Blog

  • पंजाब : खुशप्रीत कौर ने गोल्ड मैडल जीत कर भारत का नाम किया रोशन, देखें वीडियो

    मोगा :कोई समय था जब घर में बेटी पैदा होती थी तो घर का माहौल सुन हो जाता था। लेकिन अब वो बात नहीं है। अब घर में बेटी होती है तो खुशियां मनाई जाती है। अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर जहां अपने माता-पिता के साथ साथ अपने शहर और अपने देश का नाम भी रोशन कर कर रही है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। मोगा जिले गाब रंशीह खुर्द की। जो की डी.ए.वी यूनिवर्सिटी जालंधर में बी.एस.सी फिजिकल की फर्स्ट इयर की छात्रा है ने पुर्तगाल में 17 नवंबर से 26 नवंबर तक किक बाक्सिंग मुकाबलों में देश के नाम गोल्ड मैडल हासिल किया है। वही इन मुकाबलों में दुनिया के 112 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और इन मुकाबलों में भारत के अलग-अलग राज्यों से करीब 45 खिलाड़ी पहुंचे थे।

    जिनमें खुश प्रीत कौर ने गोल्ड मैडल जीत कर देश के साथ-साथ मोगा जिला और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वही आज उसका मोगा पहुँचने पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के इलावा आम आदमी पार्टी के वर्करों ने स्वागत किया। वही इस मौके खुश प्रीत कौर के पिता ने बताया की मेरी बेटी ने दंगल फिल्म से प्रभावित होकर यह मुकाम हासिल किया है। वही इस मौके डी.ए.वी यूनिवर्सिटी से पहुंचे अधिकारियों ने बताया की यूनिवर्सिटी ने फैसला किया है कि खुश प्रीत की सारी शिक्षा और डाईट का खर्चा यूनिवर्सिटी उठाएगी।

  • आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

    आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

    ऊना/ सुशील पंडित: जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम अधिनियम के तहत जिला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए ज़िला ऊना में आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम बिक्री दरें तय की हैं। अधिसूचना के अनुसार अब ज़िला ऊना में बकरी व भेडा मांस की अधिकतम बिक्री 500 रूपये प्रतिकिलो, सूअर मीट 250 रूपये, चिकन ब्रायलर 220, जीवित चिकन 150 तथा ड्रैसड चिकन 210 रूपये प्रतिकिलो के भाव बेचा जा सकेगा। जबकि मछली का मूल्य मत्स्य विभाग द्वारा तय दर के अनुसार ही रहेगा। इसके अलावा दूध 60 रूपये लीटर, पनीर 320 रूपये किलो तथा दही के लिए 70 रूपये किलोग्राम की नई दर निर्धारित की गई है। 


    वैज फुल डाइट 80 रूपये में 
    अधिसूचना के अनुसार होटल ढाबा पर मिलने वाले चावल, चपाती, दाल, सब्जी व कड़ी के साथ फुल डाइट की दर 80 रूपये तथा हॉफ 50 रूपये निर्धारित की गई है। चपाती तवा 7 रूपये व तंदूरी 8 रूपये में बिकेगा। स्पैशल सब्जी प्लेट की अधिकतम कीमत 70 रूपये, चावल प्लेट 50, रायता 50 रूपये, मीट प्लेट 5 पीस के साथ 130 रूपये, चिकन प्लेट 5 पीस के साथ 110 रूपये, चना भटूरा 2 भटूरा व चने 55 रूपये, चना प्लेट दो समोसे के साथ 50 रूपये में बेची जा सकेगी। अधिसूचना में सभी दुकानदारों के लिए कैश मीमो जारी करना अनिवार्य किया गया है, जिसकी एक डुप्लीकेट प्रति निरीक्षण के लिए दुकानदार के पास होनी आवश्यक है। इसके अलावा दुकानदार को हस्ताक्षरित बिक्री वस्तुओं की अपग्रेड रेट लिस्ट दुकान के प्रवेश द्वार के सामने प्रदर्शित करनी होगी। यह अधिसूचना टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल व रेस्तरां के लिए मान्य नहीं है।

  • ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है।उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा।  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को एक शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व सुख राम चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
  • ज़िला ऊना में खुलेंगी 7 अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें: डीएफसी

    ज़िला ऊना में खुलेंगी 7 अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें: डीएफसी

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 7 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही है। यह जानकारी देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, राजीव शर्मा ने बताया कि ऊना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लमलैहड़ी वार्ड 1, मलूकपुर वार्ड 2, अरनियाला लोअर वार्ड 2 तथा अरनियाला अप्पर वार्ड 6 में दुकानें खोली जानी हैं। इसके अतिरिक्त हरोली विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड वार्ड 1 व हरोली वार्ड 6 में खोली जा रही हैं। जबकि बंगाणा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हटली केसरू में भी एक उचित मूल्य की दुकान खुलेंगी। राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानें आबंटित करने हेतु सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार सार्वजनिक संस्थाएं या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता सूमह, सहकारी सभाएं व महिला मण्डल या महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि एकल नारी, विधवा, शारीरिक रूप से अपंग जो दुकान का कार्य करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक व शिक्षित बेरोज़गार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोज़गार में नहीं हो, को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों को आवेदन ऑनलाइन वेवसाइट पर 16 दिसम्बर तक करने होंगे। आवेदक 18 से 45 वर्ष की आयु का और कम से कम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता का विवरण सहित सम्बन्धित दस्तावेज़ रैंट डीड, नक्शा आदि अपलोड करना अनिवार्य होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अपलोड किये जाने वाले प्रमाण पत्र मूल दस्तावेज़ से स्कैन किये हुए व पढ़ने योग्य होने चाहिए अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975226016 पर कार्य दिवस के समय सम्पर्क कर सकते हैं। 
  • महाविद्यालय ऊना में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा जागरूकता” नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रोड सेफ्टी क्लब ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल के संरक्षण में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता” विषय पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा नारा शिल्पा सोढ़ी का रहा। उनके नारे को प्रथम स्थान, सुश्री सुषमा के नारे को द्वितीय स्थान, भजन कौर के नारे को तृतीय स्थान, रमनदीप और सुश्री पलक कुमारी के नारे को प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंजीत सिंह मान, डॉ सुनील दत्त और डॉ मोनिका ठाकुर रहीं। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार रहे। इस दौरान पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर लापरवाही बरतने से होने वाली दुर्घटना के बारे में तथा सुरक्षा के उपायों को अपनाकर अपना अनमोल जीवन बचाने के बारे में संदेश दिया। इसके साथ ही नेक व्यक्ति के कर्तव्यों एवं दायित्व के बारे में भी नाटक के माध्यम से संदेश दिया।


