हैदराबाद से महज कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में आज सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता था। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, ‘घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।’ इस बीच प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है। बचाव अभियान जारी है। हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।’कैमिकल की #SigachiPharmaPlant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने की की खबर NEWS:https://t.co/sCkMhawChi #SigachiPharmaBlast #ChemicalPlantExplosion pic.twitter.com/RVZJyHfL4W
— Encounter India (@Encounter_India) June 30, 2025
केमिकल की Sigachi Pharma Plant में हुआ विस्फोट, कई लोगों के मरने की खबर, देखें वीडियो

नई दिल्लीः तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी सिगाची फार्मा प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना के दौरान धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है, वहीं करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।
Leave a Reply