लुधियाना : सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को किसानों ने पिछले 26 दिनों से बंद कर रखा है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के केबिनों को पालकी लगाकर बंद कर दिया है। 26वें दिन भी टोल प्लाजा फ्री है। 16 जून से किसानों ने इस टोल को बंद करवाया हुआ है।
अभी तक 26 करोड़ रुपए का टेक्स लोगों का बचा है। 10 लाख से अधिक वाहन चालक बिना टेक्स दिए इस टोल से जा चुके है। किसान जत्थेबंदियां कल दोबारा डीसी से बैठक करेंगे। जिसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी।