Home Punjab>Ludhiana Punjab : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला

Punjab : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला

0
Punjab : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला
लुधियाना – गांव सुनेत में हमलावरों ने गांव के ही रहने वाले एक परिवार पर तेजधार हथियारों, बेसबॉल और डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। घायलों की पहचान काला सिंह, गुरविंदर सिंह और बीरपाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घायलों में परिवार के बड़े बेटे गुरविंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है जो कि सीएमसी अस्पताल में उपचारधीन है।

उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे वैंटिलेटर पर रखा है। थाना सराभा नगर की पुलिस को घायल काला सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा बीरपाल सिंह गांव में ही एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा था। जहां पर गांव के ही एक अन्य युवक आया और उसके साथ गाली गलौच करने लग गया। सूचना मिलते ही घायल काला सिंह अपने बेटे को घर पर ले आया। जिसके कुछ देर बाद  बाद उक्त युवक एक दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर आया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में काला सिंह के सिर व मुंह पर 8 टांके लगे और गुरविंदर सिंह के सिर पर गहरी चोंटे आई। जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीरपाल के सिर व दोनों बाजुओं पर भी तलवारों से वार हुए है। बीरपाल के सिर पर चार टांके लगे हैं।  काला सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उक्त युवकों के साथ उसके बेटों की लड़ाई हुई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। पुलिस को इस हमले की सूचना दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here