Blog

  • NH-5 Chandigarh Shimla National Highway पर पहाड़ों से गिर रहे पत्थर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    NH-5 Chandigarh Shimla National Highway पर पहाड़ों से गिर रहे पत्थर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    ऊना: चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास देर रात से हो रही बारिश के कारण एक बार फिर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिस कारण करीब डेढ़ घंटा तक दोनों और से ट्रैफिक बंद रहा। मलबे को हटाने के बाद प्रशासन द्वारा वन वे ट्रैफिक को शुरू किया गया है। एक समय में एक तरफ के वाहनों को ही निकाला जा रहा है। जिसके कारण वहां पर लंबा जाम लगा हुआ है। चक्की मोड को क्रॉस करने में करीब डेढ़ से 2 घंटे लग रहे हैं। कल भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी। NHAI की कथित लापरवाही की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।

    वर्ष 2023 में हुए भूस्खलन के बाद NHAI चक्की मोड़ के हालात सुधरने में नाकाम साबित हुआ है। मानसून की पहली बरसात में ही चक्की मोड में हालत बिगड़ गए। वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा, “पुलिस कर्मचारियों की तैनाती मौके पर कर दी गई है। वहीं, NHAI के कर्मचारियों को भी मौके पर जेसीबी मशीनरी के साथ तैनात रखा गया है।” बता दें कि भारी बारिश होने के कारण जहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ रहा है।, वहीं दूसरी तरफ सड़क के नीचे की ओर मलबा और मिट्टी आने से डंगे को भी खतरा पैदा हो गया है।

    गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीती देर रात से लगातार बारिश हो रही है। करीब 6 से 7 घंटे लगातार हुए बारिश के चलते सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के झाड़माजरी में भी बालद नदी ने रौद्र रूप अपना लिया। बालद नदी का जलस्तर बढ़ चुका है, जिससे आसपास के क्षेत्र में नुकसान होने का डर सताने लगा है। वहीं, दूसरी तरफ शिवालिक नगर झाड़माजरी में एसबीआई बैंक के सामने करीब 2 दर्जन घरों में 4 फीट तक पानी घुस गया है। समुचित निकासी न होने के कारण यह समस्या हर बार थोड़ी सी बरसात में आ जाती है। फिलहाल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह नदी नालों से दूर रहे।

  • Punjab News: सरकारी बस कर्मियों ने किया हाईवे जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी बस कर्मियों ने किया हाईवे जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब रोडवेज़ कर्मचारियों के यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज धरना लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12, चंडीगढ़ हाइवे, देसूमाजरा में लगाए गए धरना के कारण हाइवे जाम हो गया। जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल, कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखीं कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और सरकार की उस योजना का विरोध किया जाए, जिसमें प्राइवेट बसों को किलोमीटर के हिसाब से चलाने की बात कही गई है।

    बताया जा रहा है कि कर्मियों द्वारा यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण लगाया गया है, लेकिन धरने पर जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो कर्मचारी खरड़ से सेक्टर 17, चंडीगढ़ की ओर बढ़ने शुरू हो गए। जिसके बाद खरड़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। जिसके बाद बाकी कर्मचारियों ने चंडीगढ़-खरड़ हाइवे जाम कर दिया।

    पुलिस के साथ बातचीत के बाद कर्मचारियों ने यह धरना खरड़ हाइवे से हटा लिया और प्रशासन से मांग की कि उन्हें किसी भी स्थान पर शांतिपूर्ण धरना लगाने की अनुमति दी जाए ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए। वहीं यूनियन के सदस्यों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक तरीके से धरना देने जा रहे थे, लेकिन उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने कर्मचारियों को जबरन रोक दिया, जिसकी वजह से सड़क यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें चंडीगढ़ जाने की इजाजत नहीं दी जाती, उनका धरना जारी रहेगा।

     

  • Punjab News: आमने-सामने हुआ रेलवे और शिक्षा विभाग, 15 दिनों में स्कूल खाली करने के आदेश जारी

    Punjab News: आमने-सामने हुआ रेलवे और शिक्षा विभाग, 15 दिनों में स्कूल खाली करने के आदेश जारी

