बाजार खुलते ही BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई।
Blog
-

बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्स में 240 अंकों की बढ़त
बिजनेसः आज सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। इसी के चलते रविवार को भी शेयर बाजार खुला है। वहीं बजट से पहले शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स में 240 अंकों की तेजी आई है, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,300 के ऊपर बना हुआ है, जबकि सेंसेक्स 82,200 के ऊपर है। बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक जैसे सेक्टर्स में भी दबाव है। -

Director Rohit Shetty के घर हमलावरों ने की firing, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो
मुंबईः मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर्स के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सख्त कर दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है। इस बीच रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं।
जानकारी मुताबिक, रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात करीब 1:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। इस घटना में फिलहाल, किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी तरह की जान-माल की कोई हानी हुई है, लेकिन दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत रोहित शेट्टी के घर पहुंची। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच का काम भी शुरू कर दिया है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके घर के बाहर भारी पुलिस तैनात होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की खबर आग की तरह फैल गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: व्यक्ति ने शोभा यात्रा पर बरसाए पत्थर, श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
जालंधरः जिले के नकोदर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक धार्मिक शोभा यात्रा पर व्यक्ति ने पथराव कर दिया। घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले में कई श्रद्धालु भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, नकोदर में शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही यात्रा एक खाली प्लॉट के पास पहुंची, वहां मौजूद एक युवक ने ऊपर से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमला इतना अचानक था कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ईंटें लगने के कारण कई लोगों के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी हजूम इकट्ठा हो गया। लोगों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा था कि बिना किसी कारण के संगत को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक प्लॉट के अंदर छिपा हुआ था और लगातार ईंटें बरसा रहा था। वहां मौजूद कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाई और प्लॉट के अंदर घुसकर आरोपी को काबू किया।
पकड़े जाने के बाद जब आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की गई, तो उसने दावा किया कि लोग उसके प्लॉट के अंदर घुस रहे थे और उसका सामान उठाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में लग रहा था और बेवजह संगत पर हमला कर रहा था। लोगों का कहना है कि शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकल रही थी और किसी ने भी उसके प्लॉट में हस्तक्षेप नहीं किया था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तेजित भीड़ से आरोपी को बचाया और उसे थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: BMW और दमकल विभाग की गाड़ी में टक्कर, थाने के बाहर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर: डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक में बीती रात फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बीएमडब्ल्यू कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड मुलाजिम ने थाना चार के प्रभारी पर कार्रवाई के दौरान पक्षपात करने के आरोप लगा हंगामा कर दिया और बीच सड़क में गाड़ियों के खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड मुलाजिम ने कहा उनकी खड़ी गाड़ी में कार चालक ने टक्कर मारी फिर खुद को सुखबीर बादल का करीबी बताया और पुलिस को बुलाकर भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि शहर में निकल रही सतगुरू श्री रविदास जी की शोभायात्रा में फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोगों की सुरक्षा के लिए डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक के पास लगाई थी, जहां देव बीएमडब्ल्यू कार चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए वहां खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने बाद कार चालक खुद की बजाय उनकी गलती निकालने लगा और सुखबीर बादल का करीबी बता बताकर भला बुरा कहने लगा, जिसकी शिकायत कार चालक ने थाना चार की पुलिस को दी। रजिंदर कुमार सहोता ने आरोप लगाए सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल पक्षपात करते हुए बिना बात सुने उनकी गलती निकाल दी और थाने में ले जाने का दबाव बनाने लगी, जिसे देख फायर कर्मी के साथ कार चालक बहसबाजी करने लगा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों को निकलने परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल ने बताया कि उनकी टीम को शिकायत मिली थी कि डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक में एक्सीडेंट हुआ है और उस दौरान हंगामा हो रहा है।
वह टीम सहित मौके पर पहुंची थी, जहां फायर ब्रिगेड विभाग कर्मी और कार चालक से लाइसेंस मांगा गया तो कार चालक ने लाइसेंस दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड विभाग कर्मी ने लाइसेंस देने के लिए मना कर दिया था, जिसे लेकर उन्होंने जांच के लिए थाने में जाने के लिए कहा गया था और किसी तरह कोई पक्षपात नहीं किया गया।
-

