Home Punjab>Ludhiana पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो 

0

धार्मिक स्थल पर भगवान को फूल चढ़ाने को लेकर ट्रोल हुए चन्नी 

लुधियानाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। जहां मीडिया से बात करने के दौरान चन्नी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं विश्कर्मा मंदिर में माथा टेकने के दौरान भगवान को फूल अर्पित करने को लेकर चन्नी ट्रोल हो रहे है। दरअसल, धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के दौरान चन्नी की एक वीडियो सामने आई है। जहां चन्नी को भगवान पर फूल अर्पित करने के लिए पंडित दे रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चन्नी उक्त फूलों को अन्य लोगों के देने की बात कह रहे है। वहीं उसके बाद एक अन्य व्यक्ति पीछे से आता है और पंडित से फूल लेकर भगवान को अर्पित करता है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके बाद चन्नी सिरोपा डलवा लेते है और मीडिया से बातचीत के दौरान आप सरकार पर निशाना साधते है।

इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सरकार लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े दावे करती थी। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान एक युवा किसान की मौत को लेकर सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here