    350 छात्रों की पढ़ाई पर छाए सकंट के बादल

    लुधियानाः जिले के जगराओं पुल के पास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को लेकर सख्त आदेश जारी हुए है। दरअसल, उत्तर रेलवे और शिक्षा विभाग आमने-सामने आ चुका है। रेलवे द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने का आदेश जारी किए है। उत्तर रेलवे और शिक्षा विभाग के बीच तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया है। उत्तर रेलवे, लुधियाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) की ओर से 4 जून को जारी किए गए नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर स्कूल 19 जून तक जमीन खाली नहीं करता या जमीन के मालिकाना हक का वैध सबूत पेश करने में विफल रहता है, तो इमारत को गिराया जा सकता है। स्कूल की प्रिंसिपल बलबीर कौर ने अचानक मिले नोटिस पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि यह पत्र अचानक आया और हमने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को सूचित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विभाग के साथ चर्चा चल रही है। बलबीर कौर ने यह भी पुष्टि की कि डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को जानकारी दे दी गई है और स्कूल को बस स्टैंड के पास शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है, हालांकि कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। स्कूल वर्तमान में लगभग 350 छात्रों को समायोजित करने के लिए 2 शिफ्टों में संचालित होता है, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों वर्गों के लिए कक्षाएं चलती हैं। इस फैसले से बच्चों की पढ़ाई पर सकंट के बादल छा गए है। उन्होंने कहा कि केवल 3 स्थायी कक्षाओं के साथ, कई कक्षाएं बरामदे को परिवर्तित करके बनाई गई जगहों पर आयोजित की जाती हैं, जो स्कूल की गंभीर बुनियादी ढांचे की स्थिति को उजागर करती हैं। शिक्षकों को चिंता है कि स्कूल को उसके वर्तमान स्थान से दूर स्थानांतरित करने से आस-पास रहने वाले छात्रों पर गंभीर असर पड़ेगा, क्योंकि उनके लिए आवागमन चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। रेलवे अधिकारी सुभाष चंद्र ने विवाद की जड़ को समझाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने अभी तक भूमि के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करके समझौते को नवीनीकृत नहीं किया है, जो कि सही मायने में रेलवे का है। उन्होंने कहा कि इस देरी के कारण बेदखली का नोटिस जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डिंपल मदान ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने नोटिस मिलने के तुरंत बाद लोक शिक्षण निदेशालय (माध्यमिक) को सूचित किया। रेलवे विभाग के साथ सोमवार को एक बैठक निर्धारित है, जहां हमें समाधान मिलने की उम्मीद है। अभी, योजना समझौते को नवीनीकृत करने और स्कूल की जगह सुरक्षित करने की है।
  • Punjab News: हेरोइन और 90 हजार की ड्रग मनी बरामद, मां सहित 2 बेटे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और 90 हजार की ड्रग मनी बरामद, मां सहित 2 बेटे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने एक्शन क्षेत्र में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा बेचने के मामले में महिला और उसके 2 बेटों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, समराला और मछीवाड़ा पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन के दौरान महिला के साथ-साथ उसके दो बेटों के पास से 30 ग्राम हेरोइन और करीब 90 हजार ड्रग्स मनी बरामद की है।

    कासो ऑपरेशन के दौरान गांव तखरां में लोगों के घरों की तलाशी ली गई। इस तालाशी के दौरान पुलिस ने प्रभजोत सिंह, नवजोत सिंह पुत्र जगतार सिंह और बेअंत कौर पत्नी जगतार सिंह वासियां गांव तख़रां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी है।

  • Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह की High Court में दायर याचिका पर SGPC मुख्य सचिव ने जताया अफसोस, देखें वीडियो

    Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह की High Court में दायर याचिका पर SGPC मुख्य सचिव ने जताया अफसोस, देखें वीडियो

    अमृतसरः सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब के हेड ग्रंथी और अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की ओर से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने गंभीर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ की ऐतिहासिक मर्यादा के अनुसार अकाल तख्त साहिब की प्रतिष्ठा सबसे ऊंची है और इतिहास में कभी भी अकाल तख्त के जत्थेदारों या उच्च पदाधिकारियों द्वारा सांसारिक अदालतों में जाने की परंपरा नहीं रही है।