Jalandhar News: PM Modi के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे थे और उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।
डीजीपी ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रूट सुरक्षा, कड़ी निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार आदमपुर से लेकर डेरा सचखंड बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।
-

आज का राशिफल,1 फरवरी 2026
आज 1 फरवरी कों चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा गुरु से द्वितीय भाव में होकर अनफा योग बना रहे हैं। जबकि आज चंद्रमा पर सूर्य,मंगल, बुध और शुक्र की पूर्ण दृष्टि भी बनी हुइ है। ऐसे में ओज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष: आज मंगलदेव आपके दसवें घर में कर्म स्थान में विराजमान हैं, जिससे पूरा फोकस आपके करियर और काम पर रहेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाने और प्रैक्टिकल फैसले लेने का है। सितारों का इशारा है कि आप भविष्य की फालतू चिंता छोड़कर ‘वर्तमान’ में जिएं। आपकी हिम्मत और जज्बा आज आपको उन मुश्किल कामों को भी पूरा करने की शक्ति देगा, जिनसे दूसरे कतराते हैं। आप मानसिक रूप से काफी शार्प महसूस करेंगे और जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी बातों को स्पष्टता से रखें, क्योंकि आपकी लीडरशिप क्वालिटी को आज सबका सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि जल्दबाजी या अधीरता आपके काम बिगाड़ सकती है।
वृषभ: शुक्रदेव आज आपके नौवें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी किस्मत के सितारे बुलंद करेंगे। आज का दिन अपनी नींव मजबूत करने और लाइफ को एक नई स्थिरता देने का है। ब्रह्मांड आपको सलाह दे रहा है कि किसी भी काम में भागने के बजाय थोड़ा रुकें, स्थिति को समझें और फिर कदम बढ़ाएं। आपकी असली ताकत आपकी शांति और समझदारी है। अच्छी बात यह है कि आज आप काफी इमोशनल और मेंटल बैलेंस महसूस करेंगे, जिससे कठिन काम भी आसान हो जाएंगे। लोग आपकी सलाह को अहमियत देंगे। हालांकि, स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं, क्योंकि आपका जिद्दीपन आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
मिथुन: आज बुधदेव आपके आठवें भाव में कई ग्रहों के साथ युति कर रहे हैं, जिससे करियर और धन के मामले में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन अपनी बातों को स्पष्ट रखने और नई चीजें सीखने का है। आपका दिमाग बहुत एक्टिव रहेगा, जिससे आप नए आइडियाज पर काम कर पाएंगे। मगर, ध्यान रहे, एक साथ बहुत सारे काम हाथ में लेने से आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी बातचीत का तरीका आज आपका सबसे बड़ा हथियार है, आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। नकारात्मक पक्ष यह है कि ओवरथिंकिंग आपकी प्रोग्रेस को रोक सकती है। किसी से भी वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर देख लें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, फालतू के खर्चों से बचें।
कर्क : चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी पहले भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और मंगलदेव आपके सातवें भाव में हैं। यह स्थिति करियर और पार्टनरशिप में लाभ के शानदार संकेत दे रही है। आज आप थोड़े ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं। मगर, अपनी इस संवेदनशीलता को कमजोरी न बनने दें, बल्कि इसे दूसरों को समझने के लिए इस्तेमाल करें। आपकी इंट्यूशन पावर बहुत बढ़िया रहेगी। सकारात्मक बात यह है कि आप अपनी बातों से घर और बाहर का माहौल खुशहाल बना पाएंगे। हालांकि, मूड स्विंग्स आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए पुरानी बातों को सोचकर दुखी न हों। अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें, ताकि कोई गलतफहमी न रहे। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।
सिंह: सूर्यदेव आज आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो करियर के लिए बहुत शुभ स्थिति है। आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आज का दिन जिम्मेदारी निभाने और खुद को बेहतर बनाने का है। सितारे कहते हैं कि कॉन्फिडेंस जरूर रखें, लेकिन उसमें घमंड की झलक नहीं होनी चाहिए। जब आप सोच-समझकर कदम बढ़ाते हैं, तभी आपको मान-सम्मान मिलता है। आपके नेतृत्व करने की कला आज सबको प्रभावित करेगी। आपकी क्रिएटिविटी भी आज चरम पर रहेगी। नकारात्मक पक्ष यह है कि अगर आपकी बातों को तुरंत अहमियत नहीं मिली, तो आपको गुस्सा आ सकता है। दूसरों को कंट्रोल करने की कोशिश न करें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है, लेकिन दिखावे या लग्जरी पर खर्च बढ़ सकता है।
कन्या: बुधदेव आज आपके पांचवें भाव में शुक्रदेव, सूर्यदेव और मंगलदेव के साथ विराजमान हैं, जो धन लाभ और निवेश के लिए बहुत अच्छी स्थिति है। आज का दिन काम को ऑर्गनाइज करने और बारीकियों पर ध्यान देने का है। आपका दिमाग बहुत अलर्ट है, जिसका इस्तेमाल आप भविष्य की प्लानिंग के लिए कर सकते हैं। आपकी एनालिसिस करने की शक्ति आपको समस्याओं के हल तक पहुंचाएगी। ईमानदारी से किया गया आपका काम सीनियर्स की नजर में आएगा। हालांकि, ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा ‘परफेक्शन’ की चाहत आपको तनाव दे सकती है। खुद की या दूसरों की ज्यादा बुराई न करें, वरना ऑफिस या घर में बहस हो सकती है। छोटी गलतियों को माफ करना सीखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।
