Home Punjab>Ludhiana पंजाबः HDFC बैंक की मंजिल में लगी आग, देखें वीडियो

पंजाबः HDFC बैंक की मंजिल में लगी आग, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पखोवाल रोड पर एचडीएफसी बैंक की ऊपरी मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक की ऊपरी मंजिल पर लगे जेनरेटरों में अचानक आग लग गई। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुट गए है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में ट्रांसफॉर्म और जरनेटर जल गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here