Home Punjab>Ludhiana पंजाबः फर्जी DSP गिरफ्तार, सरकारी दफ्तरों में जमाता था धौंस

पंजाबः फर्जी DSP गिरफ्तार, सरकारी दफ्तरों में जमाता था धौंस

0

लुधियानाः खन्ना पुलिस ने फर्जी विजिलेंस के डीएसपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई सालों से नकली डीएसपी बनकर घूम रहा था। सिटी थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह निवासी आहलुवालिया मोहल्ला खन्ना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रमनदीप सिंह रम्मी खुद को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में डीएसपी बताता था। विभिन्न ऑफिसर्स को धमकाता रहता था।

तहसील दफ्तर, सिविल अस्पताल में उसे कई बार अफसरों के पास बैठे देखा गया। सूत्रों से खबर है कि रमनदीप सिंह के नाम पर प्वाइंट 32 बार आर्म्स लाइसेंस है। उसने अब लाइसेंस अपग्रेड करवाना था। जिसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई। वेरिफिकेशन में भी रमनदीप सिंह ने खुद को पंजाब पुलिस अधिकारी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस पर पुलिस अधिकारी ने भी साइन कर दिए थे। लेकिन जब आई कार्ड मांगा गया तो वह पकड़ा गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here