तुला: शुक्रदेव आज आपके चौथे भाव में कई ग्रहों के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में प्रोग्रेस, प्रॉपर्टी से लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। आज का दिन रिश्तों में मधुरता लाने और सही निर्णय लेने का है। आप काफी सोच-विचार के बाद ही कोई कदम उठाएंगे, क्योंकि आपको लाइफ में क्लैरिटी चाहिए। कन्फ्यूजन से बचने के लिए अपने अंतर्मन की बात सुनें। आपकी डिप्लोमेसी और न्यायप्रिय स्वभाव आज आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगा। सामाजिक रूप से आप काफी एक्टिव रहेंगे। हालांकि, सबको खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें। गलत चुनाव के डर से फैसलों को टालें नहीं, बल्कि हिम्मत दिखाएं। पैसों के मामले में दिन संतुलित है, पर फिजूलखर्ची से बचें। करियर में आगे बढ़ने के लिए टीम का सहयोग और प्रोफेशनल रवैया बहुत जरूरी है।
वृश्चिक: मंगलदेव आज आपके तीसरे भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, जो आपको अदम्य साहस और काम करने की जबरदस्त ऊर्जा देंगे। आज आप अपने भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के काफी करीब महसूस करेंगे। दिन काफी इमोशनल और गहरा रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी को सही दिशा में मोड़ें, तो आप बड़े बदलाव ला सकते हैं। गुस्सा या आवेग में आकर कोई भी रिएक्शन न दें। शांत रहकर ऑब्जर्व करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आपकी मानसिक मजबूती और फोकस आपको जटिल समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। नकारात्मक रूप से, आज आपके मन में शक या ईर्ष्या की भावना आ सकती है, जिसे काबू में रखना जरूरी है। दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें।
धनु: बृहस्पतिदेव आपके सातवें भाव में वक्री हैं, जिससे पार्टनरशिप और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा का आठवें भाव में होना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। आज का दिन कुछ नया सीखने और अपनी सोच का दायरा बढ़ाने का है। आप रूटीन से हटकर कुछ अलग करना चाहेंगे। जोश बहुत रहेगा, पर उसे होश के साथ इस्तेमाल करें। आपकी पॉजिटिविटी दूसरों को भी प्रेरित करेगी और बड़ी समस्याओं को छोटा बना देगी। धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चाओं से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक पक्ष यह है कि ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर आप बड़े वादे कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करना मुश्किल होगा। अपनी बातों में नरमी रखें, क्योंकि आपके कड़वे शब्द किसी को दुख पहुंचा सकते हैं।
मकर: शनिदेव आपके तीसरे भाव में हैं, जिससे आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। साथ ही, चंद्रमा का सातवें भाव में होना आपके करियर और पार्टनरशिप के लिए बेहतरीन संकेत है। आज का दिन जिम्मेदारियों को निभाने और अपने बड़े लक्ष्यों पर फोकस करने का है। काम का बोझ ज्यादा लग सकता है, लेकिन आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको हर मुश्किल से निकाल लेगी। तरक्की भले ही थोड़ी धीमी लगे, पर वो टिकने वाली होगी। आपका अनुशासन और संयम ही आपकी सबसे बड़ी खूबी है। हालांकि, ज्यादा सीरियस होने के चक्कर में आप अकेला महसूस कर सकते हैं। काम के साथ-साथ अपनी भावनाओं और अपनों को भी वक्त दें। खुद पर बहुत ज्यादा सख्ती न करें और रिलैक्स रहने की कोशिश करें।
कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज शनिदेव आपकी राशि से दूसरे भाव (मीन राशि) में गोचर कर रहे हैं, जो करियर के लिए एक स्थिर स्थिति है। आज का दिन कुछ नया करने, समाज के प्रति जागरूक रहने और प्रोग्रेसिव आइडियाज पर काम करने का है। आप रूटीन से हटकर कुछ हटके सोचने के लिए प्रेरित होंगे। सितारों की सलाह है कि आपके विचार भले ही मॉडर्न हों, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए प्रैक्टिकल कदम उठाने होंगे। टीम के साथ मिलकर काम करना अकेले मेहनत करने से कहीं ज्यादा बेहतर नतीजे देगा। सकारात्मक रूप से, आपकी क्रिएटिविटी और इंटेलेक्चुअल पावर आज सबको प्रभावित करेगी। हालांकि, नकारात्मक पक्ष यह है कि आप थोड़े जिद्दी या इमोशनली कटे-कटे महसूस कर सकते हैं। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, वरना गलतफहमी हो सकती है।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज बृहस्पतिदेव चौथे भाव में वक्री हैं, जिससे परिवार और करियर में थोड़ी अनिश्चितता रह सकती है। हालांकि, पांचवें भाव का चंद्रमा आपको आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। आज का दिन आपकी अंतरात्मा की आवाज सुनने और मन की शांति पाने का है। आप अपने आसपास की ऊर्जाओं के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। इस संवेदनशीलता को अपनी ताकत बनाएं और खुद को शांत रखें। सकारात्मक बात यह है कि आपकी करुणा और क्रिएटिविटी आज चमक उठेगी। किसी की मदद करना आपको आत्मिक सुकून देगा। नकारात्मक पक्ष यह है कि आप दूसरों की समस्याओं को अपने सिर लेकर मानसिक बोझ बढ़ा सकते हैं। खयाली पुलाव न पकाएं, वरना जरूरी काम छूट सकते हैं। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, भावनाओं में बहकर पैसा खर्च न करें।
-

