Home Punjab>Ludhiana पंजाबः नशा तस्करी के मामलें में पति-पत्नी को 10 साल कैद

पंजाबः नशा तस्करी के मामलें में पति-पत्नी को 10 साल कैद

0

लुधियानाः लुधियाना STF टीम ने कार सहित  500 ग्राम हैरोइन जब्त कि थी। लुधियाना में आज दंपती को सैशन कोर्ट ने 10-10 साल की सजा और 1-1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषियों पर नशा तस्करी का आरोपी था। 

जानकारी मुताबिक STF की टीम ने 21 अप्रैल 2017 में नाकाबंदी के दौरान गांव गौंसगढ़ राह से आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को करेटा कार नंबर PB-29-V-6300 सफेद रंग और 500 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था। थाना मेहरबान में पुलिस ने FIR दर्ज की थी।
 
इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से 7 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इस केस में कुल 8 किलो हैरोइन पुलिस को मिली थी। केस के दो अन्य आरोपी हरबंस सिंह स्वरण सिंह की पहले मौत हो चुकी है। 

आज एडिश्नल सैशन जज शिव मोहन गर्ग ने फैसला सुनाते हुए सबूतों के आभाव में दंपत्ती को 10-10 साल सजा और 1-1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here