    उन्होंने बताया कि ज्ञानी रघबीर सिंह जो सिख समुदाय के धार्मिक नेता रहे हैं, उनके द्वारा ऐसी कार्रवाई करना पंथ की प्रतिष्ठा और अकाल तख्त के सम्मान पर सवाल उठाता है। कुलवंत सिंह मनन ने अपील की कि ज्ञानी रघबीर सिंह को अपनी हाईकोर्ट में दी याचिका वापस ले लेनी चाहिए, ताकि अकाल तख्त के सम्मान और पंथ की मर्यादा को कोई ठेस न पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम सोच-समझकर ही उठाने चाहिए, खासकर जब बात सिख धर्म और ऐतिहासिक संस्था से जुड़ी हो।

  • Punjab News: गायक दिलजीत के हक में उतरे दोसांझ गांव के लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: गायक दिलजीत के हक में उतरे दोसांझ गांव के लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी 3 को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। इस मामले में जहां कुछ अभिनेता या अन्य लोग दिलजीत का विरोध कर रहे है। वहीं पंजाबी गायक जसबीर जस्सी, अभिनेता हॉबी धालीवाल सहित अन्य लोग दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आ गए है। दिलजीत की नई फिल्म को भारत में बैन किया गया है। हालांकि यह फिल्म भारत से बाहर दूसरे देशों में रिलीज हो चुकी है। वहीं अब दिलजीत दोसांझ के गांव के लोग भी उनके समर्थन में खड़ हो गए ह। दिलजीत दोसांझ पैतृक गांव दोसांझ कलां में पैदा हुआ है और यहीं पर उसने पढ़ाई की है।

    जिसके बाद दिलजीत सिंह दोसांझ ने बॉलीवुड गायक बनकर गांव का नाम रोशन किया। आज विवादों में घिरने के बाद पैतृक गांव के लोग दिलजीत दोसांझ के हक में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उसकी इस फिल्म सरदार जी 3 में हेरोइन का रोल अदा करने वाली लड़की पाकिस्तान की रहने वाली है। पाकिस्तानी अभिनेत्री को लेकर पंजाबी गायकों के अलावा और भी लोगों ने विरोध किया है। दिलजीत के पैतृक गांव दोसांझ कलां के लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिलजीत एक गरीब परिवार से उठकर आज बॉलीवुड में अपना नाम कायम कर चुका है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग उसका विरोध कर रहे वह दलजीत की प्राप्ति से नफ़रत करते हैं। इस फिल्म में दिलजीत ने पाकिस्तानी लड़की को बतौर अभिनेत्री लेकर कोई भी गलत काम नहीं किया। क्योंकि यह फिल्म भारत पाकिस्तान के विवाद से पहले तैयार हो गई थी। यह फिल्म रिलीज अब हो रही है। उस समय किसी को भी नहीं पता था कि भारत-पाकिस्तान के हालात बिगड़ जाएंगे। गांव वासियों ने केंद्र सरकार से मांग की है दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 को भारत में भी रिलीज किया जाए।

  • Haryana News: अगवा की महिला को इस इलाके से किया बरामद, पति फरार, देखें वीडियो

    Haryana News: अगवा की महिला को इस इलाके से किया बरामद, पति फरार, देखें वीडियो

    फरीदाबादः थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते अगवा की महिला को मथुरा से बरामद किया है। महिला को उसके पति की ओर से 27 जून को अगवा किया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शैलेश कुमार वासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से लखन वासी भुलवाना पलवल हथियार के बल पर जबरदस्ती उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है।

    जांच के दौरान पाया गया कि महिला व आरोपी पति-पत्नी है, जिनका आपस में विवाद चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कोर्ट में भी तलाक का मामला चल रहा है। थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते 29 जून को अगवा की गई महिला को मथुरा से बरामद किया है तथा सह आरोपी सुमित वासी होटल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

  • T-Point पर सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, देखें वीडियो

    T-Point पर सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में पिछले 24 घंटों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश का असर अब दिखने लगा है। सोमवार सुबह सेक्टर 47-48 टी पॉइंट पर अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से एक बाइक सवार युवक बाइक के साथ गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई भी गुजर नहीं रहा था। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और युवक को बाहर निकाला। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल बाल बच गया। वहीं हादसे के बाद सड़क को बंद कर दिया गया। इस हादसे ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।