Jalandhar News : लाल बाजार में हुई गुंडागर्दी, चली तलवारें, देखें Live Video
MCX के लेन देन में खूनी खेला, सुनियारों में फैली दहशत
जालंधर, (ENS) : शहर के लाल बाजार में एक सुनियारे की दुकान पर जमकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस घटना में JBM Jeweller का सुनियारा दीपू गंभीर से रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए बाजार के गौरव वर्मा ने बताया कि आज शाम दीपू अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान तेजधार हथियारों और वेपन से लेस होकर कुछ बदमाश उसकी दुकान में दाखिल हो गए। जिसके बाद हमलावरों ने दीपू पर धावा बोल दिया। जिसे देख बाजार के सुनियारों में अफरा तफरी मच गई। हमलावरों ने बेख़ौफ़ बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया।
दरअसल, दीपू का बस्ती गुजा में AS Jeweller के सुनियारे विक्की सहदेव और साहिल सहदेव के साथ MCX का लेन-देन था। जिसे लेकर आज दीपू पर जानलेवा हमला किया गया। गौरव ने आगे बताया कि सहदेव ब्रदर MCX का गैरकानूनी कारोबार करते है। कल सोने का भाव गिरा था। जिस कारण दीपू ने सहदेव ब्रदर से पैसे लेने थे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दीपू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।
इस मामले में AS Jeweller के संचालक रोहित वर्मा ने बताया कि विक्की और साहिल kanhaiya Jeweller के नाम से दुकान चलाते है। AS Jeweller का इस झगड़े से कोई लेना देना नहीं है।
-

