Home Punjab>Ludhiana Punjab : फर्जी CIA का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Punjab : फर्जी CIA का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

0
Punjab : फर्जी CIA का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

लुधियाना। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने एक फर्जी CIA पुलिस कर्मी को दबोच लिया है जो खुद को पुलिस कर्मी बता कर लोगों से तलाशी के बहाने लूट करता है। डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने चाकू की नोंक पर ऑटो चालक से दो डेबिट कार्ड, 6 हजार रुपए नकद व अन्य दस्तावेज लूटने के आरोप उक्त बदमाश को काबू किया। आरोपी की पहचान जवाहर नगर कैंप की लेबर कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़ित का पैन व आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी ने 20 अगस्त को ऑटो चालक से लूटपाट की थी।

पीड़ित शिव कुमार पंडित निवासी एमजेके नगर ग्यासपुरा के अनुसार वह गिल चौक की तरफ से बस स्टैंड पर यात्री को छोड़ने आ रहा था। जब वह अमर शहीद सुखदेव थापर अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो सड़क के गलत साइड से आ रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसे तलाशी के बहाने रोका। आरोपी ने उससे 6 हजार रुपए नकद, दो डेबिट कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए और फरार हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर उसे और यात्रियों को धमकाया। इसके अलावा उसने पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही स्नैचिंग समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल में बंद था और कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जमानत मिलने के तुरंत बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here