Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अर्धनग्न होकर कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

पंजाबः अर्धनग्न होकर कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

0

लुधियानाः नगर निगम कर्मचारियों ने आज अर्धनग्न होकर सरकार और निगम प्रशासन खिलाफ धरना लगाया है। धरनाकारियों में भगवान वाल्मीकि सेवक संघ के रवि बाली ने कर्मचारियों के साथ मिलकर निगम कमिश्नर खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दर्जा चार के कर्मचारियों ने मिलकर हाथों में मुलाजिम एकता जिंदाबाद की तख्तियां पकड़ माता रानी चौक पूरी तरह से जाम कर दिया। राहगीर लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी देते हुए रवि बाली ने कहा कि 1 तारीख को सभी निगम मुलाजिमों को वेतन मिल जाता है, लेकिन पिछले 4 महीने से दर्जा चार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनका घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से बात की गई है लेकिन वह आए दिन वेतन ना आने का कोई न कोई बहाना लगा देते है। दूसरी ओर चक्का जाम की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धरनाकारियों को शांत करवा निगम कमिश्नर से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here