Home Punjab>Ludhiana पंजाब : डॉक्टर जॉली की बड़ी लापरवाही आई सामने, गलत किडनी का किया ऑपरेशन, FIR दर्ज

पंजाब : डॉक्टर जॉली की बड़ी लापरवाही आई सामने, गलत किडनी का किया ऑपरेशन, FIR दर्ज

0

लुधियाना : पुलिस ने किडनी स्टोन की सर्जरी के मामले मे एक सर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मरीज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दाईं किडनी में स्टोन था। लेकिन डॉक्टर ने उसकी बाईं किडनी की सर्जरी कर दी। सर्जरी के बाद उसे कुछ गंभीर परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वह पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर ही रहा। 

राजगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता विनीत खन्ना (52) ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है और सर्जरी के बाद हुई परेशानियों की वजह से उसे अपना कारोबार बंद करना पड़ा। खन्ना के मुताबिक, दाईं किडनी में स्टोन था। वह 8 अप्रैल 2022 को अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी और उसी दिन सर्जरी कर दी। 


लगभग एक साल बाद पीड़ित मरीज ने  13 मार्च, 2023 को पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिल रोड पर अस्पताल चलाने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली के खिलाफ आईपीसी की धारा 192, 193, 417, 418 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


इस मामले मे डॉ. जॉली ने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत है। मरीज को ऑपरेशन के बाद स्ट्रोक आया था, वह  उसे हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। मरीज कम से कम 15 दिन तक इलाज के लिए उनके अस्पताल में रहा। डॉ. जॉली ने कहा कि सर्जरी मे कोई लापरवाही नहीं हुई है। जिसके सबूत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड के समक्ष सभी सबूत पेश किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here