Punjab News: गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में अकाली नेताओं की मौजूदगी पर धालीवाल ने उठाए सवाल, बोले – गैंगस्टरों को पाल रहा है अकाली दल
चंडीगढ़, 31 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोह में शामिल होने पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया को खत्म करने के लिए बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।
विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की मौजूदगी वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि जब मान सरकार गैंगस्टरवाद को खत्म करना चाहती है, तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से रिश्ते बना रहा है।
धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल बार-बार बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा, लेकिन दूसरी तरफ वे खुद गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी राजनीतिक लड़ाई गैंगस्टरों के सहारे लड़ी जा रही है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं।
आप नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की आग में झोंका था और उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जिस काले दौर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी, उसमें अकाली दल भी बराबर का दोषी था।
धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। पहले कांग्रेस और अकालियों ने मिलकर पंजाब को आग की भट्ठी में झोंका था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चाहे ये लोग कुछ भी कर लें, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का पक्का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
-

Punjab News: लुधियाना में सनातन सेवा समिति और वेद प्रचार मंडल द्वारा पुरस्कार समारोह आयोजित, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि
लुधियाना, 31 जनवरी 2026: लुधियाना पुरस्कार समारोह के तहत सनातन सेवा समिति पंजाब और वेद प्रचार मंडल पंजाब की ओर से संयुक्त रूप से बीसीएम स्कूल, लुधियाना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सनातन सेवा समिति पंजाब के अध्यक्ष विजय शर्मा और वेद प्रचार मंडल पंजाब के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा मंत्री होने के नाते उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि हम समाज में किसी प्रकार का सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं तो उसका सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। जैसा राज्य या देश हम बनाना चाहते हैं, वैसे ही संस्कार और सिद्धांत हमें अपने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देने होंगे।
उन्होंने कहा कि भले ही आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मनीष सिसोदिया द्वारा दिया गया मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक छोटा पौधा प्रारंभिक अवस्था में होता है तो उसे मनचाहा आकार दिया जा सकता है, उसी तरह बच्चों को बचपन से ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था के जरिए संवारा जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं और उन्हें अपने विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति और सही मूल्यों से जोड़ते रहना चाहिए।
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा लुधियाना पुरस्कार समारोह अपने आप में अलग और विशेष है। उन्होंने कहा कि वे लगभग दस वर्षों से शिक्षा प्रणाली और राजनीति से जुड़े हुए हैं, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने इस आयोजन का श्रेय सनातन सेवा समिति पंजाब, वेद प्रचार मंडल पंजाब, बीसीएम स्कूल के प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को दिया।

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उन्होंने कहा कि रोशन लाल आर्य, विजय शर्मा और विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर एक बड़ी सोच के साथ यह पहल की है कि विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद, रामायण और गीता का ज्ञान दिया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस ज्ञान को केवल पढ़ें ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी उतारें।
उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में बैठकर ब्रह्मांड को समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारे ऋषियों और गुरुओं ने यह सब हजारों साल पहले ही समझ लिया था। यदि हमारे बच्चे वेद और उपनिषदों के मार्ग पर चलेंगे तो वे महान वैज्ञानिक बनेंगे।
पिछले एक वर्ष से संस्कृति और वेदों से जोड़ने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी, जिसमें 25 स्कूलों के 296 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लुधियाना पुरस्कार समारोह के दौरान विजेता विद्यार्थियों और स्कूल प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया।

समारोह के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज देना चाहिए और शिक्षा बजट को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भारत को सुपर पावर बनाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
-

Haryana News: गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में तहसीलदार गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा पंचकूला के रायपुररानी क्षेत्र के तहसीलदार को 141 कनाल जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने चंडीगढ़ से रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को गलत रजिस्ट्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तहसीलदार पर आरोप है कि तहसीलदार के द्वारा 141 कनाल जमीन कि गलत तरीके से रजिस्ट्री की। यह मामला वर्ष 2017 का है।सीबीआई जांच के बाद रजिस्ट्री स्टे कर दी गई थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां पर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था लेकिन दोनों पक्षों की बहस के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है और 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा की जाएगी और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी एंटी करप्शन ब्यूरो कर सकती है। कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि रायपुररानी की 141 कनाल जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए तहसीलदार को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार तहसीलदार से पूछताछ की जाएगी और इस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल की जाएगी।
अधिकारी ने बताया इस पूरे मामले में अब पूछताछ के बाद क्या खुलासा होगा यह देखने वाली बात होगी। जहां पर आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के सटे के बाद गलत तरीके से रजिस्ट्री की गई है। और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका भी एंटी करप्शन ब्यूरो जल्द खुलासा कर सकती है।