Blog

  • बददी में नमाज पढ़ रहे दो व्यक्तियों से मारपीट व फायरिंग, घायलों को किया बददी अस्पताल में भर्ती

    बददी में नमाज पढ़ रहे दो व्यक्तियों से मारपीट व फायरिंग, घायलों को किया बददी अस्पताल में भर्ती

    मारपीट के बाद फरार हुए हमलावर सचिन बैंसल, बद्दी: भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज खान व उसके साथी रफीक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार किया गया। राज खान का आरोप है कि पहले एक व्यक्ति ने पिस्टल से हवा में फायर किया और उसके बाद उसके ऊपर तीनों लोग ने डंडो से मारपीट की। भुड्ड स्थित राज खान अपने कार्यलय की छत पर करीब पौने 2 बजे नमाज पढ़ रहा था। उसके साथ उसके सहयोगी रफीक भी नमाज पढ़ रहा था। इस बीच उसके कायार्लय में तीन लोग घुसे जिसमं एक नकाब पोश था। आफिस में कार्यरत एक महिला कर्मी से इन लोगों ने राज खान के बारे में पूछा। जब महिला कर्मी ने कुछ नहीं बताया को उन्होंने उसके ओर भी बुंदक तान दी। महिला ने बताया कि वह छत पर नमाज पढ़ रहे है। यह तीनों लोग छत पर गए उस समय रफीक व राज खान दोनों नमाज पढ़ रहे थे। नमाज पढ़ने के बाद इन लोगों ने पूछा की राज खान कौन है। जिस पर राज खान ने बताया कि मै राज खान हूं। जिस पर तीनों ने राज खान पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और बाद में एक युवक ने बंदूक निकाल कर राज खान की ओर फायर कर दिया लेकिन फायर राज खान से ऊपर से निकल गया। साथ में खड़ा उसका सहयोग जैसे ही उसे छुड़ाने के लिए आगे बड़ा तो उसके सिर पर वार डंडा मारा जिससे वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। गोली का आवाज सुन कर भड्ड में लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों को आता देख कर यह तीन बुलेट पर सवार हो कर भाग गए। राज खान व रफीक को घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल में लाया गया। रफीक के सिर में 4 टांके लगाए गए। राज खान का एक्सरे हुआ लेकिन एक्सरे में कोई फ्रैक्चर नहीं आया है। राज खान ने बताया कि तीनों लोग हाथ में डंडे लेकर आए थे। और पहले फायर कर उन्हें डराया गया और उसके बाद डंडो से उन पर वार किया। जिससे वहां पर डंडें भी टूट गए। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने घटना स्थल का दौरा किया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल गोली चलने का कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
  • बलूचिस्तान के 10 शहरों पर BLA ने किया हमला, पोस्ट छोड़कर भागे पाकिस्तानी, 10 लोगों की मौत

    बलूचिस्तान के 10 शहरों पर BLA ने किया हमला, पोस्ट छोड़कर भागे पाकिस्तानी, 10 लोगों की मौत

    क्वेटा: बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने शहर के कई इलाकों और बाजारों पर कब्जा करने का दावा किया है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA के लड़ाके खुलेआम बाजारों में घूमते दिखे, जहां कुछ स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत भी किया। 10 से ज्यादा शहरों में एक साथ हमले का दावा BLA ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के करीब 10 शहरों में एक साथ हमले किए हैं। इनमें शामिल हैं, क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दल्बंदीन, कलात, खारान, ग्वादर, पासनी, टंप, बुलेदा इन इलाकों में कई बाजारों, पुलिस चौकियों और सरकारी ठिकानों पर कब्जे का दावा किया गया है।   सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से वीडियो साझा किए गए हैं। इनमें BLA के लड़ाके हथियारों के साथ बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग उन्हें देखकर खुश होते और समर्थन जताते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर पीछे हट गए।  ‘ऑपरेशन हीरोफ’ का दूसरा चरण शुरू BLA ने इन हमलों को ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का नाम दिया है। संगठन का कहना है कि उसके फिदायीन लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के कैंप, ISI के ठिकाने, पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। क्वेटा में कई पुलिस स्टेशन पूरी तरह तबाह होने और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है। 10 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा BLA का दावा है कि इन हमलों में अब तक पाकिस्तान के 10 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुछ BLA लड़ाकों के मारे जाने की भी खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। क्वेटा में इमरजेंसी, मोबाइल और ट्रेन सेवाएं बंद स्थिति को देखते हुए क्वेटा में अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया है। ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। शहर में डर और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ग्वादर पोर्ट के पास भी भारी फायरिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA के लड़ाके ग्वादर पोर्ट के पास तक पहुंच गए हैं। यहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ भीषण गोलीबारी हो रही है। इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं और आसमान में काले धुएं के गुबार देखे गए हैं। महिला लड़ाकों की भी मौजूदगी का दावा इस ऑपरेशन में BLA की महिला लड़ाकों के शामिल होने की भी खबर है। इससे पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों में और ज्यादा हड़कंप मच गया है। बलोच नेता का बयान: हालात बेहद डरावने बलोच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं देखी। वहीं, बलोच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तानी सेना पर तीखा तंज कसा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आया बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलों को नाकाम कर दिया है। देश अपने शहीद जवानों पर गर्व करता है। आतंकवाद के पूरी तरह खत्म होने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इन हमलों के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप भी लगाया।    
  • मैहतपुर-बसदेहड़ा के नो पार्किंग व नो वेंडिंग ज़ोन में आंशिक संशोधन

