Home Punjab>Ludhiana पंजाबः टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

पंजाबः टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

0

2 दिन तक टोल रहेंगे FREE

लुधियानाः संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में फसलों पर एमएसपी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन एकता उहराहां ने आज से 2 दिनों के लिए दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा सहित पंजाब के सभी टोल प्लाजों पर धरने लगाकर दिया है। इस दौरान आज से 2 दिन तक पंजाब भर में टोल फ्री रहेंगे। इस दौरान सबसे मंहगा टोल प्लाजा भी बंद कर दिय गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा है कि किसानों पर सरकार द्वारा बॉर्डर पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां के आदेश पर यह धरना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना दिन-रात चलेगा। किसान नेता ने कहा कि पिछला धरना भी 13 महीने तक उनका चला था। ऐसे में एक बार फिर से धरना लगाकर प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी अगली 18 फरवरी की मीटिंग के दौरान अगली रणनीति तय की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here