बलूचिस्तान के 10 शहरों पर BLA ने किया हमला, पोस्ट छोड़कर भागे पाकिस्तानी, 10 लोगों की मौत

Written by

in

क्वेटा: बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने शहर के कई इलाकों और बाजारों पर कब्जा करने का दावा किया है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA के लड़ाके खुलेआम बाजारों में घूमते दिखे, जहां कुछ स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत भी किया। 10 से ज्यादा शहरों में एक साथ हमले का दावा BLA ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के करीब 10 शहरों में एक साथ हमले किए हैं। इनमें शामिल हैं, क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दल्बंदीन, कलात, खारान, ग्वादर, पासनी, टंप, बुलेदा इन इलाकों में कई बाजारों, पुलिस चौकियों और सरकारी ठिकानों पर कब्जे का दावा किया गया है।   सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से वीडियो साझा किए गए हैं। इनमें BLA के लड़ाके हथियारों के साथ बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग उन्हें देखकर खुश होते और समर्थन जताते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर पीछे हट गए।  ‘ऑपरेशन हीरोफ’ का दूसरा चरण शुरू BLA ने इन हमलों को ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का नाम दिया है। संगठन का कहना है कि उसके फिदायीन लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के कैंप, ISI के ठिकाने, पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। क्वेटा में कई पुलिस स्टेशन पूरी तरह तबाह होने और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है। 10 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा BLA का दावा है कि इन हमलों में अब तक पाकिस्तान के 10 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुछ BLA लड़ाकों के मारे जाने की भी खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। क्वेटा में इमरजेंसी, मोबाइल और ट्रेन सेवाएं बंद स्थिति को देखते हुए क्वेटा में अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया है। ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। शहर में डर और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ग्वादर पोर्ट के पास भी भारी फायरिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक, BLA के लड़ाके ग्वादर पोर्ट के पास तक पहुंच गए हैं। यहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ भीषण गोलीबारी हो रही है। इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं और आसमान में काले धुएं के गुबार देखे गए हैं। महिला लड़ाकों की भी मौजूदगी का दावा इस ऑपरेशन में BLA की महिला लड़ाकों के शामिल होने की भी खबर है। इससे पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों में और ज्यादा हड़कंप मच गया है। बलोच नेता का बयान: हालात बेहद डरावने बलोच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं देखी। वहीं, बलोच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तानी सेना पर तीखा तंज कसा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आया बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलों को नाकाम कर दिया है। देश अपने शहीद जवानों पर गर्व करता है। आतंकवाद के पूरी तरह खत्म होने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इन हमलों के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप भी लगाया।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *