Blog

  • Punjab News: डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस राज्य से नशे को खत्म करने के लिए अथक प्रयास कर रही है और इसी के चलते पुलिस को कई जगहों पर बड़ी सफलताएं भी मिली हैं और ऐसा ही कुछ बीती रात भी देखने को मिला। रेलवे पुलिस पठानकोट स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और उसने यह अफीम जालंधर पहुंचानी थी, लेकिन गलती से वह पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंच गया। जब वह जालंधर वापस आने लगा तो इसी बीच रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी हिरासत में ले लिया।

    रेलवे पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी टीम पठानकोट स्टेशन पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। मौके पर आरोपी को पकड़ जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और माननीय अदालत से पूछताछ के लिए 3 दिन का रिमांड लिया है।

  • Punjab News: डेरा शंकरानंद का मामला गरमाया, डीसी के पास पहुंची पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: डेरा शंकरानंद का मामला गरमाया, डीसी के पास पहुंची पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लापुर दाखा के गांव तलवंडी में स्थित डेरा शंकरानंद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद शंकरानंद फरार बताया जा रहा है। वहीं गांव के लोग आज फिर एकत्रित होकर लुधियाना के डीसी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की। उनके साथ एक पीड़ित लड़की भी थी जिसने बताया कि किस तरह डेरे में शोषण और मारपीट की जाती है।

    गांव के लोगों ने मांग की कि इस डेरे को यहां से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि डेरे में अश्लील हरकतें होती थीं, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। उन्होंने पहले लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को इस बारे में शिकायत दी थी और आज एडिशनल कमिश्नर पायल गोयल को भी शिकायत दी है। जिसके बाद एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि हम पहले पूरी जांच करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Sukhna Lekh में 12 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Sukhna Lekh में 12 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सुखना झील (लेख) पर्यटकों के लिए सदैव आकर्षण का केंद्र रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आकर आनंद लेते हैं। लेकिन आज यहां एक अजीब नज़ारा देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार लेख पर 12 फुट लंबा अजगर आ गया। वहीं घटना की सूचना लोगों ने तुरंत झील प्रबंधकों को दी। जिसके बाद झील प्रबंधकों ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया। इसके पहले कि टीम वहां पहुंची, अजगर एक ऊचे पेड़ पर बैठ गया। टीम ने कड़ी मेहनत से अजगर को पेड़ से नीचे उतारा। हालांकि एक बार अजगर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई पर बाद में लोगों ने अजगर के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से वन विभाग की टीम ने पेड़ से अजगर को काबू किया है। जैसे ही टीम अजगर को काबू करके नीचे उतरी तो भारी संख्य में लोग उमड़ गए और तस्वीर खींचने की लोगों में होड़ मच गई।
  • Jalandhar News: Bike सवार लुटेरे महिला की सोने की बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bike सवार लुटेरे महिला की सोने की बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

    गोरायाः लूटी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गोराया के गांव ढांडा से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एक महिला की कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। जब तक महिला ने शोर मचाया आरोपी मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित महिला जसविंदर कौर ने बताया कि वह पति अमरीक सिंह और बेटी के साथ स्कूटर पर गोराया से गांव ढांडा आ रही थी। बोपाराय नहर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर 2 लुटेरे आए। आते ही कानों की बालियां झपट ली और फरार हो गए। शोर भी मचाया लेकिन सुनसान इलाका होने के चलते वह भागने में कामयाब हो गए। जिसके बाद फोन के जरिए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने बताया कि बालियों की कीमत 60 हजार के करीब है।

  • Jalandhar News: घर में बेअदबी को लेकर सिख जत्थेबंदी में भारी रोष, देखें Live

    Jalandhar News: घर में बेअदबी को लेकर सिख जत्थेबंदी में भारी रोष, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके में बेअदबी की घटना को लेकर सिख जत्थेबंदियों में रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर सिख जत्थेबंदियों द्वारा थाने के बाहर हंगामा किया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। अर्बन इस्टेट में स्थित घर में यह बेअदबी की घटना हुई है। जिसके बाद घर से प्रकाश उठाकर गुरुद्वारा साहिब में रख दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घर में प्रकाश की सेवा लेने के दौरान घर में कोई पाठी मौजूद नहीं है। इस पर सिख जत्थेबंदी ने कहाकि जब भी किसी व्यक्ति के घर में प्रकाश रखने को लेकर कहा कि जब भी किसी को प्रकाश रखने के लिए आज्ञा दी जाती है तो उस दौरान यह देखा जा सकता है कि वह प्रकाश की सेवा करने में सक्षम है या नहीं।

    उन्होंने कहा कि जिस घर में यह बेअदबी हुई है, वह सिख परिवार से संबंधित है, लेकिन जब वह घटना स्थल पर गए तो वहां जाकर देखा कि वह बिना पगड़ीधारी थे। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही असल दोषी के बारे में पता लग पाएगा। सिख व्यक्ति ने कहा कि उक्त परिवार की ढील के कारण यह घटना हुई है। इस मामले को लेकर उन्होंने सिख जत्थेबंदियों के साथ बेअदबी की घटनाओं को लेकर मीटिंग का आहवान किया है। जहां वह इस मामले में घरों में रखे प्रकाश की सेवा को लेकर उक्त घरों में जाकर जांच की जाए। उन्होंने कहाकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा घर में प्रकाश रखने को लेकर सेवा करने की जांच की जाती है।

