आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, SDRF की टीम को भी रवाना किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।खाई में गिरी यात्रियों से भरी Bus; 15 की मौत MORE INFO : https://t.co/bcXga4jW4x#Bus #full #passengers #fell #ditch #15died#NEWS #BREAKING #StockMarkets #BusAccident #Tabu pic.twitter.com/JAg9D6GXgW
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2024
Blog
-

खाई में गिरी यात्रियों से भरी Bus; 15 की मौत, देखें वीडियो
उत्तराखंडः अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। -

Punjab News: पटाखे के बहाने पड़ोसी ने किया 2 बच्चों का अपहरण, शिकायत दर्ज
माछीवाड़ा साहिब : गांव शताबगढ़ में दिवाली के पटाखे देने के बहाने अपने पड़ोस में रहने वाले दो छोटे बच्चों का अर्जन नामक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। बच्चों के पिता संजू ने पुलिस को बयान दिया कि वह शताबगढ़ गांव में एक किसान के घर में किराये पर रहता है और मेहनत मजदूरी करता है। उसके पड़ोस में दूसरे क्वाटर में अर्जुन उर्फ नन्नू बाबू निवासी सिमरी, वार्ड नं. 5 खहिला मिश्री, जिला खगड़िया, बिहार भी अपने बच्चों के साथ रहता था।
संजू के अनुसार उन दोनों में काफी प्रेम था और एक-दूसरे के घर काफी आना-जाना था। गत 31 अक्टूबर की दोपहर को अर्जुन उनके घर आया और कहा कि वह दिवाली का सामान और पटाखे खरीदने के लिए माछीवाड़ा साहिब जा रहा है और वह मेरे दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गया। मेरे दोनों बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते है। उसने कहा था कि वह उनके लिए भी पटाखे लेकर आएगा।
बच्चो के पिता ने बताया कि देर शाम जब अर्जुन और मेरे दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो मैंने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आख़िर में लापता बच्चों के पिता संजू ने माछीवाड़ा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी के 2 बच्चों का अपहरण करने वाले अर्जुन की पत्नी घटना से करीब 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वह समराला में अलग रहने लगी थी। अर्जन के 5 बच्चे उसके बगल वाले गाँव में रहते थे। बड़ी पहेली यह है कि अपहरणकर्ता अर्जन पड़ोस में रहने वाले 2 बच्चों को तो ले गया लेकिन अपने 5 बच्चों को गांव में ही क्यों छोड़ गया। बेशक पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन हर पहलू से गहन जांच की जा रही है कि अर्जुन और बच्चों के साथ कोई हादसा तो नहीं हुआ या अपहरणकर्ता ने दिवाली के आसपास किसी तांत्रिक क्रिया के इरादे से अपहरण तो नहीं किया।
माछीवाड़ा थाना प्रमुख पवित्र सिंह ने बताया कि शताबगढ़ निवासी संजू ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा है कि उसका पड़ोसी नन्नू उसके दो बच्चों को 31 अक्टूबर को पटाखे दिलाने के बहाने से माछीवाड़ा साहिब ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। संजू ने अपने सात-आठ साल के दोनों बच्चों जय और विजय को ढूंढने के लिए हर जगह तलाश की। जिस पर हमारी टीमें सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही हैं। जल्द ही बच्चों को ढूंढकर परिवार को सौंप दिया जाएगा।
-

Jalandhar News: गाड़ी की आरसी पर लिखा मालिक का गलत नाम, लगा जुर्माना
जालंधरः नई गाड़ी खरीदने पर उपभोक्ता की आरसी पर गलत नाम लिखने करने पर उनसे दोबारा फीस लेने पर कंज्यूमर कमीशन ने 15 हजार रुपए हर्जाना लगाया है। यह मामला ज़िला मानसा का है जाहं डॉ. सुक्रांत यादव ने 16 अक्टूबर 2019 को लाली मोटर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से 13.93 लाख में सेलटोस गाड़ी खरीदी थी। नियमों के अनुसार गाड़ी के पंजीकरण शुल्क के रूप में 78,703 रुपये की राशि भी सर्विस प्रोवाइडर को दी गई जिसके बावजूद आरसी हासिल पर उपभोक्ता का गलत नाम प्रकाशित किया गया है।
आर सी पर उपभोक्ता के सही नाम सुक्रांत की जगह सुखरांत प्रकाशित किया गया। उसके बाद उन्होंने लाली मोटर्स के ध्यान में सारा मामला लाया। उन्होंने उक्त गलती को सुधारने पर सहमति भी जताई, लेकिन इस गलती को सुधारने के लिए उन्होंने उपभोक्ता से 3 हजार रुपए की राशि की मांग की, जबकि गलती उनकी तरफ से हुई थी।
इस मामले में 4 अगस्त 2020 को जिला उपभोक्ता शिकायत निवारन कमिशन में एडवोकेट नितिश अरोड़ा के माध्यम से केस दायर किया गया। जिसपर फैसला सुनाते हुए जिला उपभोक्ता कमिशन के प्रेसिडेंट और मैंबर पर लाली मोटर्स को 3 हजार रुपए वापिस करने का निर्देश देते हुए शिकायतकर्ता को मानसिक तनाव और उत्पीड़न के लिए 10 हजार रुपये का मुआवजा और वकील खर्च खर्च के रूप में 5 हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
-

Punjab News: Canada में पंजाबी नौजवान की मौत से परिवार में छाया मातम
गुरदासपुरः सरहदी इलाका कलानौर के एक नौजवान की कनाडा में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौत की खबर आते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन साल पहले ही कनाडा गया था। इस संबंधी उनके रिश्तेदार जत्थेदार रणजीत सिंह ने बताया कि जोरावन सिहं (23) करीब तीन साल पहले कनाडा गया था। पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। एक दिन पहले सूचना मिली कि जोरावर सिंह की झील में डूबने से मौते हो गई है। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार शोक की लहर पाई जा रही है। वहीं शहर के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और गांववासियों ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।
-

Jalandhar News: किसानों को लेकर MP Channi ने केंद्र पर साधा निशाना, CM Maan पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी हल्का फिल्लौर की दाना मंडी में पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान चन्नी ने पंजाब सरकार को धान की फसल को लेकर भी जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि हर समस्या का हल है, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार किसानों की समस्या का हल जान बुझकर नहीं कर रही है। चन्नी ने आरोप लगाए है कि दोनों सरकारे पंजाब के किसानों और कृषि को बर्बाद करना चाहती है। आरोप लगाते हुए चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार चाहते हैं कि पंजाब के किसान पंजाब में धान की फसल लगाना बंद कर दें। इस दौरान सासंद चन्नी ने आरोप लगाए कि पंजाब की किसानी और दूसरे समुदाय की लड़ाई केंद्र ओर पंजाब सरकार मिलकर करवाना चाहती है और वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख है की किसान मंडियों में दुखी होकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब की किसी डूबती है तो पंजाब ने डूब जाना है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि किसानों की मदद की जाए ताकि किसने की सहायता हो पाए।उन्होंने कहा कि किसानों की तो इस बार दिवाली भी अच्छी नहीं मनी,क्योंकि किसानों के घरों में पैसा नहीं गया है। किसानों के घर पैसा ना आने के कारण शहर में पैसा नहीं आया और इस कारण दीपावली अच्छी नहीं निकली है। उन्होंने कहा कि आगे समय बहुत खराब आ रहा है क्योंकि केंद्र सरकार पंजाब सरकार ऐसे काम कर रही है। चन्नी ने कहा कि शैलर मालिकों को एक से 10 करोड रुपए का घाटा हुआ है। आने वाले समय में और भी घाटा होने वाला है क्योंकि सरकारों ने गोदाम में से चावल नहीं उठाए गए हैं और इसी के कारण गोदाम में बाकी धान की फसल रखने की जगह नहीं है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी आढ़तियों पर दवाब डाल रहे है कि किसानों पर कट लगाकर धान की फसल उठाएं। उन्होंने कहा कि धान की फसल पर किसानों पर 6:30 किलो और 8 किलो का कट लगाकर फसल उठाई जा रही है और इसमें पूरा नुकसान किसानों का हो रहा है। चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि सीएम भगंवत मान ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर किसने की हर फसल का एक-एक दाना उठाऊंगा और आप पार्टी एक-एक फसल की MSP का भुगतान करेंगी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। चन्नी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को तोता बनाकर पिंजरे में रखा हुआ है। चन्नी ने पंजाब के सीएम मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। चन्नी का आरोप है कि सीएम मान की ऑडियो-वीडियो और रुपए के लेन-देन के सबूत केंद्र सरकार के पास है। चन्नी ने सीएम मान को कहा कि तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है ऐसा कुछ भी होने नहीं लगा और तोता बनाकर पिंजरे में रहने की भी जरूरत नहीं है। चन्नी ने भगवंत मान को कहा कि किसानों के लिए दाना मंडी में खुद आए और मुख्यमंत्री बने हो तो कैदी बनाकर अंदर क्यों बैठे हुए हो।उन्होंने कहा कि पंजाब का नुकसान हो रहा है और पंजाब के किसानी का नुकसान हो रहा है और किसान डूबेगा तो पंजाब डूब जाएगा। चन्नी ने भगवंत मान को कोसा ओर कहा कि पंजाब के लोगों ने तुम्हें मुख्यमंत्री चुना है और तुमने चुटकुले सुना सुना कर राज भाग ले लिया है। चन्नी ने किसानों,पल्लेदार,लेबर को लेकर कहा कि उनका नुकसान हो रहा है। चन्नी ने किसानों से इस बार आम आदमी पार्टी को वोट नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में भी वे इस मुद्दे को उठाएंगे और बेहीजक होकर किसानों के लिए आगे तक लड़ाई जारी रखेंगे।CM Maan पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
-