    दूसरी ओर, भारी बारिश के बाद शहर के कुछ सेक्टरों में पानी घरों के अंदर घुस गया। इसके अलावा भारी बारिश के कारण सड़क भी धंस गई। देर रात को चंडीगढ़ में केवल ढाई घंटे में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोगों ने कहा कि उन्होंने 27 वर्षों बाद 24 घंटे में इतनी बारिश देखी है। सोमवार सुबह से ही आसमान बादल वाले हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की रिकॉर्ड शीट के अनुसार, यह जून के महीने में दूसरी सबसे भारी बारिश थी। इससे पहले 30 जून, 1988 को शहर में एक दिन में 196.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

    रविवार रात को शहर के कई हिस्से पानी में डूब गए थे। इतना ही नहीं, बारिश से शहर की कई सड़कें भी धंस गई हैं। आज गुरु नानक रोड 47-48 की लाइटों वाली सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। गड्ढे में बाइक सवार एक युवक गिर गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोई और अनहोनी न हो, इसलिए वहां आवागमन को रोक दिया गया है। इसके साथ ही शहर के कई सेक्टरों में सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: आज बंद रहेंगी अस्पताल की OPD सेवाएं, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    Punjab News: आज बंद रहेंगी अस्पताल की OPD सेवाएं, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

    पटियालाः जिले के राजिंद्रा अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। जिसके चलते आज यानी सोमवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया गया। हालांकि इस हड़ताल के दौरान डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही चालू रखेंगे। बताया जा रहा हैकि डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। एमबीबीएस के बाद अनिवार्य 2 साल के सेवा बॉन्ड और एमडी/एमएस रेजिडेंट के लिए स्टाइपेंड न बढ़ाने के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) शनिवार से हड़ताल पर है। 3 दिन से चल रही हड़ताल का असर अब मरीजों पर पड़ने लगेगा। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    आरडीए की हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग में सहमति न बनने के बाद आरडीए के पदाधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब ने भी रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में आज सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में ओपीडी सेवा मुकम्मल तौर पर बंद रहेगी। रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों को सर्जरी भी आगे टाल दी गई है। इस मामले में डाक्टरों का दावा है कि इमरजेंसी सेवा किसी तरह से प्रभावित नहीं होगी। आरडीए के अध्यक्ष रमनदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि हेल्थ सेक्रेटरी कुमार राहुल के साथ एसोसिएशन की मीटिंग सही रही।

    बेशक सरकार ने मांगों को जायज बताया लेकिन इन्हें पूरा करने में 15 दिन का समय मांगा है। उनका कहना है कि लिखित ऑर्डर मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेंगे। यहां बता दें कि जिन मरीजों ने अपने चेकअप करवाना है वह जिले के किसी भी सिविल अस्पताल या आयुष्मान क्लिनिक में जाकर अपना इलाज करवा सकते है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने सरकार मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की फीस बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है, जिससे मेडिकल छात्रों पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया है। अधिक फीस और कम स्टाइपेंड मिलने को लेकर रेजिडेंट डाक्टरों में रोष है।

     

  • Haryana News: पार्क में टहल रहे 2 नाबालिगों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: पार्क में टहल रहे 2 नाबालिगों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-19 के सीआईडी पार्क में उस समय हड़कंप मच गया। जब 2 नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक 14 साल के गुप्तांग पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दूसरे के सीने के पास चाकू लगा है। इस वारदात के बाद दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल किशोर में सेक्टर-19 के निवासी फैजान व 14 साल के बलटाना निवासी नकुल है। दोनों शाम के समय पार्क में टहलने आए थे। फैजान ने बताया कि करीब 8 अज्ञात लड़के अचानक पार्क में आए और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। फैजान के गुप्तांग पर चाकू से काफी वार किया। वही नकुल के सीने में चाकू मारा गया है। सेक्टर-20 के एसएचओ सोमवीर सिंह ढाका ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। और बताया जा रहा है। जिनके चोट लगी है वह भी नाबालिक है। और जिन्होंने हमला किया है। वह भी नाबालिक है।