    जिस घर में यह घटना हुई है, वहां पर उक्त घर को किराये पर दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे। वहीं अन्य सिख व्यक्ति ने कहाकि जिस घर में बेअदबी हुई है, वहां महिला ने पहले माना कि उसकी बेटी ने बेअदबी की है, लेकिन कुछ देर बाद उसने बयान बदल लिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त घर से परिवारिक सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि 2015 से बेअदबी के मामले में बढ़ौतरी हुई है। जिसके बाद किसानी मोर्च में बेअदबी की घटना हुई थी, जिसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ संगत ने सख्त एक्शन लिया था। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटना अगर अब दोबारा पाई गई तो उनके खिलाफ संगत सख्त एक्शन लेंगी।

  • Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का आया बयान, संगत से की अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का आया बयान, संगत से की अपील, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से फरीदकोट के गुरुद्वारा खालसा दिवान में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। समारोह में विशेष रूप से श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज पहुंचे। सिंह साहिब ने सिख संगत से शब्द गुरु से जुड़ने की अपील की।

    उन्होंने संगत को गुरुओं द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर चलने और आपसी भाईचारे की साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। हमें केवल दिखावे के सिख नहीं बनना चाहिए, बल्कि अपने अंदर भी सिखी पैदा करनी चाहिए। उन्होंने संगत से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें सालाना शहीदी शताब्दी समारोह में शामिल होने की भी अपील की।

    उन्होंने धर्म परिवर्तन के बारे में कहा कि आने वाले एक साल के भीतर आप देखेंगे कि इस दिशा में क्या-क्या बदलाव आते हैं। फरीदकोट पहुंचकर उन्होंने कहा कि फरीदकोट शहर शेख फरीद जी के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र धरती है, यहां आकर उन्हें बड़ा सुकून मिला।

  • Punjab News: 60 किलो हेरोइन सहित 9 गिरफ्तार, DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 60 किलो हेरोइन सहित 9 गिरफ्तार, DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ पंजाब में चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों को गिरफ्तार करके नशीला पदार्थ बरामद किया जा रहा है। वहीं आज कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसअफ और राजस्थान टीम के साथ मिलकर बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 60.302 किलो हेरोइन बरामद की।

    वहीं 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह पाकिस्तान आधारित समग्लर तनवीर शाह और कनाडा आधारित हैंडलेर जॉबन कलेर चला रहे थे। यह हेरोइन बारमेर राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से पकड़ी गई है। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तारियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से की गई हैं। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

  • MT Yi Cheng 6 जहाज में लगी भीषण आग

    MT Yi Cheng 6 जहाज में लगी भीषण आग

    नई दिल्लीः ओमान की खाड़ी में MT Yi Cheng 6 नाम के जहाज में भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए वहां एक मिशन पर मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS तबर ने रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। इस दौरान 13 भारतीय नौसैनिक और 5 चालक दल के सदस्य वर्तमान में आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसरा पुलाऊ ध्वज वाला एमटी यी चेंग 6 गुजरात के कांडला से ओमान के शिनस जा रहा था, जब उसने संकट की सूचना दी। जहाज पर 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे।

    दरअसल, INS तबर को जहाज से एक डिस्ट्रेस कॉल मिला था, जिसके बाद INS पर मौजूद टीम हरकत में आई। MT Yi Cheng 6 नाम का यह जहाज पुलाउ (एक देश) का है और इसके इंजन रूम में भीषण आग लग गई थी और जहाज पर पूरी तरह से बिजली गुल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत टीमों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “ओमान की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने 29 जून को पुलाऊ-ध्वजांकित एमटी यी चेंग 6 से एक संकट कॉल का जवाब दिया।

    भारतीय मूल के 14 चालक दल के सदस्यों के साथ जहाज, कांडला, भारत से शिनस, ओमान जा रहा था, इंजन रूम में एक बड़ी आग लग गई और जहाज पर पूरी तरह से बिजली गुल हो गई। आईएनएस तबर से अग्निशमन दल और उपकरणों को जहाज की नाव और हेलीकॉप्टर द्वारा जहाज पर स्थानांतरित किया गया। 13 भारतीय नौसैनिक और 5 चालक दल के सदस्य वर्तमान में आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं, जिससे जहाज पर लगी आग की तीव्रता में काफी कमी आई है।”

  • Punjab News: डाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 9 माह की बच्ची का मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: डाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 9 माह की बच्ची का मिला शव, देखें वीडियो

    मोहालीः इंडस्ट्रियल एरिया शाहि माजरा में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के झुलसने की खबर है। जिन्हें मोहाली के सरकारी अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर के रूप में हुई है।

    फायर अफसर सुरेश कुमार के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि फेज-78 में एक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर नजदीकी फायर स्टेशन पर सूचित कर टीम को भेजा। फैक्टरी में आग काफी फैली हुई थी। टीम के कर्मचारी अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग तेज होने के कारण अंदर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

    किसी तरह मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाकर अंदर गए तो पता चला कि फैक्टरी की बिल्कुल आखिर में एक छोटा सा कैबिन बना हुआ है। जहां पाय बनाई जा रही थी। वहां एक बैड भी लगा था जिसके नीचे एक बच्ची का शव मिला। मौके पर देखा तो बच्ची जलचुकी थी, जिसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। आग से काफी नुक्सान हुआ है फैक्टरी में डाई बनाने का काम चल रहा था। जिससे आग काफी तेजी से फैली।

  • केमिकल की Sigachi Pharma Plant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने की खबर, देखें वीडियो

    केमिकल की Sigachi Pharma Plant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने की खबर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी सिगाची फार्मा प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना के दौरान धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है, वहीं करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं। हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में आज सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, ‘घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।’ इस बीच प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है। बचाव अभियान जारी है। हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।’