Home Blog Page 8913

Jalandhar: RPF के कर्मी पर हुए हमले को लेकर थाना प्रभारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

6 से 7 निहंगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
जालंधर (ens) :
शनिवार की रात को करतारपुर के निकट रेलवे फाटक पर जालंधर के आरपीएफ मुलाजिम पर हुए हमले  के मामले को लेकर जालंधर जीआरपी पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जानकारी देते हुए थाना जीआरपी के प्रभारी पलविंदर सिंह भिंडर ने बताया कि शनिवार की रात करतारपुर- कपूरथला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की शटरिंग के दौरान लगे भारी जाम की सूचना गेटमैन द्वारा आरपीएफ को दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दो मुलाजिम भीड़ को कंट्रोल करने लगे। इस दौरान एक चालक ने गलत साइड से गाड़ी को लगा दिया। जिससे जाम खुलने की बजाय और लग गया। जिसमें गाड़ी में निहंग सिंह के बाणे में व्यक्ति सवार थे। जब मुलाजिम ने साइड पर करने के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति बहसबाजी करने लगे।

झगड़ा इस कदर बड़ गया कि निहंग ने तलवार निकाल मुलाजिम पर हमला कर दिया। पुलिस मुलाजिम ने पीछे होकर अपनी जान बचाई , लेकिन इस दौरान उसकी बाजू पर तलवार से कट लग गया। जिसके बाद उक्त हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मुलाजिम को करतारपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां डॉक्टर ने मुलाजिम को अनफिट बताया । जिसकी वजह से पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किया। जीआरपी पुलिस ने आज उक्त रेलवे मुलाजिम के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पंजाब के बठिंडा में चार दिन पहले गायब हुई 15 साल की लड़की का शव उसके घर के पीछे खुदाई करके बनाई गई पानी की टंकी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 15 साल की लड़की कक्षा दस में पढ़ती थी।

मामला बठिंडा के गांव चक अतर सिंह वाला का है। यहां के रहने वाले एक परिवार ने आज सहारा जन सेवा संस्था के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि उनके घर के पीछे करीब 10 फुट गहरा गड्‌ढा खोदकर पानी स्टोरेज करने के लिए बनाए गए टैंक से उनकी नाबालिग लड़की का शव मिला है। इस सूचना के बाद संस्था के पदाधिकारी राजिंदर कुमार और संदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर पहुंची थाना नंदगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार दिन से की जा रही थी लड़की की तलाश

थाना नंदगढ़ के एएसआई युसूफ मुहम्मद ने बताया कि 26 दिसंबर को मृतक नाबालिग लड़की मन्नू कौर के पिता सुखपाल सिंह ने थाने में शिकायत दी कि उसकी बेटी 25 दिसंबर को बिना बताए घर से चली कहीं गई है। तभी से परिजन और पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रहे थे। आज सुबह हमें सूचना मिली कि मन्नू कौर का शव उसके घर के पीछे बनाए गए पानी के टैंक में पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय मृतक मन्नू कौर कक्षा दस में पढ़ती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें कि परिवार के लोगों ने पानी स्टोरेज करने के लिए अपने घर के पीछे जमीन में गड्‌डा खोदकर एक टैंक तैयार किया था।