    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपने संबोधन में सड़क पर होने वाली दुर्घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को वाहनों की गति को नियंत्रित करने के उपाय वाहनों में किया जाना चाहिए। आज सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े और पढ़ें लिखे भी लापरवाही से वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना हो रही है। आज हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। सिर्फ समाज में संदेश देने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा, इस समस्या को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है। आज सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए क्योंकि मुख्य मौत की वजह सड़क दुर्घटना बन रही है। हर किसी को अपने शुरुआती समय से ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वे बाद के जीवन में सुरक्षात्मक व्यवहार अपना सकें।


    मुख्यातिथि अशोक कुमार ने क्लब के सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेकर समाज में संदेश देने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।  मुख्यातिथि और प्राचार्य ने प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों को अपने कर-कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब के समन्वयक डॉ भगवान दास ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्गदर्शिका और वाहन धारकों व चालकों के लिए सड़क सुरक्षा चिन्ह एवं संकेतावली नामक पुस्तिका वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : SGPC ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਅੰਤਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ 72 ਘੰਟੇ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਤੇ ਸੱਦੀ ਗਈ। ਅੰਤ੍ਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਰ ਜਾਂ ਪਾਰ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲੈਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਮੁੱਚੀ ਅੰਤ੍ਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚ ਲੰਬੀਆਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਕਰਕੇ ਭਾਈ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ 5 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ 11 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰ ਛੱਡ ਗਏ ਸਨ ਤੇ ਰਹਿੰਦੇ ਅੱਠ ਮੈਂਬਰ 2 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਤਿਆਰ ਕਰੇਗੀ।

  • पंजाब : चोरी करने आया चढ़ा लोगों के हत्थे, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोगा: हर रोज मोटरसाइकल चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोर खुले आम घूमते दिखाई देते है। भले ही पुलिस भी इन को पकड़ने की मुहिम चला रही है। वही ताजा मामला सामने आया है मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर के दफ्तर के बाहर का। जहां एक चोर दफ्तर के बाहर खड़े मोटर साइकल को जब चोरी करने लगा।

    अभी चोर ने मोटरसाइकल को डुप्लीकेट चाबी ही लगाईं थी, की वही पर खड़े गार्ड ने उसको देख लिया और पकड़ लिया। वहा खड़ी जनता ने उसकी खूब धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वही चोर ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। चोर ने यह भी मान लिया की वेह पहले भी मोटर साइकल चोरी कर के ले गया था और आज फिर चोरी करने आया था।

  • तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने की रेड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कालका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान मौके पर कोई भी अधिकारी अपने कार्यलय में मौजूद नहीं था। इस दबिश के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके से प्राईवेट कंप्यूटर ऑपरेटर काम करते देखें। जिससे कार्यलय में काम करवाने आए लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस में लोग 10:00 बजे से आकर खड़े हुए हैं, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी न होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • पंजाबः परिवार पर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब में दिन-ब-दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। वहीं क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में मन में डर का माहौल बनने लगा है। ताजा मामला जंडियाला गुरू के अधीन आते गहिरी मंडी कस्बे से सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने उक्त परिवार के घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला परमजीत ने बताया कि मार्च महीने में उनके परिवार पर इन युवकों ने हमला किया था। महिला ने कहा कि बीती रात भी 20 से 25 युवक हमारे घर आये और पुरानी दुश्मनी को लेकर हम पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में तोड़फोड़ की।

    इस मारपीट में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं पीड़ित परिवार अब पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में संबंध में पुलिस के जांच अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है।

    देर रात भी कुछ युवकों ने परमजीत कौर के घर पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि युवकों द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी किए जाने को लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं आम लोगों में भी डर का माहौल बन रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और कब तक कार्रवाई की जाती है।

  • अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने पंजाब के प्रधान की नियुक्त, देखें वीडियो

    मोगा : देश में मजदूरों की बहुत सी समस्याएं है और उन समस्याओं को सुलझाने के काम अखिल भारतीय मजदूर संघटन रजिस्टर हमेशा ही बड़ चढ़ कर काम कर रही है। वही अब पंजाब के मजदूरों और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए अब पंजाब में संगठन को बनाया है। अखिल भारतीय मजदूर संगठन रजिस्टर ने पंजाब के प्रधान की नियुक्ति की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने कुलवंत राय बोहत को पंजाब अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया।

    ताकि वह पंजाब में संगठन को मजबूत करे और सभी जिलों में संगठन की इकाइयों का गठन कर मजदूरों की लड़ाई को लड़ा जा सके। वही इस मौके पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कुलवंत राय बोहत ने कहा की वह मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ेगे और मजदूरों को उनका पूरा हक मिलेगा। इस दौरान वहां आए मेहमानों ने कुलवंत राय बोहत को फूल की माला डालकर बधाई दी।