Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सुबह सुबह सरकारी अस्पताल के पास और थाने से कुछ मीटर दूरी पर मिली ला+श, देखें वीडियो

पंजाबः सुबह सुबह सरकारी अस्पताल के पास और थाने से कुछ मीटर दूरी पर मिली ला+श, देखें वीडियो

0

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड नजदीक जच्चा-बच्चा सरकारी अस्पताल के पास आज सुबह एक व्यक्ति का शव सड़क पर बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में भी हड़कंप मचा है। क्योंकि किसी को नहीं पता चला कि कब इस शव को सड़क पर रखा गया है। शव की हालत से लगता है कि इसकी मौत ज्यादा समय पहले नहीं हुई। शव के साथ ही मरने वाले व्यक्ति के कपड़े भी पड़े थे। एक कपड़ों से भरी पोटली भी मिली है। सुबह सैर कर रहे लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत चंद कदमों की दूरी पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित किया।

घटना स्थल पर पहुंच पुलिस कर्मचारियों ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन किसी को मरने वाले व्यक्ति के बारे कोई जानकारी नहीं है। पता चला है कि रात 12 बजे तक घटना स्थल पर कुछ नहीं है लेकिन सुबह व्यक्कि का शव मिला। पहले लोग उसे सड़क पर सोया व्यक्ति समझ रहे थे लेकिन जब काफी देर तक उसमें कोई मूवमेंट लोगों ने नहीं देखा तब राहगीरों ने शोर मचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों तक रखवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here