Home Punjab>Ludhiana Punjab : Double Decker Bus और ट्राले की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab : Double Decker Bus और ट्राले की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab : Double Decker Bus और ट्राले की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियाना – हरिद्वार से जम्मू जा रही बस हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। यह हादसा लुधियाना बाइपास के पास देर रात 3 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार बस में 48 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस पलट गई। कुलदीप सिंह ने बताया कि बस का टायर पंचर हो गया था। उन्होंने बताया कि टायर बदल कर डिग्गी में रख रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी।

जिस कारण बस पलट गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई और 34 यात्री घायल है। जानकारी के अनुसार 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here