Home Punjab>Ludhiana पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, एक की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, एक की मौ’त, देखें वीडियो

0

लुधियाना : बीती रात 2 बाइकों की आपस में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयावक था कि एक्सीडेंट में 4 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुआ रोड ईस्टमैन फैक्टरी के सामने 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोग घायल हुए थे। घायलों की पहचान सोनी (35) निवासी बसन्त नगर, शिमलापुरी गली नम्बर 6, शिबू (19), शक्तिमान (30) निवासी मक्कड़ कॉलोनी ढंडारी कलां और सुरिंदर सिंह (34) निवासी जीवन नगर, फोकल पॉइंट का रहने वाला है। मृतक की पहचान अनीश राम(27) निवासी मक्कड़ कॉलोनी है।

वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

जानकारी के अनुसार अनीश के सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। अनीश दोनों बाइकों के बीच में गिर गया। शिबू ने बताया कि वह शक्तिमान के साथ ठेके से शराब लेने गया था। जहां अनीश पहले से ही ठेके पर था। एक ही वेहड़े में होने के कारण अनीश ने शिबू से कहा कि मुझे भी साथ ले चलो तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर आ रहा थे। ईस्टमैन फैक्टरी के सामने दूसरी तरफ से सुरिंदर मोटरसाइकिल से आ रहा था।

दोनों मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 4 घायल और एक की मौत हो गई। मृतक अनीश मूल रूप से गंव धर्मपुर जिला हरदोई, यू.पी का रहने वाला था और पंखा बनाने वाली फेक्टरी में काम करता था। उसकी शादी को 2 साल हुए थे। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here