Blog

  • Mehr Chand Polytechnic College ਦੇ ਲੈਕਚਰਾਰ ਮਨੀਸ਼ ਸਚਦੇਵਾ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ

    ਜਲੰਧਰ (ENS): ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾੱਲਜ ਵਿੱਚ ਇਲੈਕਟ੍ਰੋਨਿਕਸ ਐੰਡ ਕਮਅੂਨੀਕੇਸ਼ਨ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਲੈਕਚਰਾਰ ਵਲੋਂ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਬੇਮਿਸਾਲ ਸਮਰਮਣ, ਨਵੀਨਤਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਲਈ ਆਈ.ਐਸ.ਟੀ.ਵੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ- 2023 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇੰਡੀਅਨ ਸੌਸਾਇਟੀ ਆੱਫ ਟੈਕਨੀਕਲ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਉਤਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ, ਨਵੀਂਂ ਦਿੱਲੀ ਨੇ ਮਨੀਸ਼ ਸਚਦੇਵਾ ਨੂੰ ਆਈ.ਐਸ.ਟੀ.ਈ ਸ਼ੈਕਸ਼ਨ ਫੈਕੀਲਿਟੀ ਕੋਨਵੈਂਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਇਸ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ ਨਾਲ ਨਵਾਜਿਆ। ਜਿਸਦਾ ਆਯੋਜਨ 23 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਈ ਗੂਰਦਾਸ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ ਐੰਡ ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ, ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇੰਜ, ਮਨੀਸ਼ ਸਚਦੇਵਾ ਨੂੰ ਇਹ ਅਵਾਰਡ ਪੀਟੀਯੂ, ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵੀ.ਸੀ ਪ੍ਰੋ: ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ , ਡਾ. ਜੀ.ਐਸ ਜਵੰਧਾ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਬੀ.ਜੀ.ਆਈ.ਈ.ਟੀ, ਸੰਗਰੂਰ, ਡਾ.ਐਸ.ਕੇ ਗਾਂਧੀ  ਅਤੇ ਪ੍ਰੋ. ਤਨੂਜਾ ਸ੍ਰੀਵਾਸਤਵ ਦੂਆਰਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਅਵਾਰਡ ਦੇ ਜਿਤਣ ਤੇ ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੌਲੀਟੈਕਨੀਕ ਕਾੱਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮਨੀਸ਼ ਸਚੇਦਵਾ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਅਤੇ ਨੋਕਰੀ ਪ੍ਰਤੀ ਉਸਦੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ, ਸਮਰਪਣ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤੀ ਸੂਭਾਅ ਦੀ ਵੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਰਾਜੀਵ ਭਾਟੀਆ ਅਤੇ ਇੰਜ. ਪ੍ਰਿੰਸ ਮਦਾਨ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • चंडीगढ़ में हुए मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: मंगलवार की सुबह तीन दोस्तों में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने घातक रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड का है, जहा तीन दोस्तो ने पहले तो इकट्ठे मौज मस्ती की उसके बाद तीनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बहसबाजी ने विकराल रूप धारण कर लिया। मृतक अभिषेक विज के दोस्तों ने उस पर हेलमेट और डंडो से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सुचना मिलते ही पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में अभिषेक को सेक्टर 16 अस्पताल में दाखिल कराया। जहा इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया | सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

    इस मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी केतन बंसल की निगरानी में डीएसपी क्राइम उदयपाल की अध्यक्षता  में एक टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हैल्लोमाजरा के रहने वाले 28 वर्षीय विजय कुमार, मनीमाजरा टाउन निवासी 19 वर्षीय हरी के रूप में हुई हैं।

  • पंजाब: किसानों ने इस दिन रेलवे ट्रैक और सड़क जाम करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब किसान संघर्ष कमेटी और माझा किसान संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ श्री हरगोबिंदपुर में मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने किसानों की मांगो को लेकर CM भगवंत मान से मीटिंग हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिलाया कि सेशन आरंभ होते ही किसानों के गन्ने का रेट पूरे भारत से अधिक लगाएंगे और गन्ने की मिलें भी चलाएंगे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 नवंबर को यह घोषणा करनी थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अब माझा ओर दोआबा की सभी किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला लिया है कि 2 दिसंबर को जिला गुरदासपुर, जालंधर और मुकेरियां के सभी मार्ग जाम कर देंगे। 2 दिसंबर को भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर के बस स्टैंड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक सब जाम करेंगे। जब तक सरकार गन्ने का रेट 450 रूपए घोषित नही करती, गन्ने की मिलें नही चलती और गन्ने के मुआवजे का मामला हल नही करती, पक्का धरना लगा रहेगा।