Punjab News: पेड़ पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, एक माह बाद थी शादी
लुधियानाः थाना साहनेवाल अधीन आते इलाके के रहने वाले व्यक्ति का पेड़ से शव लटकता हुआ बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से व्यक्ति के लापता होने को लेकर परिवार तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद अब सड़क से 10 मिनट की दूरी पर जंगल एरिया में जमीन से करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ से उसके शव को किसी राहगीर ने लटकता देखा तो पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि शव पिछले 23 दिन से पेड़ पर लटक रहा था। जिसके चलते मृतक का पेड़ पर अब सिर्फ कंकाल ही बचा है।
मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आज उसके परिजनों को शव सुपुर्द करेंगी। परिवार ने बताया कि धीरज मशीनों को रंग करने का काम करता था और अगले महीने उसकी शादी तय की गई थी। बताया जा रहा है कि धीरज 5 अक्तूबर को फैक्ट्री से स्कूटर लेकर कही गया था। लेकिन शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी काफी तलाश करनी शुरू की। परिवारिक सदस्यों ने उसे रिश्तेदारों में भी ढूंढा लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला।
अचानक 27 अक्तूबर को धीरज का शव पेड़ से झूलता देख किसी राहगीर ने पुलिस को सूचित किया। शव की हालत खराब हो चुकी है। धीरत की 10 दिसंबर को गांव में शादी तय की गई थी। धीरज की पेंट से स्कूटर की चाबी परिवार को मिली है लेकिन स्कूटर कहां है इस बारे अभी कुछ पता नहीं है। जमीन से 15 फूट ऊंचा उसका शव कैसे झूलता रहा यह भी जांच का विषय है। फिलहाल थाना साहनेवाल की पुलिस ने उसके परिवारिक सदस्यों के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। यदि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कोई खुलासा होता है तो पुलिस मुताबिक जरूर बनता अगला एक्शन लिया जाएगा।
-

Punjab News: विदेश की तर्ज पर बनेगा Tower; मिलेगा रोजगार, देखें वीडियो
लुधियानाः साउथन बाईपास के पास जीके ग्रुप की ओऱ से प्रेस कॉन्फ्रांस की गई। इस दौरान विशेषतौर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा के बेटे गौरव बग्गा भी मौजूद रहे।
जहां उन्होंने प्रेस कॉनफ्रैंस के दौरान बताया कि सरकार के साथ तालमेल करके इन्वेस्ट पंजाब के तहत शहर में एक बड़ी कमर्शियल मार्किट लगाई जाएगी। जिसमें विदेशी तर्ज पर टावर भी लगाए जाएंगे। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्केट के आने से शहर में रोजगार बढ़ेगा और लोगों को काम मिलेगा। वहीं शहर में टूरिज्म भी बढ़ेगा।
-

