश्वनी जारंगल ने कहा कि वह एक कांग्रेसी हैं और उन्होंने सुशील रिंकू के साथ काम किया है। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और अब वह अपनी मातृ पार्टी में लौट आए हैं और चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करेंगे। अश्वनी जंगराल ने कहा कि रिंकू और अन्य दलबदलुओं के राजनीतिक व्यवहार से जालंधर की जनता परेशान है।

  • जालंधर : तेल टैंकर का टायर फटने से लगी भीषण आग 

    जालंधर, ENS: लोहियां खास में एक तेल टैंकर का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल और पेट्रोल तेल टैंकर नंबर (पीबी 08 ईएस 6063) जो सुबह 4 बजे बठिंडा से कपूरथला जा रहा था, गिद्दड़ पिंडी टोल प्लाजा के नजदीक गांव लालू वाला के पास तेल टैंकर का अगला टायर फट गया।

    इस दौरान गहरे गड्ढे में बचाने के चालक के प्रयास के बावजूद टैंकर बिजली के खंभे से टकरा गया और बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट के कारण टैंकर में आग लग गई। टैंकर में सवार ड्राइवर जसकरन सिंह और सुरजीत सिंह टैंकर का शीशा तोड़कर बाहर निकले।

  • जेसीबी से डीजल चोरी करते पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते क्रेशर पर खड़ी जेसीबी मशीन से डीजल चोरी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह निवासी गुरूनानक एवन्यू कलोनी अमृतसर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि वह जननी खड्ड में लगे क्रेशर पर काम करता है I बीती रात समय करीब 8.15 बजे रात पवन कुमार निवासी बालीवाल व कारण सिंह निवासी सलोह को जेसीबी मशीन से डीजल निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा है I शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी धारा के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • जमीनी विवाद के चलते मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : मदनपुर में ज़मीनी विवाद के चलते भाई ने अपने ही भाई पर गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में राजपाल सपुत्र स्व. रोशन लाल, निवासी मदनपुर डा. वसोली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जमीनी विवाद के कारण बीती रात करीब 8.00 इसके भाई देस राज सपुत्र स्व. रोशन लाल व अन्य ने इसके साथ गाली गलोच व मारपीट की है I पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धारा 451, 323, 504, 34 आईपीसी थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने 4.24 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के पुलिस मुलाजिमों ने यातायात चैकिंग के लिए गांव भडोलियाँ खुर्द में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 4.24 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक संदीप कुमार उर्फ लक्की निवासी जलग्रां टब्बा के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • दूसरी शादी के लिए पत्नी और मासूम को उतारा मौत के घाट, हुई थी लव मैरिज

    दूसरी शादी के लिए पत्नी और मासूम को उतारा मौत के घाट, हुई थी लव मैरिज

    अलवरः अलवर के भिवाड़ी पुलिस ने पत्नी और 4 साल की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी को बिहार के सिवान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बारे में जब पत्नी को पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और मासूम बेटी दोनों को मौद के घाट उतार दिया।

    भिवाड़ी के टपूकड़ा थानाधिकारी ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि त्रिहान सोसाइटी में दसवीं मंजिल पर बिहार के सिवान की रहने वाली 25 वर्षीय आकांक्षा उर्फ ऋतु अपने पति निशांत पांडे और चार वर्षीय बेटी नाव्या पांडे के साथ रहती थी। आकांक्षा एक निजी स्कूल में टीचर थी। सोशल मीडिया पर 2012 में आकांक्षा की मुलाकात निशांत से हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी।

    गिरफ्तार आरोपी

    शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। हाल ही में निशांत अपने परिवार के साथ भिवाड़ी आ गया और यहां रहने लगा। निशांत गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। इसी बीच निशांत पांडे ने बिहार के सिवान में ही किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात का पता उसकी पत्नी आकांक्षा को चल गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

    हत्या से 2 दिन पहले भी निशांत और आकांक्षा के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर निशांत ने अपनी पत्नी और 4 वर्षीय बेटी नव्या की हत्या कर दी। निशांत ने अपनी मासूम बेटी की गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। अगले दिन सुबह तैयार हुआ ओर फ्लैट बंद कर बाहर चला गया।

    इस दौरान आकांक्षा की बड़ी बहन और उसकी मां ने आकांक्षा से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उससे बात नहीं हो पाई, तो उन्होंने निशांत को फोन किया। इस दौरान निशांत ने झूठ बोला और कहा कि आकांक्षा अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गई है। वो उसे ढूंढने के लिए हरिद्वार जा रहा है। इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं बताया। 

    कई दिनों तक जब उसकी बड़ी बहन का संपर्क आकांक्षा से नहीं हुआ। तो वो 24 अप्रैल देर शाम 6 बजे उसके फ्लैट पर पहुंची। बहन का फ्लैट बाहर से बंद मिला। इस बारे में आस पड़ोस में पूछने से पता चला कि फ्लैट कई दिनों से बंद है। इस पर तुरंत ही टपूकड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर देखा तो आकांक्षा व नव्या का शव बाथरूम में गली सड़ी  अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को मामले की सूचना दी। गुरुवार को परिजन टपूकड़ा पहुंचे और पति पर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।

    इस दौरान पुलिस ने निशांत के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। पुलिस तकनीकी माध्यमों से निशांत तक पहुंची और उसे बिहार के सिवान जिले से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि निशांत ने दोनों की हत्या करदी और निशांत ने सिवान में दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसलिए उसने आकांक्षा और नव्या को अपने रास्ते से हटाया।