  • पंजाब: एनकाउंटर में मारे गए शुभ गोपी की माता ने नशे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, देखें Exclusive Video

    लुधियाना: पंजाब में भले ही आप सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन बीते दिन गैंगस्टर और पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए संजू और गोपी को लेकर गोपी की माता ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। 24 साल का युवक गोपी नशे का आदी था। इस मामले को लेकर जब उनकी माता से नशे को लेकर सवाल किया गया तो गैंगस्टर की माता ने कहा कि पंजाब में जब बिकता ही चिट्टा, मिलता ही चिट्टा तो उसके बेटे ने चिट्टा ही पीना है। 

    इस दौरान रोती हुई महिला ने नशे को लेकर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नशे को लेकर सीएम मान ने क्या काम किए है? महिला ने  पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब अमृतपाल सिंह नशे को हटाने के काम कर रहा था तो मान सरकार ने उसे जेल भेज दिया। इस दौरान महिला ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन बड़ी मछलियों पर क्यों करवाई नहीं करता। हमेशा छोटी मछलियों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं महिला ने कहा जब उसका बेटा पहली बार चिट्टा पीने लगा था तो वह उससे दूर हो गई थी।

  • जालंधरः Innocent Hearts Group of Institutions ने वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह किया आयोजित

    जालंधर,ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने दसवीं कक्षा के टॉपर्स, उनके मेंटर्स और जालंधर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों की शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए दूसरा वार्षिक शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किया।

    इस कार्यक्रम में लगभग सौ स्कूलों ने भाग लिया। मुख्यातिथि, डॉ. रोहन बौरी, फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन और मेडिकल रेटिना विशेषज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने भी योग्य उम्मीदवारों को पुरस्कार प्रदान किए। 

    आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस हेल्थ एंड कॉलेजिस) ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। राहुल जैन डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिस), डॉ. धीरज बनाती डिप्टी डायरेक्टर प्लानिंग एंड एक्सपेन्शनस तथा डॉ गगनदीप कौर धंजू (ऑफशिएटिंग इंचार्ज) भी अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में जीवंतता लाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में, मुख्यातिथि डॉ. रोहन बौरी ने दर्शकों को संबोधित किया और शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए स्कूलों की टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन के साथ हुआ।

  • जालंधरः 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। व्यक्तियों की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ रोहन निवासी गांव चौहान अमृतसर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव बलियां अमृतसर के रूप में हुई है।

    एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मक़सूदा के पास मौजूद थे। इस दौरान पैदल आ रहे युवक पुलिस पार्टी को देखकर हाथ में पकड़े लिफाफे को फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने दोनों युवकों को रोककर फेंके हुए लिफ़ाफ़े की तलाशी ली तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : खुशप्रीत कौर ने गोल्ड मैडल जीत कर भारत का नाम किया रोशन, देखें वीडियो

    मोगा :कोई समय था जब घर में बेटी पैदा होती थी तो घर का माहौल सुन हो जाता था। लेकिन अब वो बात नहीं है। अब घर में बेटी होती है तो खुशियां मनाई जाती है। अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर जहां अपने माता-पिता के साथ साथ अपने शहर और अपने देश का नाम भी रोशन कर कर रही है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। मोगा जिले गाब रंशीह खुर्द की। जो की डी.ए.वी यूनिवर्सिटी जालंधर में बी.एस.सी फिजिकल की फर्स्ट इयर की छात्रा है ने पुर्तगाल में 17 नवंबर से 26 नवंबर तक किक बाक्सिंग मुकाबलों में देश के नाम गोल्ड मैडल हासिल किया है। वही इन मुकाबलों में दुनिया के 112 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और इन मुकाबलों में भारत के अलग-अलग राज्यों से करीब 45 खिलाड़ी पहुंचे थे।

    जिनमें खुश प्रीत कौर ने गोल्ड मैडल जीत कर देश के साथ-साथ मोगा जिला और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वही आज उसका मोगा पहुँचने पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के इलावा आम आदमी पार्टी के वर्करों ने स्वागत किया। वही इस मौके खुश प्रीत कौर के पिता ने बताया की मेरी बेटी ने दंगल फिल्म से प्रभावित होकर यह मुकाम हासिल किया है। वही इस मौके डी.ए.वी यूनिवर्सिटी से पहुंचे अधिकारियों ने बताया की यूनिवर्सिटी ने फैसला किया है कि खुश प्रीत की सारी शिक्षा और डाईट का खर्चा यूनिवर्सिटी उठाएगी।

  • आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

    आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दरें निर्धारित, डीसी ने जारी की अधिसूचना

    ऊना/ सुशील पंडित: जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम अधिनियम के तहत जिला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए ज़िला ऊना में आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम बिक्री दरें तय की हैं। अधिसूचना के अनुसार अब ज़िला ऊना में बकरी व भेडा मांस की अधिकतम बिक्री 500 रूपये प्रतिकिलो, सूअर मीट 250 रूपये, चिकन ब्रायलर 220, जीवित चिकन 150 तथा ड्रैसड चिकन 210 रूपये प्रतिकिलो के भाव बेचा जा सकेगा। जबकि मछली का मूल्य मत्स्य विभाग द्वारा तय दर के अनुसार ही रहेगा। इसके अलावा दूध 60 रूपये लीटर, पनीर 320 रूपये किलो तथा दही के लिए 70 रूपये किलोग्राम की नई दर निर्धारित की गई है। 


    वैज फुल डाइट 80 रूपये में 
    अधिसूचना के अनुसार होटल ढाबा पर मिलने वाले चावल, चपाती, दाल, सब्जी व कड़ी के साथ फुल डाइट की दर 80 रूपये तथा हॉफ 50 रूपये निर्धारित की गई है। चपाती तवा 7 रूपये व तंदूरी 8 रूपये में बिकेगा। स्पैशल सब्जी प्लेट की अधिकतम कीमत 70 रूपये, चावल प्लेट 50, रायता 50 रूपये, मीट प्लेट 5 पीस के साथ 130 रूपये, चिकन प्लेट 5 पीस के साथ 110 रूपये, चना भटूरा 2 भटूरा व चने 55 रूपये, चना प्लेट दो समोसे के साथ 50 रूपये में बेची जा सकेगी। अधिसूचना में सभी दुकानदारों के लिए कैश मीमो जारी करना अनिवार्य किया गया है, जिसकी एक डुप्लीकेट प्रति निरीक्षण के लिए दुकानदार के पास होनी आवश्यक है। इसके अलावा दुकानदार को हस्ताक्षरित बिक्री वस्तुओं की अपग्रेड रेट लिस्ट दुकान के प्रवेश द्वार के सामने प्रदर्शित करनी होगी। यह अधिसूचना टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल व रेस्तरां के लिए मान्य नहीं है।

  • ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है।उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा।  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को एक शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व सुख राम चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
  • ज़िला ऊना में खुलेंगी 7 अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें: डीएफसी

    ज़िला ऊना में खुलेंगी 7 अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें: डीएफसी

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 7 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही है। यह जानकारी देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, राजीव शर्मा ने बताया कि ऊना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लमलैहड़ी वार्ड 1, मलूकपुर वार्ड 2, अरनियाला लोअर वार्ड 2 तथा अरनियाला अप्पर वार्ड 6 में दुकानें खोली जानी हैं। इसके अतिरिक्त हरोली विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड वार्ड 1 व हरोली वार्ड 6 में खोली जा रही हैं। जबकि बंगाणा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हटली केसरू में भी एक उचित मूल्य की दुकान खुलेंगी। राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानें आबंटित करने हेतु सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार सार्वजनिक संस्थाएं या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता सूमह, सहकारी सभाएं व महिला मण्डल या महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि एकल नारी, विधवा, शारीरिक रूप से अपंग जो दुकान का कार्य करने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक व शिक्षित बेरोज़गार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोज़गार में नहीं हो, को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों को आवेदन ऑनलाइन वेवसाइट पर 16 दिसम्बर तक करने होंगे। आवेदक 18 से 45 वर्ष की आयु का और कम से कम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता का विवरण सहित सम्बन्धित दस्तावेज़ रैंट डीड, नक्शा आदि अपलोड करना अनिवार्य होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अपलोड किये जाने वाले प्रमाण पत्र मूल दस्तावेज़ से स्कैन किये हुए व पढ़ने योग्य होने चाहिए अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975226016 पर कार्य दिवस के समय सम्पर्क कर सकते हैं।