Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भगवान Ram Charitable Hospital में बने बाथरूम से भ्रूण बरामद 

पंजाबः भगवान Ram Charitable Hospital में बने बाथरूम से भ्रूण बरामद 

0

लुधियानाः भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल में बने बाथरूम से मृत हालत में भ्रूण बरामद होने का मामला सामने आया है। अस्पताल से इस तरह भ्रूण मिलना अस्पताल की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि भ्रूण पूरी तरह अभी विकसित नहीं हुआ। इस कारण पता नहीं चल पाया कि लड़का है या लड़की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस अस्पताल का रिकॉर्ड चेक करने में जुट गई है। 

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखदेव राज ने कहा कि दरेसी मैदान के नजदीक बने भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड विकास ने अस्पताल के बाथरूम की सीट के पीछे पड़ा भ्रूण देखा। तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना ह कि भ्रूण देखने से लग रहा है कि शायद 5 महीने के आस-पास का भ्रूण होगा। फिलहाल पुलिस अस्पताल के कैमरों का रिकॉर्ड चेक करवा रही है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग संदिग्ध नजर आए हैं, उनसे भी पूछताछ होगी। इलाके में अन्य अस्पतालों का भी रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। वहीं, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों पर भी जांच बैठाई गई है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here