Punjab News: दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj से घर लौट रही मां-बेटी की मौत
लुधियानाः टिब्बा नहर पुल के पास भाई दूज के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में मां और एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन भाई दूज का त्योहार मनाकर वापस ससुराल जा रही महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी को क्रेन चालक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की अस्पताल में मौत हो गई और बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान रीना और बच्ची यशिका के रूप में हुई है।
मां-बेटी के शव को प्राइवेट अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं पुलिस ने क्रेन ड्राइवर को काबू कर लिया है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक रीना के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेनड़ा संगरुर ने कहा कि वह पत्नी रीना के साथ त्योहार होने के कारण उसके मायके आया हुआ था। बेटी यशिका और पत्नी के साथ वह बाइक पर वापस अपने घर संगरूर जा रहे थे। साहनेवाल से डेहलों की तरफ जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल को पार करने लगे तो तेज रफ्तार क्रेन ड्राइवर नितीश ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण बाइक असंतुलित हो गई। जिस कारण रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गई। क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही यसीका की मौत हो गई। घायल अवस्था में रीना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने टिब्बा रोड नजदीक रहने वाले आरोपी नितीश को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आज मां-बेटी का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
-

Jalandhar News: उद्योगपति पिता- पुत्र एक्सीडेंट मामले में चालक गिरफ्तार, दोस्त पर भी केस दर्ज
जालंधर: महानगर के माडल टाउन इलाके में वीरवार रात पिता- पुत्र को टक्कर मारकर भागने वाले एक्सयूवी कार चालक को थाना छह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान माडल हाउस निवासी निश्चय वर्मा के रूप में हुई है। थाना छह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक हादसे के बाद पुलिस से बचने के लिए माडल हाउस में अपने दोस्त के घर छिप गया था। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पनाह देने वाले के खिलाफ भी पुलिस ने के दर्ज कर लिया है।
बता दें कि रविवार को इस पूरे मामले की जांच सीआइए स्टाफ की टीम को सौंप दी गई है। जांच में सामने आया है कि निश्चय के पिता प्रापर्टी डीलर हैं और उसने पिछले साल ही 12वीं पास की है। वह पिता के साथ काम करता था। वीरवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद वापस घर लौट रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
रविवार को संदीप शर्मा और बेटे सनन का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिवार को सौंपे गए। पोस्टमार्टम में पता चला कि दोनों के शरीर पर मल्टीपल इंजरी थी और सिर पर चोट लगने से ही उनकी जान गई। शव मिलने के बाद परिवार ने दोपहर को दोनों का अंतिम संस्कार किया।
-

विदेश में Jalandhar के व्यक्ति का संमुद्र किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद
जालंधर, ENS: शाहकोट के मोहल्ला बागवाला के व्यक्ति की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमिंदर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का ग्रीस में संमुद्र किनारे शव बरामद हुआ है। मृतक के बड़े भाई सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट ने बताया कि उसका भाई धरमिंदर सिंह लक्की (42) जो करीब 5 साल पहले ग्रीस गया था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पास के गांव के एक युवक ने सरबजीत को लक्की की मौत के बारे में जानकारी दी और लक्की के वॉह्टऐप पर उसका फोटो भेजा। उक्त युवक को फोन करने पर युवक ने बताया कि यह फोटो उसे ग्रीस में रहने वाले एक रिश्तेदार ने भेजा है। सरबजीत सिंह ने कहा काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रीस में अपने भाई के पास रहने वाले अन्य पंजाबी युवकों के नंबर ढूंढे और उनसे फोन पर संपर्क किया। जिन्होंने पुष्टि की कि धरमिंदर सिंह का शव समुद्र किनारे मिला है और अब शव अस्पताल में है।
उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्हें पता चला कि 3 दिन पहले उनका भाई पुरानी नौकरी छोड़कर कहीं चला गया है। उसके पास उसकी चूड़ी और पैसे भी थे। लेकिन उसका कोई भी सामान उसके भाई के शव के पास नहीं मिला। सरबजीत सिंह ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का शव भारत लाने में मदद की जाए।