Blog

  • पंजाबः नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर युवकों ने चढ़ाई कार, गंभीर घायल 

    लुधियानाः साहनेवाल स्थित निटको ट्रांसपोर्ट के सामने मेन जीटी रोड नेशनल हाईवे पर   ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जहां तेज रफ्तार गाड़ियों के चालान का काटे जा रहे है। इस दौरान ओवर स्पीड क्रेटा कार को पुलिस कर्मी ने रूकने का इशारा दिया। कार में सवार युवकों ने रूकने के जगह गाड़ी उक्त पुलिस कर्मी पर चढ़ा दी। इस हादसे में पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी की पहचान हवलदार जसवीर सिंह के रूप में हुई है।

    जिसे घायल अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि घायल पुलिस का घुटने का ऑपरेशन हुआ है। वहीं इस हादसे में रीड की हड्‌डी भी चोटिल हुई है। इस हादसे में भाग रहे कार चालकों का अन्य पुलिस कर्मियों ने पीछा किया और एक युवक को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि कार में चार युवक सवार थे। जिनमें 3 युवक भागने में सफल रहे। अगली कार्रवाई करते थाना साहनेवाल की पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास समेत धारा 353, 333 व 186 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

    वहीं जांच अधिकारी ASI सतनाम सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में क्रेटा कार का मालिक कुलदीप सिंह है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा फरार आरोपियों में सुमित कुमार, गौरव यादव और सौरव यादव फरार हैं। गाड़ी के चालक ने एकदम से स्पीड बढ़ाकर ड्यूटी पर तैनात हवलदार जसवीर सिंह को मारने की नीयत से कार चढ़ा दी।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: थाना 7 की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत निवासी कुकी ढाब के रूप में हुई  है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लवप्रीत खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। इसमें अदालत में आरोपी को भगोड़ा करार किया हुआ था, जिसे उनकी टीम के एएसआई सोहन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः लूट की वारदात को अंजाम देने वाले निहंग काबू 

    लुधियानाः फूलों के कारोबारी पर बरछे से हमला कर 3 दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 निहंगों को पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी चेत सिंह नगर और राहुल सिंह उर्फ हैरी उर्फ गोबिंदा निवासी संगतपुरा बैक साइड खालसा स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सुखनाज सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल और 1 बरछा बरामद किया है।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मौज मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया था। ACP ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह सिक्योरिटी गार्ड का भी काम करता है। उसके साथी राहुल सिंह के साथ मिलकर मौज मस्ती करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पहले सूचना मिली थी कि कारोबारी से करीब डेढ़ लाख रुपए भी लूटा गया है, लेकिन जांच में पैसे की लूट सामने नहीं आई। आरोपियों के खिलाफ IPC 379 के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी सुखनाज सिंह गिल ने बताया कि 28 नवंबर की रात को नरेश कुमार, जोकि फूल कारोबारी है।

    वह मेन रोड़ पर अपनी गाड़ी खड़ी कर घर की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो निहंग सिंहों ने नरेश को रास्ते में रोककर बरछा मारकर मोबाइल लूट कर ले गए थे। पुलिस को पता चलने के बाद एस.एच.ओ. अमृतपाल शर्मा मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। उसे लेकर पुलिस ने जिस रास्ते से आरोपी गए, उन रास्तों की सीसीटवी खंगालनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को आरोपियों के बाइक का नंबर मिल गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਪ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ  :  ਥਾਣਾ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਸਾਲ 2020 ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪੀੜਤਾ ਲੜਕੀ ਨੇ ਉਸਨਾ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਾਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ। ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲਿਆ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅੱਜ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਅਤੇ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਹੈ।

    ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕੋਲ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕਾਰਨਾਂ ਕਰਕੇ ਲੜਕੀ ਦੇ ਘਰੇ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀ ਰਹਿਣ ਲੱਗਾ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਚਾਕੂ ਨਾਲ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਰੇਪ ਕੀਤਾ। ਜਦ ਲੜਕੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਹੈ।

  • भीषण सड़क हादसे में 5 की मौ’त

    भीषण सड़क हादसे में 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आगरा में नेशनल हाइवे पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब 2 ट्रकों की टक्कर के बीच सवारियों से भरा टैंपों फंस गया। जिसके चलते इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए एक एक्टिवा सवार भी घायल हुआ है।

    आगरा के दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों का कहना है कि 2 ट्रकों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ जिससे घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई वहीं मदद को सामने आए कुछ लोगों ने जब तक ट्रकों के बीच से टैंपो को निकाला तब तक सभी की मौके पर ही मौत हो गई

  • बड़ी खबरः फिर से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे किसान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के किसानों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इस दौरान किसान नेता का कहना है कि वह चंडीगढ़ में 18 जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 5 किसान यूनियन शामिल होने जा रही हैं, संयुक्त किसान मोर्चे को भी इस मोर्चे में शामिल किया जाएगा। इस दौराना किसान नेताओं ने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़ाए दाम को गलत बताया। उनकी दलील थी कि पंजाब में गन्ने की लागत सबसे अधिक है। सरकारी एजेंसी का कहना है कि गन्ने की 470 लागत पड़ती है जबकि सरकार मात्र 11 रुपये बढ़ाकर खुशी जताने की बात कर रही है।

