Home Punjab>Ludhiana पंजाब : हाथ पैर से बांधा मिला युवक का श+व

पंजाब : हाथ पैर से बांधा मिला युवक का श+व

0

तेजधार हथियार से सिर पर किए हुए थे वार

लुधियाना: फतेहगढ़ गुज्जरां के जंगल से एक युवक के शव मिलने का मामला सामने आया है। युवक के  हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे। मृतक की लाश घने जंगलों से पड़ी हुई थी। राहगीरों ने शव को देख शोर मचाया, तो खुलासा हुआ कि युवक के सिर पर किसी ने तेजधार हथियार से वार किया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अर्जुन कुमार निवासी लाडोवाल के रूप में हुई। 

मृतक की पत्नी रंजीत कौर ने बताया कि वह अर्जुन कुमार ( मृतक) सहित अपनी 4 बेटियों के साथ गांव लाडोवाल में रहती है। अर्जुन के साथ उसकी शादी को करीब 12 साल हुई है। घटना के एक दिन पहले अर्जुन साल 2018 से चल रहे एक केस की तारीख पर कोर्ट गया था। कोर्ट में तारीख भुगतने के बाद वह करीब 1:30 बजे घर आया। खाना खाकर वह करीब 4 बजे अवतार सिंह के साथ घर से चला गया। 

हर रोज़ मृतक रात 10 बजे तक घर आ जाता था। जब वह रात को वह घर नहीं आया, तो उसने अर्जुन को फ़ोन किया, लेकिन उसका फ़ोन नहीं लगा। अगले दिन अर्जुन का शव ही जंगल से मिला। इस मामले में थाना लाडोवाल से एसएचओ वीरइंदर सिंह ने कहा कि अवतार सिंह निवासी लाडोवाल समेत अन्य व्यक्तिओं पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here