    मैहतपुर-बसदेहड़ा के नो पार्किंग व नो वेंडिंग ज़ोन में आंशिक संशोधन

    अब सोमवार की बजाय हर शुक्रवार को पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी
     
    ऊना, सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से मेहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग ज़ोन घोषित किए थे। इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत जारी किए गए आदेशों में जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आंशिक संशोधन किया है।
    जारी आदेशों के अनुसार, मैहतपुर-बसदेहड़ा में लगने वाली किसान सब्ज़ी मंडी अब सोमवार के बजाय प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। यह मंडी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बसदेहड़ा के ओवरहेड टैंक के समीप पुराने निर्धारित स्थल पर लगेगी। इस अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया अथवा अन्य वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
    जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, दुकानदारों तथा आम जनता से आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बहडाला पंचायत घर में लगाया जागरूकता शिविर

    नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बहडाला पंचायत घर में लगाया जागरूकता शिविर

    नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल

    ऊना, सुशील पंडित : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना ने आज(शनिवार) को पंचायत घर बहडाला के सभागार में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सहायक नगर योजनाकार ऊना निर्मल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विशेष क्षेत्र में शामिल पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों, पंचायत सचिवों तथा वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।

    शिविर के दौरान निर्मल सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 तथा ऊना योजना/विशेष क्षेत्र में लागू नियमों एवं विनियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायत वार्डों में आम जनता को इन प्रावधानों के प्रति जागरूक करें, ताकि क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके और वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित एवं पर्यावरण संतुलित रह सके।
    उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों हेतु अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की गई छूट की जानकारी भी साझा की। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि ऊना योजना क्षेत्र में शामिल पंचायतों में यदि कोई व्यक्ति भूमि खरीदकर निर्माण करना चाहता है तो उसे नगर एवं ग्राम योजना विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 की धारा 16(सी) के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भूमि की बिक्री से पूर्व विभाग से प्लॉट स्वीकृत करवाना आवश्यक है तथा खरीददारों को भी केवल विभाग द्वारा स्वीकृत उप-विभाजित प्लॉट ही खरीदने चाहिए, जिससे उन्हें सुव्यवस्थित, वर्गाकार या आयताकार प्लॉट, उचित रास्ते एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    शिविर में भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम (रेरा) के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिसूचित योजना क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉट अथवा 8 से अधिक अपार्टमेंट का निर्माण कर विक्रय करने के लिए रेरा के अंतर्गत पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, जिला में कहीं भी 1000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर प्लॉट या अपार्टमेंट के निर्माण एवं विक्रय की स्थिति में उस क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र माना जाएगा, जहां विभागीय स्वीकृति तथा रेरा पंजीकरण आवश्यक होगा।

    निर्मल सिंह ने अवैध निर्माण से उत्पन्न होने वाली भविष्य की समस्याओं के प्रति भी जनप्रतिनिधियों को सचेत किया और बिना विभागीय स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण न करने की अपील की।
    जागरूकता शिविर में योजना अधिकारी रमेश चन्द, वरिष्ठ प्रारूपकार रवि किशोर, कनिष्ठ अभियंता राधा देवी तथा कनिष्ठ प्रारूपकार रमेश चन्द सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बीयर पीकर साईकिल चलाना पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

    बीयर पीकर साईकिल चलाना पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

    वैनिसः इटली के उत्तर क्षेत्र में पोर्टोग्रुआरो शहर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सूरा से संबंधित एक साइकिल सवार भारतीय पवन राहुल को बीयर पीकर साईकिल चलाना महंगा पड़ गया। दरअसल, इटली की पुलिस ने साइकिल चलाते समय बीयर पीने के मामले में नौजवान को 543 यूरो का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, साइकिल पर लाइट न होने के कारण भी पुलिस ने इस व्यक्ति को 18 यूरो का अलग से जुर्माना किया।

    जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी शाम 7:30 के लगभग इटली पुलिस ने पोर्टोग्रुआरो शहर के इनस मार्केट के पास साइकिल पर जा रहे पवन राहुल नाम के भारतीय युवक को रोका। जब पुलिस ने शराब की जांच की, तो इस व्यक्ति ने 0.89 अलकोहल का सेवन किया हुआ पाया गया, जो कि इटली के कानून के अनुसार अधिक मात्रा में था। पुलिस ने सड़क सुरक्षा कानून (आर्ट 186) के तहत कार्रवाई करते हुए इस युवक को 543 यूरो का जुर्माना लगाया और साइकिल पर लाइट न होने के कारण 18 यूरो का जुर्माना भी किया।

    इस दौरान इस युवक की इटालियन भाषा कम आने के कारण पुलिस ने बातचीत के लिए क्षेत्र की प्रसिद्ध शख्सियत अशोक राणा मौली को फोन कर तुरंत बुलाया। राणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से अब इटली की पुलिस ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। इसलिए जरूरी है कि ड्राइविंग करते समय यहां तक कि साइकिल चलाते समय भी किसी भी प्रकार का नशा या बीयर आदि का सेवन न किया जाए।

     

     

  • सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अजित दादा अमर रहें के लगे नारे, देखें वीडियो

    सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अजित दादा अमर रहें के लगे नारे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली। एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। यह शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    शपथ समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद
    इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावुक होकर “अजित दादा अमर रहें” के नारे लगाए।

    दिवंगत पति अजित पवार को दी श्रद्धांजलि
    उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सरकारी आवास देवगिरी बंगले में यह श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल भावुक रहा।

    राजनीति में कम दिखती थीं सुनेत्रा पवार
    2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार राजनीति में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आती थीं और उन्होंने हमेशा लो प्रोफाइल बनाए रखी। हालांकि, 2024 के चुनावों में उन्होंने अपने पति की पार्टी की ओर से बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार का मुकाबला अपनी ही ननद और एनसीपी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले से हुआ। यह मुकाबला काफी चर्चित रहा, लेकिन इस प्रतिष्ठा की लड़ाई में सुनेत्रा पवार को हार का सामना करना पड़ा।

    बाद में राज्यसभा के लिए चुनी गईं
    लोकसभा चुनाव हारने के बाद सुनेत्रा पवार को राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया। इसके बाद उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता बनाया गया और अब वे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनी हैं।

    सोशल वर्क और कोऑपरेटिव सेक्टर से जुड़ा रहा है बैकग्राउंड
    सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बेटी हैं। उनका जुड़ाव लंबे समय से समाज सेवा (social work) और कोऑपरेटिव सेक्टर से रहा है। यह वही क्षेत्र है, जहां पवार परिवार का प्रभाव और पकड़ मानी जाती है।

     

  • 17 बीघा जमीन की अवैध रजिस्ट्री मामले में तहसीलदार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    17 बीघा जमीन की अवैध रजिस्ट्री मामले में तहसीलदार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायपुरानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार पर आरोप है कि उन्होंने न्यायिक आदेशों की अवहेलना कर 17 बीघा जमीन की अवैध रूप से रजिस्ट्री करवाई। इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा प्रकरण साल 2017 से जुड़ा है। दरअसल, जिस 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की गई, वह विवादित थी और उस पर सीबीआई (CBI) जांच चल रही थी। जांच के चलते कोर्ट ने उस भूमि के हस्तांतरण पर पूरी तरह से रोक (स्टे) लगा दी थी।

    इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर तहसीलदार विक्रम सिंगला ने हांसी के बड़ाला गांव के एक व्यक्ति के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी तहसीलदार को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करेगी। जांच टीम की कोशिश रहेगी कि तहसीलदार को रिमांड पर लिया जाए ताकि इस खेल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस रजिस्ट्री कांड में कुछ बड़े अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत की भी आशंका है, जिसकी जांच रिमांड के दौरान की जाएगी।

    विक्रम सिंगला वर्तमान में रायपुरानी में तैनात थे, लेकिन इससे पहले वे अंबाला, कालका और पंचकूला की विभिन्न तहसीलों में लंबी सेवाएं दे चुके हैं। सिंगला का ताल्लुक एक रसूखदार परिवार से है, उनके पिता पंजाब में उच्च पदों पर आसीन रहे हैं। फिलहाल वे चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में सपरिवार रहते हैं। यह पहली बार नहीं है जब विक्रम सिंगला विवादों में आए हैं। साल 2022 में जब वे कालका में तैनात थे, तब उन पर आरटीआई (RTI) के तहत जानकारी न देने के गंभीर आरोप लगे थे।

