Home Punjab>Ludhiana पंजाब : करियाना दुकान के बाहर गुंडागर्दी, देखें वीडियो

पंजाब : करियाना दुकान के बाहर गुंडागर्दी, देखें वीडियो

0

तेजधार हथियारों से किया हमला, 6 घायल

लुधियाना :  करियाना दुकान के बाहर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रूप नगर इलाके में एक करियाना की दुकान के बाहर कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर दुकानदार के साथ सामान के पैसे देने को लेकर बहस रहे थे। दुकान पर खड़े एक अन्य ग्राहक युवक ने उन्हें समझाया, लेकिन उन लोगों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर चाकू मार कर मौके से फरार हो गए।

घायल युवक राजन जब अपने घर गया तो परिवार के लोग हमलावरों के घर उन्हें शिकायत देने गए। इतने में हमलावरों ने फिर से युवक के परिजनों से मारपीट की। तलवारें और ईंटों के साथ उन्हें घायल कर दिया। मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक युवती के भी बदमाशों ने पत्थर मारा। घायलों की पहचान सतनाम सिंह, राहुल, गुरमेल सिंह, किरण कौर, हरदीप सिंह गिल व राजन के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए घायल राजन ने कहा कि हमलावर कुल 8 लोग है, सभी पड़ोस की गली में रहते है। बदमाश दुकानदार से बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें जब रोका गया, तो नशे की हालत में उन बदमाशों ने उस पर हमला किया। परिवार के सदस्य जब उनसे लड़ाई का कारण पूछने गए तो नशेड़ियों ने उन पर भी हमला कर दिया। राजन मुताबिक उसके सिर पर करीब 8 से 10 टांके लगे है। परिवार के बाकी सदस्यों के भी चोटें आई है। थाना सदर की पुलिस को उन्होंने शिकायत लिखवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here