Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सवारियों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो 

पंजाबः सवारियों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो 

0

लुधियानाः जिले के लुधियाना और जालंधर के बॉर्डर सतलुज दरिया पुल पर चलती हुई मिनी स्कूल बस में बीती रात को अचानक आग लग गई। ड्राइवर बस को इंदौर से मॉडिफाई करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। आग लगने के बाद ड्राइवर और उसके साथी ने चलती बस से छलांग लगाकर जान बचाई। ड्राइवर ने टोल प्लाजा पर जाकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।

बस के ड्राइवर अरविंदर हरवाल ने कहा कि वह अपने मामा के बेटे अजय के साथ इंदौर से मिनी स्कूल बस तैयार करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। लंबा सफर होने के कारण लगातार बस चल रही थी। इस कारण बस की तारें और बेरिंग गर्म हो गया। अचानक बस की खिड़कियों से पटाखे चलने लगे। चिंगारी अचानक बस की सीट पर जा गिरी और इसके बाद आग भड़क गई। आग लगने के बाद अरविंदर और उसके भाई अजय ने बस से छलांग लगा दी। उधर, थाना लाडोवाल के एसएचओ लवदीप सिंह ने कहा कि मामला फिल्लौर का है। इस कारण जिला जालंधर की पुलिस मामले की पड़ताल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here