Home Punjab>Ludhiana Punjab : सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शिव सेना नेता पर FIR, देखें Video

Punjab : सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शिव सेना नेता पर FIR, देखें Video

0
Punjab : सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शिव सेना नेता पर FIR, देखें Video

लुधियाना : बीते दिन शिव सेना समाजवादी के सदस्य पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते सुरजीत सिंह ने आरोपी राणा रंधावा ने 11 जून को संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाला की तस्वीर गलत तरीके से अपने फेसबुक पर अपलोड करके सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सुरजीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म को अक्सर कुछ शरारती लोग टारगेट करते हैं ताकि पंजाब का माहौल खराब हो। लेकिन हिन्दू-सिख भाईचारा शरारती लोगों के बहकावे में आने वाला नहीं है। सुरजीत ने कहा कि आने वाले दिनों में यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसका विरोध किया जाएगा।

सुरजीत ने कहा कि कुछ लोगों के सुरक्षा कर्मी पुलिस प्रशासन ने वापस लिए है। सुरक्षा कर्मियों की वापसी करवाने के चक्कर में भी कुछ शरारती लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। कुछ शरारती लोग सिक्योरिटी के चक्कर में लोगों को ब्लेकमेल करते है। आरोपी राणा के खिलाफ पुलिस थाना हैबोवाल के बाहर नारेबाजी भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here