    किसान नेता अपने आंदोलन के लिए जगह मुहैया कराने के लिए 8 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर पंजाब से पानी दूसरे प्रदेशों में भेजने के लिए दबाव बना रही है। 18 जनवरी से पहले किसान संगठनों की ओर से पंजाब के गांवों में आंदोलन की जानकारी पहुंचाने के लिए एक लाख पोस्टर भी बांटे जाएंगे। किसान संगठन इस बार पानी के साथ-साथ चंडीगढ़ के फेडरल स्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठाएंगे।

    पंजाब में गिरते भूजलस्तर को लेकर भी इस प्रदर्शन में आवाज उठाई जाएगी। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में शनिवार को 5 अलग-अलग किसान संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन (BKU) की तरफ से बलबीर सिंह राजेवाल, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन की तरफ से प्रेम सिंह, किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से कमलप्रीत पन्नू, भारतीय किसान यूनियन मानसा की तरफ से भोग सिंह और आजाद किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से हरजिंदर सिंह टांडा के साथ कई अन्य किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में आंदोलन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। इन पांचों संगठनों की अब तैयारियों की समीक्षा के लिए 23 दिसंबर को फिर मीटिंग होगी।

  • स्कूल बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 3 की मौ’त, 4 की हालत गंभीर

    स्कूल बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, 3 की मौ’त, 4 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : जिले के सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच- 77 पर बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप शनिवार को स्कूल बस और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो सवार 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि 4 अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए तीसरे यात्री की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में हो गई घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में शामिल बस डुमरा प्रखंड अंतर्गत एक निजी स्कूल का बताया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि कुहासे की वजह से यह सड़क दुर्घटना हुई है वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई

    घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की गाड़ी से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया गया हैबाद में पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जख्मी ऑटो चालक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी शंभू मंडल के रूप में की गई है एक अन्य घायल की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के सिरहापुर वार्ड 12 निवासी हैदर अली के पुत्र आजाद अली के रूप में की गई है2 घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का घर में मिला शव, देखें वीडियो

    बठिंडा : परसराम नगर गली नंबर 23 के एक घर में किसी व्यक्ति की गली-सड़ी लाश मिली। मृतक की लाश बुरी तरह से गली-सड़ी अवस्था में थी। मृतक के चेहरे पर कीड़े पड़े हुए थे।मृतक के सिर फटा हुआ था तथा खून निकला हुआ था। मृतक की पहचान संजय कुमार (45 वर्ष) के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मनिंदर सिंह, भरत सिंगला, सौरव छाबड़ा मौके पर पहुंचे।

    जिसके बाद थाना कैनाल की पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। पुलिस की उपस्थिति में संस्था की टीम घर के अंदर दाखिल हुई। आस पड़ोस के लोगों ने बताया मृतक घर पर अकेला रहता था तथा शराब का आदि था। थाना कैनाल पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  • फिर एक साथ दिखेंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। करीब 6 साल तक दोनों का झगड़ा रहा। मगर अब नेटफ्लिक्स ने दोनों की लड़ाई खत्म करवा दी है। जी हां, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में एक साथ आ रहे हैं। दोनों का अपकमिंग शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा, जिसका ऑफिशियल ऐलान भी हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो को लेकर पोस्ट किया है।

    इस पर लिखा है, ‘दिल थामकर बैठिए। जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’ शो से जुड़े वीडियो में कपिल शर्मा की पूरी टोली नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर दिख रहे हैं। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर तंज मारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। फिर वो ये भी कहते हैं कि इस बार बाय रोड जाएंगे फ्लाइट से नहीं। साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई थी।

    ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पी थी। जब उनकी पूरी टीम खाना खा रही थी तब नशे में कपिल ने आपा खो दिया और कहा कि वह उनके बिना कैसे खा सकते हैं। फिर कॉमिडयन ने जूता उतार कर फेंका। सुनील ग्रोवर की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो में भी वापसी नहीं की और दोनों की लड़ाई की खबरें आग की तरह फैल गई। हालांकि कई इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने लड़ाई की बात मानी थी। उन्होंने कहा था कि सुनील ग्रोवर उनके छोटे भाई जैसे हैं। कभी कभी मतभेद हो जाते हैं। वहीं सुनील ग्रोवर ने शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे पॉपुलर किरदार प्ले किये हैं।

  • पंजाबः पूर्व पार्षद सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः निजी होटल के बाहर हवा में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामल में पुलस ने पूर्व पार्षद सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त सभी व्यक्ति बटाला रोड़ के आस-पास के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सभी बटाला रोड पर एक निजी होटल के बाहर मौजूद थे। आधी रात में आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि पूर्व पार्षद संदीप शर्मा उर्फ ​​रिंका समेत 7 लोगों ने हवाई फायरिंग की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 336, 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजय नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक आरोपियों में रिंका के अलावा लव उर्फ ​​बिल्ला, वरुण, पासी मास्टर, सिमरन, अजय और बाली शामिल हैं। जिन्होंने शराब पीकर मस्ती करते हुए पिस्तौल से हवा में फायरिंगी की। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।