Home Punjab>Ludhiana Punjab News : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, देखें वीडियो

Punjab News : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, देखें वीडियो

0
Punjab News : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, देखें वीडियो
लुधियाना : किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पंजाब बंद की घोषणा कर रखी है। इस संबंध में विभिन्न किसान संगठनों की तरफ से रविवार को लुधियाना में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।  किसान नेता इंदरबीर सिंह ने बताया कि पंजाब बंद के लिए सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक टाइम निर्धारित किया गया है, जिसके तहत लुधियाना भी पूर्ण बंद रखा जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि फसलों पर MSP समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन का आज 34वां दिन है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। अब वह बात भी नहीं कर पा रहे हैं। वह सिर्फ इशारों में ही बता पा रहे हैं। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर जहां लोगों से बंद का समर्थन मांगा, वहीं किसानों ने शहर के व्यापारियों को अपनी दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री समेत सभी प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील भी की। किसान नेताओं ने दावा किया कि वह पंजाब बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here