Home Punjab>Ludhiana Punjab News : बाइक और स्कूटरी की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News : बाइक और स्कूटरी की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News : बाइक और स्कूटरी की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियाना : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होने के मामला सामने आते रहते है। इन हादसों  में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्कूटी चालक और बाइक सवार व्यक्ति की अरोड़ा पैलेस नजदीक टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के सिर पर चोट लगी, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सतिंदर सिंह निवासी शिमलापुरी का रहने वाला है।

 इस हादसे में स्कूटी सवार के भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक गिल रोड स्थित दयाल स्वीट्स के सामने गत रात करीब साढे 9 बजे एक तेज रफ़्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सतिंदर इलाके में एक चिकन की दुकान पर काम करता था।

बीती रात करीब 9.30 बजे सतिंदर शिमलापुरी इलाके में चिकन की डिलीवरी देने गया था। जहां रास्ते में उसकी बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में सतिंदर की मौत हो गई। स्कूटी चालक की नाम जतिन है। जतिन को भी चोट लगी है। जतिन की मां सुनीता ने कहा कि वह शिमलापुरी क्वालिटी चौक के निवासी है। जतिन गिल रोड से स्कूल यूनिफॉर्म लेने गया था। उन्हें किसी का फोन आया और हादसे के बारे पता चला। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here