Home Punjab>Ludhiana पंजाबः प्रेमी जोड़े का श+व हुआ बरामद, रुमाल से बांधे मिले हाथ

पंजाबः प्रेमी जोड़े का श+व हुआ बरामद, रुमाल से बांधे मिले हाथ

0

लुधियानाः जिले के खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रेमी जोड़े ने दोराहा नहर  में छलांग लगा दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए। दोनों के हाथ रुमाल से बंधे हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कई दिनों से लापता थे। वहीं मृतक गांव जटाना का रहना वाला था और वह 2 बच्चों का पिता था। परजिनों के अनुसार वह निजी कंपनी की बस चलाता था। उसकी पास के गांव की रूपालों नामक महिला से दोस्ती हो गई। बताया जा रहा है कि वह महिला भी शादीशुदा थी, लेकिन अपने मायके ही रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के संबंधों का पता एक दूसरे के घरवालों को चल गया था। इसी बात को लेकर क्लेश भी होने लगा था। जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने कहा कि प्रेम संबंधों का मामला लगता है और कोई मरने का कारण नहीं हो सकता। परिवार वालों के बयान दर्ज करके धारा 174 अधीन कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here