    राज्य सूचना आयोग ने उन पर प्रतिदिन 250 रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी देते हुए उन्हें तलब भी किया था। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भू-राजस्व के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीबीआई जांच वाली जमीन की रजिस्ट्री करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। अब एसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि इस सौदे के बदले कितनी मोटी रकम का लेन-देन हुआ।

  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और स्चेचिंग की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फोन और बाइक बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी 1 के समीर वर्मा ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय रिषी और 19 वर्षीय आदिल निवासी मेहरबार थाने के इलाके के रूप में हुई है।

    जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशे के कारण वह घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 10 फोन और 2 बाइक बरामद किए गए है। आरोपियों में से रिषी के खिलाफ पहले भी टिब्बा थाना में मामला दर्ज है। आरोपी पिछले 2 माह से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: कचहरी चौक पर Flyover से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: कचहरी चौक पर Flyover से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के व्यस्त कचहरी चौक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। यह घटना दिन में होने की वजह से मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कुछ देर पुल पर खड़ा रहा और अचानक नीचे कूद गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर निगरानी कर रही है। नौजवान चब्बेवाल गांव जिला होशियारपुर का रहने वाला है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि घायल नौजवान 30 साल का है। नौजवान होशियारपुर के मालपुर में ऑटो चलाता है और वह 5 से 7 दिन हो गए घर नहीं पहुंचा। नौजवान होशियारपुर से अमृतसर आया हुआ था और उसके पास वापिस जाने के लिए पैसे नहीं थे। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक पक्ष के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें। इसके अलावा पुलिस की ओर से युवक के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए कचहरी चौक पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवाहित कराया। घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल देखा गया। पुलिस ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

  • Jalandhar News: Adampur Flyover को लेकर केंद्र और MP Channi पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Adampur Flyover को लेकर केंद्र और MP Channi पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे पवन टीनू ने अहम मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट की एंट्रेस रोड पर जम्मू-कश्मीर और बाबा बालक नाथ की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर उनके पास शिकायतें भी आई है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पंजाब की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। आदमपुर फ्लाईओवर 10 साल रूका पड़ा है और इस मामले को लेकर भाजपा ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के पास जमीन का घोटाला हुआ था, लेकिन उसमें आदमपुर एयरपोर्ट लाइन का कोई लेना-देना नहीं है।

    टीनू ने कहा कि वह इसलिए आज इस मुद्दे को दोबारा उठा रहे है, क्यों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सचखंड डेराबल्ला में नतमस्तक होने के लिए आ रहे है और उनका काफिला आदमपुर एयरपोर्ट से ही डेरे की ओर रवाना होगा। उनके 13 साल बाद पंजाब दौरे के लिए आने पर हार्दिक स्वागत है। टीनू ने कहा कि पीएम मोदी 2 माह पहले पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी पंजाब दौरे पर आए थे, लेकिन अभी तक उन्होंने बाढ़ में सरकार की मदद नहीं की और अभी तक पूरे पैसे पंजाब को नहीं दिए। उन्होंने कहा कि अब वह कल जालंधर आ रहे है तो ऐसे में अगर वह सच में पंजाब से प्यार करते है तो वह कल आदमपुर फ्लाईओवर की शुरुआत करें।

    टीनू ने कहा कि 6 माह पहले 30 जुलाई 2025 को 3 सासंद के साथ दिल्ली में जाकर केंद्रिय नीतिन गडकरी से मिले थे और उन्हें फ्लाईओवर बनाने के लिए मांग पत्र दिया था। इस दौरान उन्होेंने आश्वासन तो दिया था, लेकिन शुरुआत नहीं की गई। इस दौरान अब पीएम मोदी आ रहे है तो वह अपील करते है कि कल फ्लाईओवर की शुरुआत करें। इस फ्लाईओवर को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के कारण कई लोगों की फ्लाइट मिस होती है। ट्रैफिक की समस्या के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को पार्ट टाइम सासंद का नाम देते हुए कहा कि उन्होंने भी इस फ्लाईओवर पर कोई ध्यान नहीं दिया।

    चन्नी सासंद तो यहां से बने है, लेकिन वह खुशी चमकौर साहिब ब्लॉक समीति जीतने की वहां खुशी मनाते है। ऐसे में आज जालंधर के लोग खुद को ठगा महसूस करते है। उन्होंने कहा कि सासंद चन्नी ने कभी इस मुद्दे को लोकसभा में नहीं उठाया। टीनू ने कहा कि सड़क का काम तो आप सरकार कर रही है, लेकिन फ्लाईओवर के काम को लेकर वह केंद्र के समक्ष ही मुद्दा रख रहे है। वहीं आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास के नाम पर रखने को लेकर कहा कि 2014 से इसकी मांग की जा रही थी। ऐसे में अब इसका नाम बदल श्री गुरु रविदास जी के नाम पर कल रखा जाएगा और उन्हें इस बात की खुशी है।